LIVE

बिहार में आंधी-तूफान 25 लोगों की मौत, यूपी में 22 की मौत; आग उगलती गर्मी पर दिल्ली में पड़ी राहत की फुहारें

Pooja KumariUpdated Apr 10, 2025, 23:42 IST

बिहार के नालंदा में आंधी-तूफान 20 लोगों की मौत हो गई। देशभर के विभिन्न राज्य इस समय गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं। दिन के साथ-साथ अब रात में भी तेज गर्मी सताने लगी है। हालांकि आज दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान जैसे राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इसी तरह पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

बिहार में आंधी-तूफान 25 लोगों की मौत, यूपी में 22 की मौत; आग उगलती गर्मी पर दिल्ली में पड़ी राहत की फुहारें
बिहार में आंधी-तूफान 25 लोगों की मौत, यूपी में 22 की मौत; आग उगलती गर्मी पर दिल्ली में पड़ी राहत की फुहारें

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं यूपी और बिहार में भी राहत की बूंदे पड़ सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पंजाब-हरियाणा में भी धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। जिससे भीषण गर्मी से हल्की राहत मिलने की संभावना है। देश के अलग-अलग हिस्से में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

APR 10, 2025 23:42 IST

यूपी में आंधी-बारिश से 22 की मौत

उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाएं आंधी के साथ आसमान से गिरी आकाशीय बिजली-ओलावृष्टि और बारिश ने कहर बरपाया। राहत कार्यालय की ओर प्राप्त आंकड़ों के हवाले से अबतक 22 लोगों की मौत हो चुकी। मौसम विभाग ने जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, कौशांबी, वाराणसी, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जाहिर की है।
APR 10, 2025 23:40 IST

इंदौर में बढ़ा गर्मी का कहर, लू लगने से चार मोरों की मौत

इंदौर में गर्मी का प्रकोप बढ़ने के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान लू लगने से चार मोरों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वन मंडलाधिकारी (डीएफओ) प्रदीप मिश्रा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान चार मोरों की मौत हो गई। स्थानीय निवासी इन मोरों को बेसुध हालत में शहर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय लाए थे जहां पशु चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीएफओ ने बताया कि गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में 50 चिन्हित स्थानों पर मोरों के लिए दाने-पानी का इंतजाम किया जा रहा है। कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय के प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि पहली नजर में प्रतीत होता है कि चारों मोरों की मौत लू लगने और शरीर में पानी की कमी से हुई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इंदौर में बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।
APR 10, 2025 23:39 IST

बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट


आईएमडी ने दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, किशनगंज, अररिया, सुपौल, गया, सीतामढ़ी, शिवहर, नालंदा, नवादा और पटना सहित कई जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ (सावधान रहें) जारी किया है। इन जिलों में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा, ‘‘मधुबनी, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, किशनगंज, अररिया, सुपौल, गया, सीतामढ़ी, शिवहर, नालंदा, नवादा, पटना में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) चलने की संभावना है।
APR 10, 2025 21:25 IST

नालंदा में आंधी-तूफान 20 लोगों की मौत

बिहार के नालंदा जिले के अलग अलग इलाके में तेज आंधी के कारण अबतक 20 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ और दीवारें गिर गईं, जिससे अलग-अलग घटनाओं में कुल सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
APR 10, 2025 13:29 IST

यूपी के कई हिस्सों में गिरे ओले

यूपी के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार को बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि, आंधी, बिजली गिरने की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित जिलों के अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ राहत अभियान चलाने का निर्देश दिया है। भारतीय मौसम विभाग, लखनऊ कार्यालय ने बृहस्पतिवार के लिए बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की जिलेवार चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि कौशांबी, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली सहित कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है और आकाशीय बिजली गिर सकती है। इन जिलों से विस्तृत रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। यहां जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को प्रभावित इलाकों का दौरा करने, राहत प्रयासों की कड़ी निगरानी करने और प्रतिकूल मौसम से प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का बृहस्पतिवार को निर्देश दिया।
APR 10, 2025 12:33 IST

लखनऊ के 19 शहरों में तेज बारिश, 4 लोगों की बिजली गिरने से मौत

यूपी में आज मौसम बिगड़ा हुआ है, प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत 19 शहरों में झमाझम बारिश हो रही है। इसके अलावा लखीमपुर खीरी, बहराइच और पीलीभीत में ओले भी गिरे हैं। जिसके कारण हजारों बीघा फसल खराब होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में फतेहपुर के 2 बच्चे, फिरोजाबाद की एक महिला और सीतापुर का एक किसान शामिल है।
APR 10, 2025 12:28 IST

राजस्थान में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई हिस्सों में तेज आंधी व बारिश की संभावना बनी है। आज बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में दोपहर बाद आंधी तथा हल्की बारिश की संभावना है। विक्षोभ का सर्वाधिक असर 11-12 अप्रैल को रहेगा। 11 अप्रैल को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है।
APR 10, 2025 11:41 IST

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर

उत्तराखंड के चमोली में बुधवार शाम को जोरदार बारिश हुई और भारी ओलावृष्टि भी देखनेको मली। मूसलाधार बारिश के कारण रामलीला मैदान के पास सिफाही गदेरा उफान पर आ गया। जिस कारण मलबे में दो गाड़ियां दम गई। इसके एलावा गदेरे का पानी अपर बाजार के आवासीय घरों में भी घुस गया।
APR 10, 2025 10:24 IST

पंजाब-हरियाणा में कब होगी बारिश?

आईएमडी के वैज्ञानिक सुरेंदर पॉल ने बताया कि पिछले 2-3 दिनों से पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति थी। अगले 2-3 दिनों में पश्चिमी पंजाब और उत्तर और उत्तर-पूर्वी हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। हाल ही में तापमान में अचानक बढ़ोत्तरी भी हुई है।
APR 10, 2025 09:25 IST

राजस्थान में इस दिन से फिर चढ़ेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 14-15 अप्रैल से फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी का एक और दौर शुरू होने की संभावना है। बीते चौबीस घंटे में राज्य में बाड़मेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
APR 10, 2025 08:20 IST

बिहार के 8 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बिहार में आज 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें अररिया, किशनगंज, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और शिवहर शामिल हैं। इन जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात होने की संभावना है।
APR 10, 2025 07:22 IST

राजस्थान में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार


राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 10 और 11 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अनुसार, आंधी बारिश के असर से इस दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने तथा भीषण गर्मी से राहत मिलने की प्रबल संभावना है।
APR 10, 2025 07:22 IST

पंजाब-हरियाणा में मौसम का हाल


मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा में भी लू का सितम जारी रहने वाला है। यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। वहीं रात के समय न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने के आसार हैं। आईएमडी के अनुसार पंजाब और हरियाणा में 14-15 अप्रैल को फिर गर्म हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
APR 10, 2025 07:21 IST

दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अलर्ट


दिल्ली में आज मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है। आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। साथ ही आंधी का भी सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के दौरान गुरुवार को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
APR 10, 2025 07:21 IST

गुजरात का कांडला रहा सबसे गर्म शहर


मौसम विभाग के अनुसार गुजरात के कांडला में बुधवार को पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस दिन देश में सबसे अधिक तापमान था। राजकोट में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस, अमरेली में 44.3 डिग्री सेल्सियस और सुरेंद्रनगर में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तटीय शहर पोरबंदर में पारा असामान्य रूप से 43 डिग्री सेल्सियस तक चला गया जो सामान्य से 8.8 डिग्री अधिक था। वहीं दीसा और अहमदाबाद में भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।
APR 10, 2025 07:21 IST

इन राज्यों में रहा लू का प्रकोप


गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में बुधवार को लू चलने के बीच कम से कम 26 मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया। वहीं दिल्ली के चार मौसम केंद्रों ने लू की स्थिति आंकी गई। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी के 10 अप्रैल से कम होने की संभावना है, जबकि गुजरात और मध्य प्रदेश में 11 अप्रैल से गर्मी के कम होने की संभावना है।