दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद मौसम में आई ठंडक, यूपी-बिहार में बरसेंगे बादल; जानें अपने शहर में मौसम का हाल
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: बिहार में भी कल बूंदाबादी के आसार
बिहार में अगले 2-3 दिनों तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा और बिजली गिरने के आसार हैं। पूर्वोत्तर बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि फसल वाले खेतों में अतिरिक्त पानी की निकासी की व्यवस्था रखें ताकि नुकसान से बचा जा सके।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: उत्तर प्रदेश में बारिश-आंधी का दौर
उत्तर प्रदेश में भी 6 और 7 अक्टूबर को मौसम का रुख बदलेगा। पश्चिमी यूपी में अधिक वर्षा की संभावना है, जबकि पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बरेली, आगरा और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: दिल्ली NCR में कल भी बारिश की संभावना
दिल्ली-एनसीआर में बीते 24 घंटों में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि 6 और 7 अक्टूबर को राजधानी और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में 7 और 8 अक्टूबर को तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में हुई बारिश
पंजाब और हरियाणा में सोमवार को कई जगहों पर बारिश हुई। पंजाब में मोहाली, अमृतसर, होशियारपुर, पठानकोट, फगवाडा़, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, रूपनगर और लुधियाना में बारिश दर्ज की गई। वहीं हरियाणा के पंचकूला, हिसार, फतेहाबाद, अंबाला, रोहतक और कुरुक्षेत्र में बारिश हुई। स्थानीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश हो रही है। उसने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण छह और सात अक्टूबर को पंजाब और हरियाणा में ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हुई बारिश
दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में बारिश दर्ज की जा रही है। जिससे कई जगहों पर जलभराव की समस्या भी देखने को मिल रही है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ में पिछले आधे घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है। पंजाब के भी कई जिलों में बारिश हो रही है। पंजाब और हरियाणा कल भी बारिश के जारी रहने की संभावना है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में हुई बर्फबारी
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: जयपुर में बारिश का अलर्ट
राजस्थान में मौसम की चाल बदल गई है। राजधानी जयपुर में भी मौसम विभाग ने आज बारिश की संभावना जताई है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद है, जिससे उमस से राहत मिलेगी।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: नोएडा में खुशनुमा हुआ मौसम
यूपी के नोएडा में मौसम सुहावना बना हुआ है। देर रात हुई बारिश के बाद से यहां हल्की हवाएं चल रही हैं। बारिश के कारण तापमान में भी कमी आई है और हवाओं के चलने से मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: मिरिक- दार्जिलिंग पहाड़ियों पर भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड
पश्चिम बंदाल के मिरिक- दार्जिलिंग पहाड़ियों पर रविवार को हुई भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन होने की खबर आई। भूस्खलन के मलबे में दबने से 23 लोगों को मौत हो गई है। अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है और राहत-बचाव कार्य अभी भी जारी है।भीषण चक्रवातीय तूफान ‘शक्ति’ एक्टिव
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को बताया कि चक्रवाती तूफान ‘शक्ती’ उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य अरब सागर में पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में 15 किमी/घंटा की गति से आगे बढ़ रहा है। भारत में साल का पहला साइक्लोन दस्तक देने को बेताब है. अरब सागर से उठा साइक्लोन तेज गति से आगे बढ़ रहा है. इस साइक्लोन को शक्ति नाम दिया गया है. चक्रवाती तूफान शक्ति की वजह से कई जगहों पर भारी बारिश का अनुमान हैआज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: बीकानेर में मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट
आईएमडी नाउकास्ट के अनुसार, राजस्थान के बीकानेर जिले में मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान शहर में 41 से 61 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: चंबा-कांगड़ा में बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के चंबा और कांगड़ा जिले में आईएमडी ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कुल्लू, मंडी समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: बिहार में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज बिहार के दक्षिण मध्य एवं दक्षिण पूर्व भाग के विभिन्न जिलों में हल्की बारिश के साथ वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। बारिश से शहर का मौसम सुहावना बना रहेगा और इससे तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: दिल्ली में बारिश से सुहावना हुआ मौसम
राजधानी दिल्ली में देर रात हुई बारिश से शहर का मौसम सुहावना और ठंडा हो गया है। सुबह की शुरुआत शहर में खुशनुमा मौसम के साथ होगी। बारिश से गर्मी से भी राहत मिली है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: गाजियाबाद में बारिश की संभावना
यूपी के गाजियाबाद जिले में देर रात मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई। बारिश से शहर का मौसम सुहावना हो गया है और मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के नाउकास्ट के अनुसार, शहर में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।Breaking: लखनऊ एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, फायर की कई गाड़ियां मौके पर
Muzaffarnagar News: जन्मदिन समारोह से लौट रहा था परिवार, रास्ते में डंपर से टकराई स्कॉर्पियो, 4 की मौत
Assam Earthquake: असम में सुबह-सुबह कांपी धरती, नगांव में आया 4.5 तीव्रता का भूकंप
CEC के खिलाफ आज चुनाव आयोग तक मार्च निकालेगा इंडिया गठबंधन, जंतर-मंतर-ECI मुख्यालय पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Vadodara News: पहचान छिपाई, शादी का झांसा दिया और..., युवती के साथ डेढ़ साल तक दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
© 2026 Times Horizon Private Limited
