LIVE

आज का मौसम, 16 May 2025 IMD Weather Forecast LIVE: हीटवेव की चपेट में यूपी, राजस्थान में भी झुलसाने वाली गर्मी; दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश के आसार

Pooja KumariUpdated May 16, 2025, 11:47 IST

आज का मौसम 16 May 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo) LIVE: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घटों के दौरान कई राज्यों में मौसम बदलने की संभावना जताई है। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में तेज धूल भरी आंधी चल सकती है। साथ ही बादलों की आवाजाही रहेगी और कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश की भी संभावना है। जिससे गर्मी से भी राहत मिल सकती है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, गोवा और छत्तीसगढ़ में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

आज का मौसम, 16 May 2025 IMD Weather Forecast LIVE: हीटवेव की चपेट में यूपी, राजस्थान में भी झुलसाने वाली गर्मी; दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश के आसार
आज का मौसम, 16 May 2025 IMD Weather Forecast LIVE: हीटवेव की चपेट में यूपी, राजस्थान में भी झुलसाने वाली गर्मी; दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश के आसार

आज का मौसम 16 May 2025, IMD Weather Forecast Today Temperature, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Mausam Vibhag Ka Samachar on Heat Wave (Loo) LIVE: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बीच आज छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं यूपी में आज हीटवेव का येलो अलर्ट की जिलों में जारी किया गया है। कल से यूपी में बारिश की भी संभावना है। राजस्थान में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर आंधी चलने के आसार जताए हैं। वहीं महाराष्ट्र में प्री-मानसून की गतिविधियां दिखने लगी है। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

MAY 16, 2025 11:47 IST

मुंडका में एक्यूआई 400 पार

दिल्ली के मुंडका इलाके में सबसे अधिक 419 और वजीरपुर में 422 एक्यूआई दर्ज किया गया है। इसके अलावा, राजधानी के 21 इलाकों में एक्यूआई लेवल 300 से ऊपर और 400 के बीच में बना हुआ है।
MAY 16, 2025 11:33 IST

मुरादाबाद में भीषण गर्मी में बीमार पड़े बच्चों

MAY 16, 2025 11:32 IST

बिहार के 14 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

बिहार में आज 14 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ठनका गिरने की भी संभावना है। वहीं कुछ जगहों पर हीटवेव और हॉट डे को लेकर चेतावनी भी जारी की गई है।
MAY 16, 2025 10:19 IST

दिल्ली में 26.2 डिग्री रहा आज सुबह पारा

आईएमडी के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया जो इस मौसम के औसत से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम है। राजधानी में शुक्रवार और शनिवार को बारिश होने का अनुमान जताया है और आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 44 प्रतिशत थी।
MAY 16, 2025 08:12 IST

दिल्ली में आज भी हवा का स्तर खराब

MAY 16, 2025 06:43 IST

उत्तराखंड में पहाड़ों पर बरसेंगे बदरा


मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में आज मैदानी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। वहीं पहाड़ी हिस्सों में कहीं-कहीं आंधी चलने और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। प्रदेश में अगले दो दिन तापमान में और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
MAY 16, 2025 06:43 IST

राजस्थान में कई जगहों पर चलेगी आंधी


राजस्थान में 16 मई से ज्यादातर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। वहीं कोटा, उदयपुर संभाग में छिटपुट स्थानों पर दोपहर बाद बादलों की गरज के साथ आंधी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर और गंगानगर जिलों में 15-17 मई को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं 'लू' चलने के भी आसार हैं।
MAY 16, 2025 06:42 IST

महाराष्ट्र में शुरू हुई प्री मानसून गतिविधियां


महाराष्ट्र में प्री मानसून की गतिविधियां कुछ हिस्सों में दिखाई देने लगी हैं। विशेषतौर पर मुंबई में इस सीजन की पहली बारिश की शुरुआत हो गई है। अगले सप्ताह मुंबई और आसपास के शहरों में बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कई हिस्सों में 20 से 23 मई के बीच झमाझम बारिश हो सकती है।
MAY 16, 2025 06:42 IST

यूपी में आज भी लू की चपेट में कई जिले


उत्तर प्रदेश में आज लू कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 17 मई से तराई क्षेत्र में बादल गरजने और छिटपुट बारिश होने की संभावना है। साथ ही पूर्वी हवाओं के असर से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी हो सकती है।
MAY 16, 2025 06:42 IST

दिल्ली में जारी भीषण गर्मी


दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का सिलसिला जारी है। राजधानी में लगातार दूसरे दिन तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। आज दिल्ली में बूंदाबांदी या छिटपुट बारिश की संभावना है। हालांकि गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद 19 मई के बाद है।