दिल्ली से राजस्थान तक सर्द हवाओं का असर बरकारार, तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश की संभावना; जानें आज के मौसम का हाल
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश की संभावना
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को बताया कि थोड़ी राहत के बाद अगले 24 घंटों के भीतर तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक बार फिर बारिश लौट सकती है। मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तिरुवरुर, तंजावुर और पुडुकोट्टई जिलों में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के बुलेटिन में यह भी कहा गया कि आने वाले 24 घंटों में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में आंधी और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मा सुब्रमण्यन ने जानकारी दी कि 16 अक्टूबर से सक्रिय हुए उत्तर-पूर्वी मानसून ने अब तक तमिलनाडु में 30 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज कराई है। बुलेटिन के अनुसार, तटीय तमिलनाडु के कई हिस्सों में तथा आंतरिक जिलों, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ऊपरी वायु परिसंचरण अब दक्षिण श्रीलंका तथा पास के दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर खिसक गया है और यह प्रणाली समुद्र तल से 4.5 किमी की ऊंचाई तक सक्रिय बनी हुई है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: मेघालय में अधिकतम तापमान दर्ज
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान का हाल
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: उत्तर प्रदेश का 2 दिन का मौसम पूर्वानुमान और चेतावनियां
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: बहु मौसम संबंधी चेतावनी
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान
हरियाणा के गुरुग्राम में मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह में कोहरा छाया हुआ था, लेकिन धूप खिलने के बाद मौसम साफ हो गया है। इस बीच शहर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: नोएडा का मौसम
दिल्ली से सटे नोएडा में भी मौसम साफ और सुहावना बना हुआ है। तापमान में लगातार गिरावट आ रही है और दिन के समय धूप खिली हुई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास बना हुआ है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: जयपुर में एक्यूआई
राजस्थान की राजधानी जयपुर में मौसम ठंडा बना हुआ है और शीतलहर की संभावना है। इस बीच शहर का एक्यूआई मोडरेट श्रेणी में 176 दर्ज किया गया है। हवाएं चलने से एक्यूआई के कम होने की संभावना है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: 400 के पार नोएडा का एक्यूआई
नोएडा का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा-ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया जा रहा है। यहां सांसों का संकट गहराता जा रहा है।दिल्ली का एक्यूआई
राजधानी दिल्ली का एक्यूआई बीते दिनों 410 तक पहुंच गया था। आज शहर के एक्यूआई में थोड़ी गिरावट आई है। सीपीसीबी के 7 बजे के अपडेट के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई 386 दर्ज किया गया है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ एक्यूआई और बढ़ेगा। भले ही एक्यूआई में कुछ नवंबर का अंतर है, लेकिन दिल्ली पर अभी भी सांसों का संकट बना हुआ है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: दिल्ली में मौसम का हाल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इस समय मौसम के साथ प्रदूषण की मार झेल रही है। एक तरफ तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो शहर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया जा रहा है जबकि अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री के बीच में बना हुआ है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान में भीषण ठंड का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया जा रहा है। अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। रातें सर्द हो गई हैं और सुबह के समय चल रही ठंडी हवाओं में कोई बाहर नहीं जाना चाहता है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: बिहार का मौसम
बिहार का मौसम बदल रहा है। तापमान में गिरावट के साथ सर्द हवाएं चलने से यहां शीतलहर की स्थिति बनती हुई नजर आ रही है। सुबह और देर रात में कोहरा छाया रहता है और लोग ठंड में घरों में छुप जा रहे हैं। लगातार तापमान में हो रही गिरावट के चलते आगामी दिनों में बिहार में शीतलहर चलने की आसार नजर आ रहे हैं।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: यूपी में मौसम कैसा रहेगा
उत्तर प्रदेश में सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई है। प्रदेश के अधिकांश हिस्से में सुबह के समय कोहरा छाया हुआ है। सुबह के समय घरों के बाहर लोग आग जलाकर बैठे हुए हैं। बता दें कि यूपी में सुबह-शाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रातें सर्द बनी हुई है। दोपहर के समय में भी ठंड पड़ने लगी है, लेकिन धूप से उसका अहसास अभी कम ही हो रही है।राम मंदिर में मिलता है सबसे शुद्ध प्रसाद! FSSAI ने दिया साफ-सफाई और शुद्धता का सर्टिफिकेट
दुमका में नाबालिग छात्रा की कथित दुष्कर्म के बाद हत्या, फूटा ग्रामीणों को गुस्सा, शव रखकर किया हाईवे जाम
नवरात्रि के पहले दिन देवी पाटन मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मां पाटेश्वरी देवी की पूजा-अर्चना की
Mirzapur: मां विंध्यवासिनी के दरबार में गूंजे जयकारे, नवरात्र के पहले दिन भारी भीड़, चप्पे-चप्पे पर ड्रोन और कैमरों से नजर
यूपी में पूजा के नाम पर बिकने वाले घी पर सख्ती, पैकेट पर काला क्रॉस और चेतावनी जरूरी
© 2026 Times Horizon Private Limited
