LIVE
आज का मौसम, 11 February 2025 IMD Winter Weather Forecast LIVE: देश में आज कहीं होगी बारिश, कहीं गिरेगी बर्फ, मैदानी राज्यों में ठंड का सितम रहेगा कम
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहने वाला है। वहीं यूपी में भी मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इन राज्यों में अगले दो दिन हल्की ठंड पड़ने की संभावना है। वहीं हिमाचल में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 12 फरवरी तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रह सकता है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम समेत 7 राज्यों में बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। देश के अन्य हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार रहने वाला है:
FEB 11, 2025 14:30 IST
प्रयागराज में कल चलेंगी तेज हवाएं
प्रयागराज में कल यानी बुधवार को माघ पूर्णिमा स्नान के अवसर पर मौसम साफ रहने वाला है। साथ 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।
FEB 11, 2025 14:28 IST
बिहार में मौसम शुष्क, जानें कल का हाल
बिहार में आज मौसम शुष्क रहने वाला है। सुबह के समय पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, शिवहर और किशनगंज में कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया। कल यानी बुधवार को भी प्रदेश का मौसम शुष्क रहने वाला है। इस दौरान किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
FEB 11, 2025 12:43 IST
FEB 11, 2025 10:55 IST
बीकानेर में हुई बूंदाबांदी
राजस्थान के पूर्वी हिस्से में आज मौसम शुष्क रहा। वहीं पश्चिम राजस्थान के बीकानेर में एक दो स्थानों पर बूंदा बांदी दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया |
FEB 11, 2025 09:40 IST
FEB 11, 2025 08:00 IST
राजस्थान में तापमान में बढ़ोत्तरी जारी
राजस्थान में अधिकतर हिस्सों में तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। मौसम विभाने ने आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है।
FEB 11, 2025 06:01 IST
इन शहरों में माइनस से नीजे पारा
मौसम विभाग के अनुसार देश के कई हिस्सों में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। साथ ही तापमान भी जीरो से नीचे दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को लद्दाख के लेह में माइनस 6.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं गुलमर्ग में माइनस 2 डिग्री और पहलगाम में माइनस 0.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
FEB 11, 2025 06:01 IST
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 12 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचली वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण प्रदेश के मौसम में यह बदलाव हुआ है। 12 के बाद 14 फरवरी तक तेज हवाएं चलने की संभावना है। जिसकी रफ्तार 15 से 25 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है।
FEB 11, 2025 06:01 IST
7 राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आज 7 राज्यों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पश्चिमी बंगाल, सिक्किम, असम, मिजोरम, नागालेंड, त्रिपुरा और मणिपुर में हल्की बारिशहोने की संभावना है।
FEB 11, 2025 06:00 IST
यूपी में 28 डिग्री के ऊपर पहुंचा तापमान
उत्तर प्रदेश में ठंड धीरे-धीरे कम हो रही है और तापमान बढ़ रहा है। रविवार को कई शहरों का अधिकतम तापमान 28 डिग्री के ऊपर रिकॉर्ड हुआ। यूपी में अगले दो दिन तक ज्याद सर्दी पड़ने के आसार नहीं है। आज यूपी में मौसम साफ रहने वालाहै। सुबह के समय हल्का कोहरा भी रह सकता है।
FEB 11, 2025 06:00 IST
दिल्ली में आज भी साफ रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम हल्की ठंड पड़ रही है। दिन में धूप निकलने से सर्दी बिल्कुल नदारद है। आज भी बहुत ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में आसमान साफ रहने वाला है। सुबह के समय स्मॉग या हल्का कोहरा छाय रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
