LIVE
आज का मौसम, 12 February 2025 IMD Winter Weather Forecast LIVE: दिल्ली-यूपी में आज से चलेंगी तेज हवाएं, नॉर्थ ईस्ट में बारिश का अलर्ट, कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी से बढ़ी ठंड
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली-यूपी में मौसम साफ रहने वाला है। हालांकि आज से इन राज्यों में तेज हवाएं चलने के आसार हैं। जिसकी स्पीड 15 से 25 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। तेज हवाओं के चलने से धूप का असर कम होगा और तापमान में भी कमी देखने को मिलेगी। इसके अलावा नॉर्थ ईस्ट के कुछ राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी का सिलसिला देखने को मिल रहा है। देश के अन्य हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:
FEB 12, 2025 14:50 IST
दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली की आज वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही। राजधानी में आज सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 252 पर पहुंच गया। बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
FEB 12, 2025 12:46 IST
इन पहाड़ी शहरों में दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान
देश के कई पहाड़ी शहरों में आज सुबह न्यूनतम तापमान जीरो से नीचे दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार लेह में आज सुबह न्यूनतम तापमान माइनस 9.4 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 7.5 डिग्री, पहलगाम में माइनस 3 डिग्री, कल्पा में माइनस 3 डिग्री और बनिहाल में माइनस 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
FEB 12, 2025 12:46 IST
दिल्ली में आज सुबह रहा 11.6 डिग्री पारा
दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में औसत से 1.6 डिग्री अधिक है। आईएमडी ने दिन में तेज हवाएं चलने तथा अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 80 प्रतिशत दर्ज किया गया।
FEB 12, 2025 10:43 IST
FEB 12, 2025 08:46 IST
बिहार में तेज हुई पछुआ हवाओं की रफ्तार
बिहार में पिछले दिनों तेज धूप और पछुआ हवाओं के सुस्त पड़ने से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जिससे गर्मी में भी इजाफा हुआ। लेकिन अब फिर से पछुआ हवाओं ने रफ्तार पकड़ी है। जिसके प्रभाव से तापमान में कमी आने की संभावना है। साथ ही कनकनी का एहसास भी बढ़ेगा।
FEB 12, 2025 07:17 IST
अरुणाचल प्रदेश में आज बारिश और बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी बांग्लादेश और आसपास के इलाकों चक्रवाती हवाओं का घेरा बन रहा है। जिसके प्रभाव से अरुणाचल प्रदेश में बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है।
FEB 12, 2025 05:57 IST
मध्य प्रदेश में 33 डिग्री पहुंचा अधिकतम पारा
मध्य प्रदेश में भी तापमान में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। प्रदेश में अधिकतम पारा 33 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि रात का तापमान अबी भी 10 डिग्री के करीब है। जिससे सुबह-शाम ठंड का एहसास बना हुआ है। लेकिन तेज धूप निकलने से दिन गर्म होने लगे हैं। आज भी एमपी में तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सर्दी का दूसरा दौर आने की उम्मीद जताई जा रही है।
FEB 12, 2025 05:57 IST
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से बढ़ी ठंड
हिमाचल प्रदेश में रोहतांग दर्रा समेत घाटी की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में हल्की बर्फबारी हो रही है। इससे शीतलहर का कहर भी बढ़ गया है। साथ ही ठंड में भी बढ़ोत्तरी हुई है। हिमाचल में खराब मौसम को लेकर आईएमडी ने पहले ही चेतावनी जारी की थी।
FEB 12, 2025 05:57 IST
FEB 12, 2025 05:57 IST
राजस्थान में तापमान में आएगी गिरावट
राजस्थान में मंगलवार को बीकानेर में एक दो स्थानों पर बूंदाबांदी दर्ज की गई, जबकि बाकी जगहों पर मौसम आमतौर पर शुष्क रहा।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी सप्ताह में मौसम शुष्क रहने की संभावना है वहीं अगले 48 घंटों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.6 डिग्री सेल्सियस तथा निम्नतम न्यूनतम तापमान फ़तेहपुर में 07.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
FEB 12, 2025 05:57 IST
दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन
दिल्ली में मंगलवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। आईएमडी ने पूर्वानुमान जताया कि बुधवार को दिन में तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्का कोहरा छाया रह सकता है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 11 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
