LIVE

दिल्ली से यूपी तक बदली मौसम की चाल, कहीं चलेगी आंधी तो कहीं बरसेंगे बदरा; देखें वेदर अपडेट्स

Varsha KushwahaUpdated Apr 11, 2025, 14:59 IST

आज का मौसम 11 April 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo) LIVE: उत्तर भारत में मौसम की चाल फिर बदलने लगी है। बीते दिनों कई राज्यों में लू की स्थिति बनी हुई थी, जिससे लोगों को राहत मिलने लगी है। हालांकि मौसम अभी भी गर्म बना हुआ है। गर्मी से लोगों को आने वाले दिनों में राहत मिलने की संभावना कम है। लेकिन बता दें कि यूपी में मौसम विभाग ने आंधी-तूफान का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। इसके अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र वह अन्य कई राज्यों में मौसम गर्म बना हुआ है। यहां लोग गर्मी से बचने के लिए कूलर और एसी चलाने लगे हैं।

दिल्ली से यूपी तक बदली मौसम की चाल, कहीं चलेगी आंधी तो कहीं बरसेंगे बदरा; देखें वेदर अपडेट्स
दिल्ली से यूपी तक बदली मौसम की चाल, कहीं चलेगी आंधी तो कहीं बरसेंगे बदरा; देखें वेदर अपडेट्स

आज का मौसम 11 April 2025, IMD Weather Forecast Today Temperature, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Mausam Vibhag Ka Samachar on Heat Wave (Loo) LIVE: ऊंचाई वाले इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में भी मौसम की चाल बदलने लगी है। ऊंचाई वाले कई इलाकों में मौसम विभाग ने आज हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है तो वहीं दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश में मौसम गर्म बना रहेगा। यहां लोगों को लू की स्थिति से राहत तो मिली है, लेकिन गर्मी का असर और अधिकतम तापमान 40 तक दर्ज किया जा रहा है। वहीं मौसम विभाग ने यूपी के अधिकांश हिस्सों में आज तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चलने का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में कमी आने की संभावना है, जिससे मौसम सुहावना रह सकता है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

APR 11, 2025 14:59 IST

नोएडा में तापमान

नोएडा में मौसम का हाल सुहावना बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री दर्ज किया गया है। शहर में हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
APR 11, 2025 13:52 IST

दिल्ली का तापमान



मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। बता दें कि आज तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। इसका असर शहर के तापमान पर देखने को मिल रहा है। 42 डिग्री गया दिल्ली का तापमान आज 36 डिग्री पहुंच गया है।
APR 11, 2025 12:46 IST

बिहार में झमाझम बारिश का अलर्ट



मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज पूरे बिहार में तेज हवाओं और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से बिहार का मौसम सुहावना बना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
APR 11, 2025 11:58 IST

यूपी के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, मथुरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, हापुड़, महामायानगर, आगरा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, ज्योतिबाफुले नगर, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बरेली, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, कानपुर, उन्नाव, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र में तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है।

APR 11, 2025 10:05 IST

गुरुग्राम में चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज गुरुग्राम का मौसम सुहावना बना रहेगा। यहां तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो आज शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है।
APR 11, 2025 07:52 IST

गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में आज तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना भी जताई गई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
APR 11, 2025 06:36 IST

महाराष्ट्र में उमस और गर्मी के साथ जारी गर्म दिन का असर



महाराष्ट्र के कई जिलों में मौसम विभाग ने गर्म दिन का अलर्ट जारी किया है। राजधानी मुंबई समेत कई शहरों में गर्मी के साथ उमस का असर देखने को मिल रहा है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, औरंगाबाद, जालान और बीड़ व आसपास के जिलों में गर्म दिन का अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में मौसम की अजब चाल देखने को मिल रही है। यहां अधिकांश जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग कि रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के कुछ जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
APR 11, 2025 06:36 IST

राजस्थान में लू से मिलेगी राहत



अन्य राज्यों के जैसे राजस्थान में भी मौसम का हाल बदलने लगा है। यहां लू की स्थिति से लोगों को राहत मिलने की संभावना है। लेकिन गर्मी का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य का तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। साथ ही कहीं-कहीं धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई जा रही है।

APR 11, 2025 06:36 IST

हिमाचल प्रदेश में बूंदाबांदी की संभावना


आज हिमाचल प्रदेश में मौसम सुहावना बना रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री तक रह सकता है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

APR 11, 2025 06:36 IST

दिल्ली में मौसम का हाल



मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में लू का असर कम हो गया है, लेकिन मौसम अभी भी गर्म ही बना हुआ है। दिन के साथ रात में भी गर्मी महसूस की जा रही है। यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शाम तक शहर में हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश होने के आसार कम है।