LIVE

दिल्ली एनसीआर में छाया घना कोहरा, यूपी-बिहार में सर्दी की एंट्री; जानें अपने शहर का मौसम

Devshanker ChovdharyUpdated Nov 15, 2024, 16:16 IST

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कुछ दिनों पहले तक जहां दिल्ली एनसीआर में कोहरा का नामोनिशान तक नहीं था। वहीं, अब दो दिनों से घना कोहरा छा रहा है, जिसका असर वाहनों पर पड़ रहा है। दिल्ली एनसीआर के अलावा यूपी-बिहार जैसे राज्यों में भी कोहरे ने दस्तक दे दी है। बिहार के कई जिलों में बीते दिन कोहरे का असर दिखा। वहीं, यूपी के कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा। जानें कि आज आपके शहर का मौसम कैसा रहने वाला है...

दिल्ली एनसीआर में छाया घना कोहरा, यूपी-बिहार में सर्दी की एंट्री; जानें अपने शहर का मौसम
दिल्ली एनसीआर में छाया घना कोहरा, यूपी-बिहार में सर्दी की एंट्री; जानें अपने शहर का मौसम

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कुछ दिनों पहले तक जहां दिल्ली एनसीआर में कोहरा का नामोनिशान तक नहीं था। वहीं, अब दो दिनों से घना कोहरा छा रहा है, जिसका असर वाहनों पर पड़ रहा है। दिल्ली एनसीआर के अलावा यूपी-बिहार जैसे राज्यों में भी कोहरे ने दस्तक दे दी है। बिहार के कई जिलों में बीते दिन कोहरे का असर दिखा। वहीं, यूपी के कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा। जानें कि आज आपके शहर का मौसम कैसा रहने वाला है...

NOV 15, 2024 16:04 IST

कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली

बुधवार को दिल्ली के मौसम में अचानक बदलाव होने से ठंड तो बढ़ी ही बढ़ी इसके साथ ही राजधानी कोहरे और धुंध की की चादर में लिपटी हुई है। ठंड के साथ राजधानी में प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है।
NOV 15, 2024 15:02 IST

तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, तेनकासी, रामनाथपुरम, शिवगंगई, डिंडीगुल समेत कई जिले शामिल है। यहां भारी बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
NOV 15, 2024 13:16 IST

बेंगलुरु में हल्की बारिश के आसार

बेंगलुरु की राजधानी कर्नाटक में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। आईएमडी ने बताया कि आज कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
NOV 15, 2024 11:34 IST

गुरुग्राम में आज कैसा रहेगा मौसम?

गुरुग्राम में आज न्यूनतम तापमान 17.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 25.78 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है।
NOV 15, 2024 09:27 IST

पुणे में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

पुणे में आज मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। शहर में आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि, बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान पुणे का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
NOV 15, 2024 08:26 IST

यूपी में ठंड और कोहरे की दस्तक

उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव के साथ ठंड और कोहरा तेजी से बढ़ रहा है। बीती रात सीतापुर जिले में घना कोहरा छा जाने से दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हुई। मौसम विभाग ने 15 नवंबर को कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। हालांकि, दिन के समय मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन देर रात और सुबह के समय घने कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित हो सकती है।
NOV 15, 2024 07:19 IST

बिहार में बढ़ेगी ठंड, तापमान में होगी गिरावट

बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। 14 नवंबर को आये नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम में काफी बदलाव आया है। इस विक्षोभ के प्रभाव से बिहार में भी ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बिहार के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
NOV 15, 2024 06:14 IST

कोलकाता में आज खिलेगी धूप

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज मौसम का मिजाज शुष्क रह सकता है। कोलकाता में आज धूप खिलेगी और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
NOV 15, 2024 06:10 IST

मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज धुंध का असर दिख सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके साथ ही कई जगहों पर आसमान में बादल छाए रह सकता है।
NOV 15, 2024 06:05 IST

फरीदाबाद में कोहरे की वजह से कई वाहनों में टक्कर

फरीदाबाद के पास पलवल में कल सुबह कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों से भरी एक बस सहित पांच वाहनों की टक्कर में 10 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को एक अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है जिन्हें अन्य अस्पतालों में रेफर कर दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त निजी बस बल्लभगढ़ से आगरा जा रही थी।
NOV 15, 2024 06:04 IST

बिहार में सर्दी ने दी दस्तक

बिहार के कई जिलों में तापमान में गिरावट आई है। तापमान गिरते ही ठंड का असर दिखने लगा है। बिहार में सर्दी और कोहरे ने एक साथ दस्तक दी है। कोहरे की वजह से वाहन चालकों को दिक्कतें आ रही हैं।
NOV 15, 2024 06:00 IST

दिल्ली एनसीआर में छाया घना कोहरा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के कई शहरों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे का असर वाहनों पर पड़ा है। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई है।