LIVE

देश के इन हिस्सों में सताने लगी तेज गर्मी, हीटवेव का येलो जारी, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का सिलसिला

Pooja KumariUpdated Mar 11, 2025, 14:33 IST

देश के इन हिस्सों में सताने लगी तेज गर्मी, हीटवेव का येलो जारी, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का सिलसिला
देश के इन हिस्सों में सताने लगी तेज गर्मी, हीटवेव का येलो जारी, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का सिलसिला

भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिल्ली में आज से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। यहां तापमान में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। साथ ही यूपी, एमपी, बिहार और राजस्थान में भी तापमान बढ़ रहा है। आज गुजरात, राजस्थान और विदर्भ के कई हिस्सों में हीटवेव का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का दौर चल रहा है। आज भी यहां बारिश होने के आसार हैं। उत्तराखंड में भी हल्की बारिश की संभावना है। देश के अन्य हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

MAR 11, 2025 14:33 IST

दक्षिण तमिलनाडु में कल आंधी तूफान के साथ बहुत भारी बारिश का अलर्ट

MAR 11, 2025 14:07 IST

राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है तथा राज्य के बाड़मेर में सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार, राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा जालोर में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री, जैसलमेर में 39.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 38.4 डिग्री, सिरोही में 38.3 डिग्री, जोधपुर में 38.1 डिग्री तथा पाली व बीकानेर में 38-38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
MAR 11, 2025 13:29 IST

गुजरात के भुज में रहा सबसे अधिक तापमान

MAR 11, 2025 10:30 IST

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में मंगलवार की सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तामान से 1.7 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 87 प्रतिशत दर्ज की गई और आईएमडी ने मंगलवार को दिन के दौरान तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। यहां सोमवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
MAR 11, 2025 08:22 IST

हरियाणा-पंजाब में इस दिन होगी बारिश

हरियाणा और पंजाब में जल्द ही मौसम बदलने वाला है। इन दोनों राज्यों में 12 मार्च को हल्की बारिश का होने का अनुमान जताया गया है। स्काईमेट के अनुसार 13 और 14 मार्च को बारिश बढ़ सकती है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से आएगा, जोकि रबी की फसल के काफी नुकसान दायक साबित हो सकता है। हालांकि इस दौरान तापमान में बढ़त देखने को मिल सकती है।
MAR 11, 2025 07:26 IST

गुजरात में अगले 3 दिनों तक तापमान 40-42 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान

MAR 11, 2025 06:12 IST

तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट


तमिलनाडु में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट तमिलनाडु के दक्षिणी भाग में 11 मार्च को आंधी तूफान चलने के आसार हैं। साथ ही बहुत भारी बारिश होने की भी प्रबल संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
MAR 11, 2025 06:12 IST

हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ होगी बूंदाबांदी


मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में बुधवार से शुक्रवार तक गरज के साथ बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जताते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर सोमवार को हल्की बर्फबारी हुई। केलांग में एक सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि गोंदला में बहुत कम बर्फबारी हुई। इस बीच, रोहतांग में अटल सुरंग के पास बर्फबारी की सूचना के बाद लाहौल एवं स्पीति में पुलिस ने यात्रियों को अनावश्यक यात्रा करने से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।
MAR 11, 2025 06:11 IST

इन जगहों पर हीटवेव का अलर्ट


मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम राजस्थान में भी हीटवेव चलने की संभावना जताई है। यहां 11 से 12 मार्च के दौरान हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा विदर्भ में 11 से 13 मार्च के दौरान हीटवेट का अलर्ट है। वहीं ओडिशा में 13 और 14 मार्च को हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।
MAR 11, 2025 06:11 IST

गुजरात में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी


गुजरात में भी तेज गर्मी पड़ रही है। कई जगहों पर हीटवेव की चेतावनी भी दी गई है। मौसम विभाग ने 10 से 12 मार्च तक गुजरात में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार सुबह गुजरात में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजकोट में 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जिसके बाद भुज में 40.4 डिग्री, सुरेंद्रनगर में 40.5 डिग्री, गांधीनगर में 39.2 डिग्री, अहमदाबाद में 38.7 डिग्री और सूरत में 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
MAR 11, 2025 06:11 IST

महाराष्ट्र में तपा रही गर्मी


महाराष्ट्र के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। जिस कारण यहां बहुत गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार अकोला में सबसे अधिक तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा सोलापुर का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री, ब्रह्मपुरी की 39.4 डिग्री, सांगली का 39 डिग्री और जेउर का 38.5 डिग्री दर्ज किया गया।