आज का मौसम, 15 December 2024 IMD Winter Weather Forecast: तमिलनाडु-केरल में थमने लगा बारिश का दौर, उत्तर भारत में कोल्ड वेव का कहर, जानें आज मौसम के मिजाज
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: भारत में दो तरह के मौसम देखने को मिल रहे हैं। उत्तर भारत में कोल्ड वेव तो दक्षिण भारत में जोरदार बारिश। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों के तापमान पर भी असर देखने को मिल रहा है। यहां लगातार न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। ठंडी हवाओं के कारण लोगों को ठिठुरते हुए देखा जा रहा है। एक कंबल और रजाई से भी लोगों का काम नहीं चल रहा है। गर्म कपड़ों की लेयर्स के साथ कुछ स्थानों पर लोग रजाई और कंबल की लेयर्स बना रहे हैं, ताकि ठंड से बचा जा सके। कंपकंपा देने वाली इस ठंड में लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। उत्तर भारत में शीतलहर की स्थिति को देखते हुए आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलने के आसार कम नजर आ रहे हैं। आइए अब जानें कैसा रहेगा अन्य राज्यों/ शहरों में मौसम का हाल -
कोलकाता में आज कैसा रहा मौसम?
कैसा रहेगा बिहार का मौसम ?
पुणे में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी, फतेहपुर में तापमान शून्य से नीचे
हरियाणा में कोल्ड वेव का प्रकोप
मौसम विभाग ने हरियाणा के अधिकांश जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। इसमें पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, हिसार, करनाल, कुरुक्षेत्र, कटहल, सिरसा, फतेहाबाद और पंचकुला शामिल है। यहां तेज हवाओं के कारण तापमान में कमी आने की संभावना है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जला रहे हैं।
यूपी में जारी कोल्ड वेव का कहर
यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, मुरादाबाद, ज्योतिबा फुले, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बलरामपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली और अयोध्या में मौसम विभाग ने शीतलहर यानी कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान के 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज राजस्थान के केवल 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में चूरू, सीकर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और करौली जिला शामिल है।
तमिलनाडु के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
तमिलनाडु में बारिश का दौर अभी भी जारी है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, तेनकासी, विरुधुनगर, थेनी और डिंडीगुल में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
केरल के तीन जिलों में बारिश
मौसम विभाग ने आज केरल के तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और अलाप्पुझा जिले शामिल है। इसके अलावा किसी अन्य जिलें में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। केरल में बारिश का दौर थमता नजर आ रहा है।
