LIVE

आज का मौसम, 13 February 2025 IMD Winter Weather Forecast LIVE: उत्तर भारत में सुबह-शाम की ठंड, दिन में मार्च वाली गर्मी का एहसास, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Varsha KushwahaUpdated Feb 13, 2025, 14:32 IST

आज का मौसम, 13 February 2025 IMD Winter Weather Forecast LIVE: उत्तर भारत में सुबह-शाम की ठंड, दिन में मार्च वाली गर्मी का एहसास, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल
आज का मौसम, 13 February 2025 IMD Winter Weather Forecast LIVE: उत्तर भारत में सुबह-शाम की ठंड, दिन में मार्च वाली गर्मी का एहसास, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा समेत उत्तर भारत के अन्य राज्यों में सर्दियों की विदाई होने लगी है। यहां तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। अधिकतर राज्यों का मौसम शुष्क बना हुआ है। तापमान बढ़ने से गर्मी का एहसास होने लगा है। दिन से समय लोगों बिना जैकेट के बाहर निकल रहे हैं, मानों फरवरी नहीं अप्रैल का महीना हो। फरवरी के महीने में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी पड़ने लगी है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। अब तापमान में कमी आने के आसार कम है। आइए अब आपको बताएं आज कैसा रहेगा मौसम का हाल -

FEB 13, 2025 14:32 IST

फरवरी के महीने में उत्तर भारत में मार्च जैसी गर्मी

उत्तर भारत में मौसम बदलने लगा है। फरवरी के महीने में मार्च जैसी गर्मी महसूस होने लगी है। तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी महसूस हो रही है और तापमान में भी वृद्धि होने लगी है। जिस कारण अधिकतर राज्यों में सुबह-शाम की ठंड का दौर देखने को मिल रहा है।
FEB 13, 2025 13:17 IST

यूपी के इन जिलों में बढ़ेगा तापमान

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी संभाग के वाराणसी, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, गाजीपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, आज़मगढ़, रायबरेली, सोनभद्र, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, बस्ती, महाराजगंज, मऊ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा और औरैया में तापमान बढ़ेगा।
FEB 13, 2025 11:43 IST

उत्तर भारत में बदला मौसम का हाल

उत्तर भारत में मौसम बदलने लगा है। यहां सर्दियों की विदाई हो रही है और गर्मियों की शुरुआत होने लगी है। यहां तापमान बढ़ने लगा है और धूप में लोगों के पसीने छूटने शुरु हो गए हैं। आने वाले दिनों में तापमान के और बढ़ने के आसार हैं।
FEB 13, 2025 10:03 IST

तमिलनाडु के चेंगलपट्टु शहर में कोहरे की परत

FEB 13, 2025 08:27 IST

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है, जिसके कारण यहां कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है और ठंड का दौर जारी है। यहां कई स्थानों पर तापमान माइन्स में दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी यहां ऐसा ही हाल रहेगा।
FEB 13, 2025 07:28 IST

तेज हवाओं से फिर होगा दिल्ली में ठंडक का एहसास

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में दो दिन 20 से 30 प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इससे मौसम में एक बार फिर लोगों को ठंडक का महसूस होगी। लेकिन दोपहर के समय धूप के कारण गर्मी का एहसास भी होगा।
FEB 13, 2025 05:47 IST

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल


उत्तर प्रदेश में मौसम को लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है। ठंड का एहसास अब केवल सुबह और रात के समय हो रहा है। धूप निकलने के बाद से जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है लोगों को गर्मी लगनी शुरू हो गई है। यूपी से सर्दियों की विदाई हो रही है।
FEB 13, 2025 05:47 IST

हरियाणा में मौसम का हाल


मौसम विभाग के रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा में भी मौसम बदलने लगा है। ठंड का असर कम हो रहा है और तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। तेज हवाओं के चलने से सुबह के समय गलन महसूस की जा रही है और दोपहर के समय खिली तेज धूप में गर्मी का एहसास हो रहा है।


FEB 13, 2025 05:47 IST

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल


बिहार में सर्दियों की जल्द विदाई होने वाली है। फरवरी में ठंड का नामोनिशान नहीं है। यहां फरवरी में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है।


FEB 13, 2025 05:47 IST

राजस्थान में मौसम के हाल


मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहेगा। साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से तेज हवाएं चलेंगी। दिन के समय तेज धूप खिली रहेगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी।


FEB 13, 2025 05:47 IST

दिल्ली में तेज सर्फेज हवाएं


दिल्ली में सर्दियों की विदाई होने लगी है। यहां ठंड का असर कम हो गया है। सुबह और शाम के दौरान ठंड महसूस की जा रही है। लेकिन दिन के समय धूप खिली रहने से गर्मी का एहसास होने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने दिन के समय तेज सर्फेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।