LIVE
देशभर में जोरदार बरसात; बिहार में IMD का ऑरेंज अलर्ट, उफान पर नदियां
Aaj ka Mausam 12 August 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: देश में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर है। गंगा-यमुना जैसी प्रमुख नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। कई राज्यों में बाढ़ के हालात देखने को मिल रहे हैं। वहीं पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। आज भी देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली-एनसीआर में आज तड़के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और मेघालय में कहीं तेज तो कहीं हल्क बारिश होने की संभावना है।
Aaj ka Mausam 12 August 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloud Burst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह बारिश दर्ज की गई। यूपी-बिहार में भी मंगलवार को बारिश की संभावना जताई गई है। पहाड़ी राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य और छत्तीसगढ़ में कहीं मध्यम कहीं तेज बारिश हो सकती है। राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
AUG 12, 2025 18:52 IST
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 12 August 2025 LIVE: दिल्ली में कल का मौसम
दिल्ली में कल आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर या रात के समय हल्की से बहुत हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य के करीब होगा। सुबह और दोपहर में प्रमुख सतही हवाएं पश्चिम दिशा से 10-15 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी, वहीं शाम और रात में दक्षिण दिशा से 5-10 किमी/घंटा की गति से बहेंगी।
AUG 12, 2025 17:45 IST
AUG 12, 2025 17:43 IST
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 12 August 2025 LIVE: उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना
अगले 7 दिनों के दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। 13 अगस्त, 2025 को उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा (≥21 सेमी) हो सकती है। वहीं, 12 से 15 अगस्त के बीच जम्मू के कुछ हिस्सों में भी भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका जताई गई है।
AUG 12, 2025 16:59 IST
AUG 12, 2025 15:44 IST
AUG 12, 2025 14:43 IST
हिसार में बारिश का अलर्ट
हरियाणा के हिसार जिले में आज झमाझम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो यहां मध्यम से तेज बारिश हो सकती है, बारिश होने से मौसम सुहावना बना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
AUG 12, 2025 13:59 IST
यूपी के अयोध्या में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने अयोध्या में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि आज और कल यानी 12 और 13 अगस्त को शहर में भारी बारिश हो सकती है, जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
AUG 12, 2025 12:42 IST
फरीदाबद में हल्की बारिश की संभावना
दिल्ली से सटे फरीदाबाद जिले में आज मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि यहां तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। यहां बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।
AUG 12, 2025 11:30 IST
गुरुग्राम में हल्की बारिश की संभावना
हरियाणा के गुरुग्राम में आज मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि शहर में 5 एमएम तक बारिश हो सकती है और 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इससे शहर का मौसम सुहावना बना रहेगा और लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिलेगी।
AUG 12, 2025 10:40 IST
राजस्थान में भारी बारिश पर ब्रेक
राजस्थान में भारी बारिश पर ब्रेक लग गया है। प्रदेश में कहीं भी तेज बारिश का कोई अलर्ट आज जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 14 अगस्त के बाद फिर से मानसून एक्टिव हो सकता है।
AUG 12, 2025 10:12 IST
दिल्ली में दिन में बारिश के आसार
दिल्ली में मंगलवार सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने दिन में राजधानी में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया है।
AUG 12, 2025 09:54 IST
खराब मौसम के कारण 3 दिन तक रोकी गई केदारनाथ यात्रा
रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए केदारनाथ यात्रा को अगले तीन दिनों के लिए 14 अगस्त तक रोक दिया है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि देहरादून में मौसम विज्ञान केंद्र ने 12, 13 और 14 अगस्त को रुद्रप्रयाग सहित प्रदेश भर में कई जगहों पर भारी वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
AUG 12, 2025 09:34 IST
AUG 12, 2025 08:46 IST
AUG 12, 2025 08:45 IST
AUG 12, 2025 07:45 IST
यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत , लखीमपुर खीरी, बहराइच, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, संभल, अमरोहा, मेरठ, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, और शामली।
AUG 12, 2025 07:44 IST
उत्तराखंड में हर्षिल वैली में बाढ़ से भारी नुकसान
उत्तरकाशी जिले के हर्षिल क्षेत्र में बादल फटने और भूस्खलन से आई बाढ़ ने भारी नुकसान पहुंचाया है। इस आपदा ने हर्षिल थाना और नजदीकी भारतीय सेना के बेस कैंप को भी प्रभावित किया, जिससे दोनों स्थानों को गंभीर क्षति हुई है।
AUG 12, 2025 05:58 IST
AUG 12, 2025 05:58 IST
देहरादून में हुई झमाझम बारिश
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में सोमवार को भारी बारिश हुई, जिसके कारण पेड़ उखड़ गए, मकान ढह गए और कई स्थानों पर जलभराव हो गया। सोमवार सुबह से शुरू हुई भारी बारिश के कारण पटेल नगर में दो मकान और गोविंदगढ़ पुल के पास लक्ष्मण चौक पर एक मकान ढह गया। बारिश देर शाम तक जारी रही।
