LIVE

आज घने कोहरे की आगोश में रहे कई राज्य, फरवरी के पहले हफ्ते में दस्तक देगी बारिश

Pooja KumariUpdated Feb 1, 2025, 14:40 IST

आज घने कोहरे की आगोश में रहे कई राज्य, फरवरी के पहले हफ्ते में दस्तक देगी बारिश
आज घने कोहरे की आगोश में रहे कई राज्य, फरवरी के पहले हफ्ते में दस्तक देगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज देश के कई राज्यों में बादल छाए रहने और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवाएं या आंधी भी परेशान कर सकती हैं। दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय घने कोहरे का भी अलर्ट है। यूपी में भी घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। वहीं मुंबई में भी बादल छाए रहने के आसार हैं। देश के अन्य हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

FEB 01, 2025 14:35 IST

देश के मैदानी राज्यों में दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

FEB 01, 2025 14:34 IST

तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट जारी

FEB 01, 2025 13:50 IST

राजस्थान में दो दिन बाद बारिश की संभावना

राजस्थान में भी आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। कल भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। 3 और 4 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके प्रभाव से राजस्थान में बारिश होने की संभावना है।
FEB 01, 2025 12:15 IST

हरियाणा के अंबाला में आज सुबह छाया घना कोहरा

FEB 01, 2025 11:12 IST

बिहार में आज शुष्क रहेगा मौसम

बिहार में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह कई जिलों में घना कोहरा छाया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 3 दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री का इजाफा होने की संभावना है। जिसके बाद कोई बड़ा बदलाव आने के आसार नहीं है। इस हफ्ते बिहार में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
FEB 01, 2025 09:15 IST

दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे

दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 4 फरवरी को राजधानी में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
FEB 01, 2025 08:01 IST

दिल्ली में बारापुला फ्लाईओवर पर दिखी कोहरे की घनी चादर

FEB 01, 2025 06:27 IST

आज मुंबई में छाए रहेंगे बादल


मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में अगले कुछ दिन मौसम में ठंडक महसूस होती रहेगी। फिलहाल यहां दिन में यहां धूप निकलने से गर्मी का एहसास हो रहा है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार 1 फरवरी को बादल छाए रह सकते हैं। शनिवार को मुंबई में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
FEB 01, 2025 06:27 IST

दिल्ली में रात को छाया घना कोहरा

FEB 01, 2025 06:27 IST

प्रयागराज में आज का मौसम


प्रयागरजा में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह या देर रात के समय कहीं-कहीं पर हल्का कोहरा या धुंध छाई रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
FEB 01, 2025 06:26 IST

यूपी में आज शुष्क रहेगा मौसम


उत्तर प्रदेश में आज पूर्वी और पश्चिमी भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं घना कोहरा होने के आसार हैं। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
FEB 01, 2025 06:26 IST

फरवरी में मौसम अधिक गर्म रहने का अनुमान


मौसम विभाग ने बताया कि जनवरी में गर्म और शुष्क मौसम के बाद फरवरी में भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान और सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। आईएमडी के अनुसार भारत में जनवरी में औसतन 4.5 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई, जो 1901 के बाद से चौथी बार और 2001 के बाद तीसरी बार सबसे कम बारिश दर्ज की गयी। जनवरी में देश का औसत तापमान 18.98 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 1901 के बाद से इस महीने का तीसरा सबसे अधिक तापमान था, जो 1958 और 1990 के बाद सबसे अधिक था।