LIVE
दिल्ली-राजस्थान में थमा बारिश का दौर, यूपी-बिहार में जमकर बरसेंगे मेघ, जानें अपने शहर में मौसम का हाल
Aaj ka Mausam 10 September 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड, महाराष्ट्र में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: दिल्ली में मानसून की विदाई हो गई है। राजस्थान में भी बारिश का दौर थम गया है और आज कहीं भी बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। यूपी में तीन दिन की झमाझम बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे। यूपी-बिहार के मौसम और अलर्ट को देखते हुए कहा जा रहा है कि मानसून झमाझम बारिश के साथ विदाई लेने को तैयार है। इसके बाद यूपी-बिहार में भी बारिश का दौर थम जाएगा। आइए फिलहाल आपको बताएं कैसा रहेगा आज आपके शहर में मौसम का हाल-
Aaj ka Mausam 10 September 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloud Burst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates: मैदानी इलाकों में बारिश का दौर अब कम होने लगा है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में अभी भी जारी है। बीते दिनों हुई बारिश और अभी हो रही बारिश के कारण मैदानी इलाकों में भूस्खलन के मामले आ रहे हैं। वहीं मैदानी इलाकों में नदियां उफान पर हैं। किनारे वाले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है और यहां रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हैं। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए कहा जा सकता है कि आगामी दिनों में बारिश का दौर पूरी तरह से थमने जाएगा।
SEPT 10, 2025 19:33 IST
SEPT 10, 2025 18:47 IST
SEPT 10, 2025 18:46 IST
SEPT 10, 2025 18:45 IST
SEPT 10, 2025 17:10 IST
SEPT 10, 2025 17:09 IST
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 10 September 2025 LIVE: उत्तरी अरब सागर और पाकिस्तान के मध्य भागों पर दबाव
पूर्वोत्तर अरब सागर और उससे सटे दक्षिणी पाकिस्तान पर बना दबाव पिछले 6 घंटों के दौरान 18 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम की ओर बढ़ा और आज, 10 सितंबर, 2025 को 1430 बजे IST पर उत्तरी अरब सागर और उससे सटे पाकिस्तान के मध्य भागों पर, अक्षांश 24.8° उत्तर और देशांतर 65.2° के पास, पासनी (पाकिस्तान) से लगभग 180 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व, कराची (पाकिस्तान) से 200 किमी पश्चिम और ग्वादर (पाकिस्तान) से 290 किमी पूर्व, नलिया (गुजरात) से 410 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में केंद्रित रहा। इसके लगभग पश्चिम की ओर बढ़ते रहने और अगले 06 घंटों के दौरान धीरे-धीरे एक सुस्पष्ट निम्न दबाव वाले क्षेत्र में कमजोर होने की संभावना है।
SEPT 10, 2025 16:37 IST
SEPT 10, 2025 16:03 IST
जम्मू-कश्मीर का मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से तबाही का आलम है। मौसम विभाग ने राज्य में 12 सितंबर तक रुक-रुककर गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट घोषित किया है। इस दौरान वज्रपात की चेतावनी जारी की गई हैं। हालांकि, धीरे-धीरे अब मौसमी गतिविधियां कम होंगी और ठंड का दौर शुरू होगा। हिमाचल प्रदेश में 15 सितंबर तक मौसम एक्टिव रहेगा, जिससे तेज बारिश की संभावनाएं बनी रहेंगी। राज्य में 12 और 13 सितंबर को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
SEPT 10, 2025 13:16 IST
राजस्थान में भारी बारिश का दौर थमा
राजस्थान में भारी बारिश का दौर थम गया है और बीते चौबीस घंटे में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकतर हिस्सों में अगले सप्ताह भारी बारिश नहीं होगी। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बुधवार की सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान सादुलशहर (गंगानगर) में सबसे अधिक 17.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई।
SEPT 10, 2025 12:00 IST
हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा शिमला के किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
SEPT 10, 2025 10:59 IST
मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें सागर, दमोह, जबलपुर, पन्ना, मंडला, नरसिंहपुर, कटनी, रायसेन, होशंगाबाद, बेतुल, देवास आदि शामिल है। इसके अलावा यहां तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।
SEPT 10, 2025 10:13 IST
SEPT 10, 2025 10:12 IST
SEPT 10, 2025 08:57 IST
गया में पूरे सप्ताह हल्की बारिश की संभानवा
बिहार के गया जिले में मौसम विभाग ने आज हल्की बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी कि रिपोर्ट के अनुसार, पूरे सप्ताह हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
SEPT 10, 2025 07:56 IST
नोएडा मे तेज हवाओं के साथ खिली धूप
यूपी के नोएडा में सुबह से ही हवाएं चल रही हैं। इससे मौसम सुहावना बना हुआ है। धूप खिलने लगी है। दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ेगा और उमस वाली गर्मी महसूस होगी।
SEPT 10, 2025 05:54 IST
उत्तराखंड में बारिश का दौर
उत्तराखंड में अभी भी बारिश का दौर जारी है। यहां तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट है। कहीं तेज तो कहीं मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों पर हो रही लगातार बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।
SEPT 10, 2025 05:54 IST
बिहार में बारिश का येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज पूरे बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं तेज बारिश तो कहीं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश देखने को मिलेगी। बारिश से लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिलेगी।
SEPT 10, 2025 05:54 IST
राजस्थान में सताएगी उमस और गर्मी
राजस्थान में बारिश का दौर थम गया है। मौसम विभाग ने राज्य को ग्रीन जोन में रखा है, जहां आज बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बारिश न होने से राज्य का तापमान में वृद्धि होने के साथ यहां लोगों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
SEPT 10, 2025 08:56 IST
यूपी में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने लगा है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज 10 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं, गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 11 सितंबर से 13 सितंबर तक प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
