LIVE

आज का मौसम, 16 December 2024 IMD Winter Weather Forecast HIGHLIGHT: दिल्ली में गिरा तापमान, यूपी-राजस्थान में कोल्ड वेव का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Varsha KushwahaUpdated Dec 16, 2024, 18:54 IST

आज का मौसम, 16 December 2024 IMD Winter Weather Forecast HIGHLIGHT: दिल्ली में गिरा तापमान, यूपी-राजस्थान में कोल्ड वेव का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल
आज का मौसम, 16 December 2024 IMD Winter Weather Forecast HIGHLIGHT: दिल्ली में गिरा तापमान, यूपी-राजस्थान में कोल्ड वेव का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: भारत में दो तरह के मौसम देखने को मिल रहे हैं। उत्तर भारत में कोल्ड वेव तो दक्षिण भारत में बारिश। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों के तापमान पर भी असर देखने को मिल रहा है। दिल्ली, यूपी, हरियाणा और राजस्थान जैसे करीब 11 राज्यों में मौसम विभाग ने शीतलहर का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जलाकर बैठे रहे हैं और खुद को गर्म रखने का प्रयास कर रहे हैं। मौसम विभाग ने बढ़ती ठंड और शीतलहर की स्थिति को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की सलाह दी है। उत्तर भारत में ठंड से लोगों को ठिठुरते हुए देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलने के आसार कम नजर आ रहे हैं। आइए अब जानें कैसा रहेगा अन्य राज्यों/ शहरों में मौसम का हाल -

DEC 16, 2024 18:53 IST

दक्षिण भारत में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा, अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है। आरएमसी ने तिरुवल्लुवर, चेन्नई, चैंगलपट्टू, कांचीपुरम, तिरुवन्नामलाई, कल्लाकुरिची, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम और तिरुवरूर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की भविष्यवाणी की है।
DEC 16, 2024 16:23 IST

कोलकाता में हल्की बारिश से बदला मौसम

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज मिलाजुला मौसम रहा। दिन में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश दर्ज की गई और आसमान में बादल छाए रहे। इसके साथ ही सुबह के समय कोहरा देखा गया। मौसम विभाग ने बताया कि कोलकाता का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।
DEC 16, 2024 15:02 IST

आज बेंगलुरु का मौसम कैसा रहेगा?

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आज आसमान में बादल छाए रहे। कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि बेंगलुरु में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।
DEC 16, 2024 13:45 IST

मुंबई में आज कैसा है मौसम का मिजाज?

मुंबई में आज दोपहर तक मौसम साफ रहा। आसमान में बादल नजर नहीं आए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक रहने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि इस पूरे सप्ताह तक मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है।
DEC 16, 2024 11:47 IST

दिल्ली में मंगलवार से कोल्ड वेव की शुरुआत

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 17 दिसंबर को कोल्ड वेव की शुरुआत होगी और अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं 18 दिसंबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच जाएगा। 19 दिसंबर को भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। वहीं, मौसम विभाग ने बताया है कि 20 दिसंबर को घना कोहरा एनसीआर में छाया रहेगा और उससे अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक होने की संभावना जताई गई है।
DEC 16, 2024 10:48 IST

एपमी में शीतलहर का अलर्ट

एमपी के छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, डिंडोरी, नरसिंहपुर, सागर, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर कलां, दतिया, भिंड, मुरैना, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, कटनी, सीधी, सिंगरौली, राजघर, आगरा-मालवा, नीमच, मंदसौर, झाबुआ , अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा ओर देवास में मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
DEC 16, 2024 10:15 IST

एमपी के 10 जिलों में कोल्ड वेव और कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट

मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। विभाग ने एमपी की राजधानी भोपाल, विदिशा, रायसेन, शाजापुर, सीहोर, जबलपुर, मंडला, उमरिया, अनूपपुर और शहडोल में कोल्ड वेव और कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
DEC 16, 2024 09:59 IST

जम्मू-कश्मीर में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जलाकर खुद को गर्म रखने का प्रयास कर रहे हैं।

DEC 16, 2024 08:47 IST

राजस्थान में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। यहां कड़ाके की ठंड के कारण तापमान में गिरावट आई है।

DEC 16, 2024 05:44 IST

दिल्ली में ठंड बढ़ने लगी है। यहां लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

DEC 16, 2024 05:44 IST

झारखंड के 9 जिलों में ठंड का येलो अलर्ट



आईएमडी ने झारखंड के 9 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इन 9 जिलों में गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़, बोकारो और धनबाद जिले शामिल है। इन जिलों में तेज गति में सर्द हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में कमी आएगी और ठंड का स्तर बढ़ेगा।


DEC 16, 2024 05:43 IST

हरियाणा में शीतलहर का येलो अलर्ट



हरियाणा के अधिकांश जिलों में मौसम विभाग ने कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, महेंद्र नगर, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, करनाल, कुरुक्षेत्र और कटहल शामिल है। ठंड से बचने के लिए यहां लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।


DEC 16, 2024 05:43 IST

उत्तर प्रदेश में कोल्ड वेव का अटैक



यूपी में ठंड से लोगों का हाल बेहाल होने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, पीलीभीत, खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, गोंडा, बस्ती, अयोध्या, ज्योतिबाफुले, रामपुर, बरेली, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, बस्ती और संत कबीर नगर में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की सलाह दी गई है।


DEC 16, 2024 05:43 IST

राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर का अलर्ट



मौसम विभाग ने राजस्थान के 14 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, नागौर, अलवर, बारां, भीलवाड़ा, सिरोही, राजसमंद, उदयपुर, प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़ शामिल हैं।