LIVE
दक्षिण भारत में पांच दिन आंधी-बारिश का खतरा, उत्तर भारत में लू का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर आने वाला है। जिसका प्रभाव पहाड़ों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। इसके चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं बिहार में आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। नॉर्थ ईस्ट राज्यों में भी मौसम खराब होने का पूर्वानुमान है।
आज का मौसम 16 April 2025, IMD Weather Forecast Today Temperature, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Mausam Vibhag Ka Samachar on Heat Wave (Loo) LIVE: मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहने वाला है। साथ ही तापमान बढ़ने की भी संभावना है। बिहार में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका है। स्काईमेट के अनुसार आज झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में तेज आंधी और तूफान के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम का मिजाज इस प्रकार रहने वाला है:
APR 16, 2025 17:44 IST
20 अप्रैल तक बदला रहेगा मौसम
16 से 20 अप्रैल तक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसकी तीव्रता 18 और 19 अप्रैल को चरम पर होगी, जिसके चलते कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 18 और 19 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में ओलावृष्टि की आशंका है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी इस दौरान बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 18 से 20 अप्रैल के बीच गरज के साथ बारिश, बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं।
APR 16, 2025 16:41 IST
दिल्ली में कितना प्रदूषण?
दिल्ली में धीरे-धीरे पॉल्यूशन से राहत मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से एक्यूआई 200 से नीचे दर्ज किया जा रहा है। सुबह 9 बजे एक्यूआई 184 रहा जो मध्यम श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है।
APR 16, 2025 13:07 IST
दक्षिण भारत में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
दक्षिण भारत में भी मौसम का मिजाज बदलेगा। अगले पांच दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश, वज्रपात और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। केरल में अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश, बिजली चमकने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं।
APR 16, 2025 10:45 IST
जम्मू-कश्मीर-हिमाचल का मौसम
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। स्काईमेट के मुताबिक, 18 से 20 अप्रैल के बीच मौसम काफी खराब रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। इधर, पंजाब और हरियाणा के पहाड़ी किनारे वाले क्षेत्रों में भी असर दिखेगा। अमृतसर, पठानकोट, जालंधर, कपूरथला, रूपनगर, मोहाली, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर जैसे इलाकों में आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है।
APR 16, 2025 10:34 IST
दिल्ली में 23.4 डिग्री रहा सुबह का पारा
दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 1.8 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में आसमान साफ रहने और शाम या रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है तथा अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 50 प्रतिशत रही।
APR 16, 2025 09:43 IST
बिहार में आज सभी जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे बिहार में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 24 जिलों में बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।
APR 16, 2025 08:51 IST
यूपी में आज साफ रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार कल यानी गुरुवार को फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होने का अनुमान है।
APR 16, 2025 07:26 IST
जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
जम्मू कश्मीर में आज बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की भी संभावना है। 18 से 20 अप्रैल तक बारिश और बढ़ सकती है।
APR 16, 2025 07:26 IST
उत्तराखंड में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट
उत्तराखंड में मौसम का रुख बदलने वाला है। आने वाले दिनों में कहीं-कही मेघगर्जन के साथ बिजली चमकने, ओले गिरने और हल्की बारिश का अनुमान है। इस दौरान नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और चंपावत में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज से 18 अप्रलै तक हरिद्वार को छोड़कर सभी जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।
APR 16, 2025 07:26 IST
आज दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग ने दिल्ली में बुधवार को तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। साथ ही अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। अपने सप्ताह भर के मौसम पूर्वानुमान में आईएमडी ने किसी भी प्रकार की लू की स्थिति की भविष्यवाणी नहीं की है, लेकिन आगामी दिनों में तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है।
APR 16, 2025 07:26 IST
दिल्ली में रहा 37.8 डिग्री पारा
दिल्ली में मंगलवार को धूप खिली रहने और आसमान साफ रहा। जिस कारण अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन में आर्द्रता का स्तर 52 से 34 प्रतिशत के बीच रहा।
APR 16, 2025 07:26 IST
इस बार मानसून में होगी सामान्य से अधिक बारिश:IMD
आईएमडी के अनुसार आगामी दक्षिण-पश्चिम मानसून मौसम में भारत में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है। मानसून के दीर्घकालिक पूर्वानुमान के अनुसार, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर क्षेत्र के बड़े हिस्से में सामान्य से कम वर्षा होने का अनुमान है, जबकि मराठवाड़ा और उससे सटे तेलंगाना के कम वर्षा वाले क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, ‘‘मानसून के दौरान सामान्य वर्षा की 30 प्रतिशत संभावना, सामान्य से अधिक वर्षा की 33 प्रतिशत संभावना तथा अत्यधिक वर्षा की 26 प्रतिशत संभावना है।’’
