LIVE

यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट, झारखंड में भी बरसेंगे मेघ, जानें आपके शहर में मौसम का हाल

Varsha KushwahaUpdated Aug 11, 2025, 18:55 IST

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के साथ यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मानसून की बारिश के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। एक तरह बारिश लोगों को राहत दे रही है तो वहीं दूसरी तरफ जलभराव, बाढ़ और भूस्खलन आदि से लोगों की जान खतरे में बनी हुई है और परेशानी का सामना करना पड़ा है। आइए अब आपको बताएं आज कैसा रहेगा मौसम का हाल -

यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट, झारखंड में भी बरसेंगे मेघ, जानें आपके शहर में मौसम का हाल
यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट, झारखंड में भी बरसेंगे मेघ, जानें आपके शहर में मौसम का हाल

देशभर में मानसून का दौर जारी है। कहीं हल्की बारिश हो रही है तो वहीं कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। यूपी, बिहार में नदियां उफान पर हैं और पहाड़ों पर भी तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण भूस्खलन के मामले सामने आ रहे हैं। जगह-जगह पहाड़ टूटने से लोगों की जान खतरे में बनी हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

AUG 11, 2025 17:26 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: उधमपुर में दर्ज की गई बारिश

AUG 11, 2025 17:25 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: लखनऊ में बारिश के बाद कई जगहों पर जलभराव

AUG 11, 2025 15:28 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: उत्तराखंड में आने वाले दिनों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 13 से 15 अगस्त के दौरान भी भारी बारिश की संभावना जताई है। राज्य सरकार ने मौसम विभाग के हवाले से बताया कि अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहेगा और भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
AUG 11, 2025 12:39 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: भोपाल में साफ रहेगा आज मौसम

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मौसम साफ बना रहेगा। यहां तेज धूप खिली रहेगी और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग की मानें तो आगमी दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
AUG 11, 2025 12:35 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: देहरादून में बारिश के चलते छुट्टी की घोषणा

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार से लगातार मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने यहां बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है।
AUG 11, 2025 09:18 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: देहरादून के कई हिस्सों में भारी बारिश

AUG 11, 2025 08:27 IST

हापुड़ में खतरे के निशान से ऊपर बह रही गढ़ गंगा नदी

AUG 11, 2025 08:24 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार के इन 9 जिलों में होगी झमाझम बारिश

बिहार के पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और मधुबनी में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। मौसम सुहावना बना रहेगा और उमस से राहत मिलेगी।
AUG 11, 2025 07:05 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी के इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

आज यूपी के शामली, बुलंदशहर, हापुड़, संभल, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बाराबंकी, गोंडा, लखनऊ, अयोध्या, बस्ती, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, देवरिया और गोरखपुर में हल्की बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।

AUG 11, 2025 07:05 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम सुहावना बना रहेगा। यहां तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। यहां तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
AUG 11, 2025 07:05 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम



राजस्थान में मौसम विभाग ने बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। पूरे प्रदेश को ग्रीन जोन में रखा गया है। यहां कहीं-कहीं हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ेगी। लोग गर्मी में पसीने से तरबतर नजर आएंगे।


AUG 11, 2025 07:05 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: झारखंड में येलो अलर्ट



मौसम विभाग ने झारखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूरे प्रदेश में कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं कई जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।


AUG 11, 2025 07:05 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में बारिश का अलर्ट



पूर्वी और पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और सीवान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा और मधेपुरा में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


AUG 11, 2025 07:06 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: उत्तर प्रदेश के 8 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट



मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के 8 जिलों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।