LIVEआज का मौसम, 15 May 2025 IMD Weather Forecast LIVE: दिल्ली में आंधी के बाद वायु गुणवत्ता खराब; दक्षिण-पश्चिमी राज्यों में मानसून की दस्तक
आज का मौसम 15 May 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo) LIVE: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है, जिससे कई राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने लू और गर्मी की गंभीर स्थिति को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं, दक्षिण-पश्चिमी राज्यों में मानसून की गतिविधियां तेज हो रही हैं और भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और तेज हवाएं गर्मी से कुछ राहत दिला सकती हैं।

आज का मौसम, 15 May 2025 IMD Weather Forecast LIVE: दिल्ली में आंधी के बाद वायु गुणवत्ता खराब; दक्षिण-पश्चिमी राज्यों में मानसून की दस्तक
आज का मौसम 15 May 2025, IMD Weather Forecast Today Temperature, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Mausam Vibhag Ka Samachar on Heat Wave (Loo) LIVE: उत्तर भारत में मई की शुरुआत के साथ ही भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और हरियाणा समेत कई राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) और स्थानीय मौसम एजेंसियों ने आने वाले दिनों में लू और भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहने की चेतावनी जारी की है। कई जिलों में ‘येलो अलर्ट’ भी घोषित किया गया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
देश में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी राज्यों में मानसून गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं, और अगले कुछ दिनों में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे, और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने से गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार में मौसम मिश्रित रहेगा, कभी तेज धूप तो कभी हल्की फुहारें। हालांकि, लू का प्रभाव अभी भी बरकरार रहने की संभावना है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम बिगड़ सकता है और वहां बारिश तथा तूफानी हवाएं चलने की आशंका है।
यूपी, बिहार और राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट
राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी का अलर्ट
मौसम विभाग ने राजस्थान के कई हिस्सों में आगामी दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, बीकानेर तथा गंगानगर जिलों में 15-17 मई को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने व कहीं-कहीं 'लू' चलने की संभावना है। वहीं राज्य के शेष अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसी तरह 16 मई से ज्यादातर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व कोटा, उदयपुर संभाग में छिटपुट स्थानों पर दोपहर बाद बादलों की गरज के साथ आंधी की संभावना है।
यूपी के पांच सबसे गर्म जिले
बीते 24 घंटों में प्रदेश के पांच सबसे गर्म जिले बांदा, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर और सुल्तानपुर रहे।
शिलांग शहर के कई हिस्सों में भारी ओलावृष्टि और बारिश
दिल्ली में आंधी के बाद वायु गुणवत्ता खराब
दिल्ली में बीती रात धूल भरी आंधी के कारण बृहस्पतिवार की सुबह शहर में धूल की मोटी परत जम गई, जिससे दृश्यता घट गई और वायु गुणवत्ता प्रभावित हुई। IMD के अनुसार, यह आंधी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के कारण आई।
पटना शहर का वास्तविक मौसम
दिल्ली में गरज-चमक की संभावना
दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक और धूल भरी आंधी आने की संभावना बनी हुई है।
नोएडा का तापमान
नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
पटना शहर का मौसम पूर्वानुमान
उत्तराखंड का मौसम
उत्तराखंड के मैदानी जिलों में आज का मौसम शुष्क रहेगा, और अगले दो दिन तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर तेज़ अंधड़ चलने और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है, जबकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है।
आपके शहर का तापमान
- दिल्ली: न्यूनतम तापमान 27°C, अधिकतम 39°C
- चेन्नई: न्यूनतम तापमान 29°C, अधिकतम 36°C
- बेंगलुरु: न्यूनतम तापमान 22°C, अधिकतम 31°C
- मुंबई: न्यूनतम तापमान 28°C, अधिकतम 33°C
- भोपाल: न्यूनतम तापमान 26°C, अधिकतम 36°C
- जयपुर: न्यूनतम तापमान 29°C, अधिकतम 39°C
- पटना: न्यूनतम तापमान 28°C, अधिकतम 39°C
- लखनऊ: न्यूनतम तापमान 28°C, अधिकतम 40°C
- कश्मीर: न्यूनतम तापमान 8°C, अधिकतम 19°C
राजस्थान का मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखी गई, लेकिन गर्मी का प्रकोप अब भी जारी है। सीकर जिले में धूल भरी आंधी चली और 37 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
बिहार के मौसम का मिजाज
बिहार में मौसम लगातार बदल रहा है। कहीं भीषण गर्मी पड़ रही है, तो कहीं बारिश राहत दे रही है। मौसम विभाग ने दक्षिण बिहार के लोगों को गर्मी से सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही, 33 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश में लू का प्रभाव
उत्तर प्रदेश में गर्मी अपने चरम पर पहुंच रही है। 14-15 मई के दौरान पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में लू चलने की संभावना है, जिससे गाजीपुर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर और बस्ती जैसे क्षेत्रों में रातें भी बेहद गर्म रह सकती हैं।
दिल्ली-NCR में मौसम का हाल
दिल्ली-एनसीआर में 13 से 19 मई के दौरान मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। हालांकि, इस अवधि में गर्म हवाएं और उमस लोगों को परेशान कर सकती हैं। 13 से 15 मई तक बादल छाए रहेंगे, जिससे सूरज की लुका-छुपी जारी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।