LIVE
होली पर उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश की संभावना, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और विदर्भ में हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में आज उत्तर भारत, विशेषरूप से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के साथ दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। दिल्ली में भी होली के त्योहार पर मौसम ने करवट ले ली ही है। आज दिल्ली-एनसीआर में भी बादल छाए रहने की संभावना है और कई जगहों पर छिटपुट बारिश भी हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। जानें देश के अन्य हिस्सों में आज मौसम का हाल कैसा है :
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में आज उत्तर भारत, विशेषरूप से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के साथ दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। दिल्ली में भी होली के त्योहार पर मौसम ने करवट ले ली ही है। आज दिल्ली-एनसीआर में भी बादल छाए रहने की संभावना है और कई जगहों पर छिटपुट बारिश भी हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। जानें देश के अन्य हिस्सों में आज मौसम का हाल कैसा है :
MAR 14, 2025 17:59 IST
MAR 14, 2025 16:31 IST
दिल्ली में होली पर सुबह में 17.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज
दिल्ली में शुक्रवार को होली के मौके पर सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शाम या रात के समय बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान जताया है।
MAR 14, 2025 14:35 IST
राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश हुई
राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। पश्चिमी हिस्सा हालांकि शुष्क रहा। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद कुछ हिस्सों में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस से लेकर तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह साढे आठ बजे तक भरतपुर के वैर में 12 मिमी, बयाना, रूपवास, कांमा में नौ मिमी, सीकर में आठ मिमी, अलवर में राजगढ, धौलपुर के मनिया और भरतपुर के नदबई में सात मिमी, भरतपुर के भुसावर में छह मिमी, धौलपुर के सैपऊ में पांच मिमी और अन्य कुछ हिस्सों में चार मिमी से दो मिमी तक बारिश दर्ज की गई। विभाग के अनुसार इस दौरान चौमूं, कोटपूतली-बहरोड़, बानसूर सहित कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई।
MAR 14, 2025 10:58 IST
दिल्ली में होली के मौके पर खिली धूप
दिल्ली में शुक्रवार को होली के मौके पर सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शाम या रात के समय बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है और सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 80 प्रतिशत दर्ज की गई। इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की वेबसाइट पर सुबह वायु गुणवत्ता के आंकड़े उपलब्ध नहीं थे।
MAR 14, 2025 08:24 IST
पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना
मौसम का पूर्वानुमान के अनुसार आज से 16 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी दी गई है।
MAR 14, 2025 06:04 IST
तापमान में बढ़ोतरी
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान लगातार 40 से ऊपर बना हुआ है। कांदला और राजकोट में कल 41 डिग्री और अमरेली में 40.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।
MAR 14, 2025 06:04 IST
लू की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार आज विदर्भ और छत्तीसगढ़ में लू की संभावना है। ओडिशा में इस सप्ताह हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। आज से तीन दिन तक झारखंड में भी हीटवेव का अलर्ट है।
MAR 14, 2025 06:04 IST
अरुणाचल में भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर साइक्लोनिक गतिविधियों के चलते अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। असम, नागालैंड, मणिपुर और अरुणाचल में कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।
MAR 14, 2025 06:04 IST
बर्फबारी की चेतावनी
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में आज और कल बर्फबारी की चेतावनी भी मौसम विभाग ने दी है।
MAR 14, 2025 06:04 IST
पंजाब, हरियाणा यूपी में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज से 16 मार्च तक पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है।
