LIVE
दिल्ली-राजस्थान में सर्दियों की वापसी, तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंड, जानें यूपी-बिहार में मौसम का हाल
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी का सिलसिला अभी भी जारी है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का मैदानी इलाकों पर भी असर देखने को मिल रहा है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, बिहार और राजस्थान में मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिल रही है। जहां दिल्ली का मौसम ठंडा बना हुआ है वहीं यूपी में तापमान बढ़ना शुरू हुआ हो गया है। राजस्थान में कहीं बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली-राजस्थान में भी तेज हवाओं के कारण ठंडक का एहसास होने लगा है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा अन्य शहरों/राज्यों में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -
MAR 07, 2025 15:11 IST
जोशीमठ-मलारी बॉर्डर के पास चट्टान दरकी, 52 फीट लंबा पुल टूटा
उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ-मलारी बॉर्डर हाईवे के पास पहाड़ी से चट्टान दरकी, जिससे सीमा सड़क संगठन का 52 फीट लंबा पुल टूट गया है। पुल टूटने से मलारी-नीति हाईवे पर वाहनों की आवाजाही हुई बाधित हो गई है। नीति घाटी का संपर्क फिलहाल जिला मुख्यालय से कट गया है। दो दिन पहले भी इसी तरह की चट्टान टूटने की घटना से गोविंदघाट में अलाकनंदा नदी के ऊपर बना मोटर पुल ध्वस्त होकर अलकनंदा नदी में समा गया था।
MAR 07, 2025 10:47 IST
दिल्ली में तापमान
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक जाने की संभावना है। आज से दिल्ली में मौसम फिर बदलने लगा है और तापमान में वृद्धि होगी।
MAR 07, 2025 08:31 IST
MAR 07, 2025 05:50 IST
कश्मीर में मौसम कैसा रहेगा
कश्मीर में बर्फबारी का दौर जारी है। कश्मीर के कई इलाके और रास्ते बर्फ की सफेद चादर से ढके हुए है। यहां समय-समय पर रास्तों पर जमने वाली बर्फ को हटाया जा रहा है। इस बीच कश्मीर में शीतलहर का दौर भी जारी है।
MAR 07, 2025 05:50 IST
यूपी में मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पूरी यूपी को ग्रीन जोन में रखा गया है। इसका अर्थ है कि यूपी में किसी भी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन इस अवधि के दौरान प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। लेकिन अब तापमान बढ़ने लगा है। होली से पहले प्रदेश में तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
MAR 07, 2025 05:50 IST
हिमाचल में स्नोफॉल का दौर जारी
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। इससे यहां ठंड का दौर जा रही है और शीतलहर का अलर्ट जारी किया जा रहा है।
MAR 07, 2025 05:50 IST
राजस्थान का मौसम
पहाड़ी इलाकों में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में मौसम बदलने लगा है। यहां अगले दो दिन तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान लगाया गया है। बताया जा रहा है कि इस अवधि के दौरान प्रदेश के कई जिलों में 20 से 25 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
MAR 07, 2025 05:49 IST
दिल्ली में मौसम का हाल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम साफ बना हुआ है। यहां चल रही तेज हवाओं के कारण मौसम में ठंडक महसूस की जा रही थी। तेज हवाओं के कारण शहर के न्यूनतम तापमान में कमी आने लगी है और तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। यहां सर्दियां वापस आ गई है।
