LIVE
पंजाब और हरियाणा में शीतलहर जारी, तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज मौसम का हाल
हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे पहाड़ी इलाकों इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फबारी का असर दिल्ली, राजस्थान, यूपी, बिहार और हरियाणा समेत उत्तर भारत के राज्यों पर देखने को मिल रहा है। यहां ठंड बढ़ती ही जा रही है। उत्तर भारत के अधिकांश जिलों में मौसम विभाग ने कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में भी उत्तर भारत में कोल्ड वेव की स्थिति बनी रहने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच दक्षिण भारत में मौसम की अलग ही चाल देखने को मिल रही है। यहां तमिलनाडु, केरल वह अन्य राज्यों में भारी से अति भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश के कई इलाकों में जलजमाव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आइए अब जानें कैसा रहेगा अन्य राज्यों/ शहरों में मौसम का हाल -
DEC 14, 2024 22:40 IST
पंजाब और हरियाणा में शीतलहर जारी
हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में शनिवार को भी शीतलहर जारी रही। फरीदकोट में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा स्थान रहा।
DEC 14, 2024 17:48 IST
दिल्ली में तापमान में और आएगी गिरावट
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की वैज्ञानिक डॉक्टर सोमा सेन रॉय ने शनिवार को दिल्ली के तापमान को लेकर जानकारी दी।
डॉक्टर सोमा सेन रॉय ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया कि दिल्ली में शुक्रवार से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। उम्मीद है कि अगले चार से पांच दिन में तापमान में थोड़ी और गिरावट आएगी। पूरी दिल्ली के स्टेशन में आज न्यूनतम तापमान लगभग 8 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया था। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान के 6 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ-साथ 16 और 17 दिसंबर को विजिबिलिटी में भी कमी की उम्मीद की जा रही है।
डॉक्टर सोमा सेन रॉय ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया कि दिल्ली में शुक्रवार से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। उम्मीद है कि अगले चार से पांच दिन में तापमान में थोड़ी और गिरावट आएगी। पूरी दिल्ली के स्टेशन में आज न्यूनतम तापमान लगभग 8 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया था। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान के 6 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ-साथ 16 और 17 दिसंबर को विजिबिलिटी में भी कमी की उम्मीद की जा रही है।
DEC 14, 2024 17:36 IST
बेंगलुरु में आज कैसा रहा मौसम?
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शनिवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहे। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
DEC 14, 2024 15:17 IST
मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शनिवार को मौसम साफ रहा। आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं, हल्की रफ्तार से हवा चलने की भी उम्मीद है।
DEC 14, 2024 13:11 IST
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने तथा अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 69 प्रतिशत रही।
DEC 14, 2024 11:35 IST
दिल्ली में बढ़ा तापमान
दिल्ली में शुक्रवार को अचानक मौसम में बदलाव देखा गया है। हवाओं की दिशा बदलने के कारण शहर की न्यूनतम तापमान साढ़े चार डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। शुक्रवार को राजधानी का तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक रह सकता है।
DEC 14, 2024 10:55 IST
DEC 14, 2024 10:01 IST
DEC 14, 2024 09:10 IST
DEC 14, 2024 08:08 IST
DEC 14, 2024 06:56 IST
DEC 14, 2024 05:55 IST
राजस्थान में कोल्ड वेव का अलर्ट
आज राजस्थान के नागौर, अजमेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, अलवर, सीकर, करौली और कोटा में मौसम विभाग ने कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है।
DEC 14, 2024 05:55 IST
DEC 14, 2024 05:55 IST
उत्तर प्रदेश में शीतलहर
मौसम विभाग ने यूपी के सहारनपुर, शामली,मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, गाजियाबाद, ज्योतिबाफुले, गौतमबुद्ध नगर, रामपुर, बरेली, मुरादाबाद, पीलीभीत, खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, कुशीनगर, अंबेडकर नगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बलरामपुर, अयोध्या, गोंडा, बस्ती, रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
DEC 14, 2024 05:54 IST
तमिलनाडु में बारिश का कहर
मौसम विभाग ने तमिलनाडु के सभी जिलों में भारी बारिश से अति भारी बारिश के विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। मौसम विभाग ने तिरुनेलवेली में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट, जबकि कन्याकुमारी, कुड्डालोर, मयिलादुथुराई, नागापट्टिनम, तिरुवरूर, तंजावुर और पुडुकोट्टई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
DEC 14, 2024 05:54 IST
केरल में बारिश का अलर्ट
केरल के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूल और कोझिकोड में मौसम विभाग ने भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें से पथनमथिट्टा जिला है, जिसमें अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
