LIVE

दिल्ली-यूपी में तेज हवाओं से लुढ़का पारा, फिर पड़ने लगी ठंड, जानें राजस्थान-बिहार में मौसम का हाल

दिल्ली-यूपी में तेज हवाओं से लुढ़का पारा, फिर पड़ने लगी ठंड, जानें राजस्थान-बिहार में मौसम का हाल
दिल्ली-यूपी में तेज हवाओं से लुढ़का पारा, फिर पड़ने लगी ठंड, जानें राजस्थान-बिहार में मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला अभी भी जारी है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का मैदानी इलाकों पर भी असर देखने को मिल रहा है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, बिहार और राजस्थान में मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिल रही है। जहां दिल्ली का मौसम ठंडा बना हुआ है वहीं यूपी में तापमान बढ़ना शुरू हुआ हो गया है। राजस्थान में कहीं बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली- यूपी में भी तेज हवाओं के कारण ठंडक का एहसास होने लगा है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा अन्य शहरों/राज्यों में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

MAR 06, 2025 14:47 IST

कश्मीर में शीतलहर

मौसम विभाग की मानें तो हाल ही में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है। इस बीच कश्मीर के अधिकतर इलाकों में मौसम विभाग द्वारा कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। यहां ठिठुरन वाली ठंड का सिलसिला जारी है।
MAR 06, 2025 14:06 IST

आज से बढ़ेगा उत्तराखंड में तापमान



उत्तराखंड में मौसम की चाल बदलने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो आज से प्रदेश में तापमान बढ़ने की संभावना है। बता दें कि उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ों के लेकर मैदानी इलाकों में चटक धूप खिली हुई है। माना जा रहा है कि आने वाले यहां भीषण गर्मी पड़ने वाली है।
MAR 06, 2025 11:21 IST

उत्तराखंड के मुखवा में बर्फ से ढके पहाड़

MAR 06, 2025 09:27 IST

जम्मू-कश्मीर में जारी ठंड का सिलसिला, श्रीनगर का तापमान गिरकर पहुंचा 1.8 डिग्री

MAR 06, 2025 08:27 IST

हिमाचल प्रदेश में कोल्ड वेव का अलर्ट



मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश के 55 जिलों में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, ऊना और कांगड़ा में तेज हवाएं चलेंगी।
MAR 06, 2025 06:37 IST

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा



मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी हवाओं के कारण राजस्थान के कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यहां न्यूनतम तापमान गिरकर 4 डिग्री तक पहुंच गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी यहां तापमान गिरने की संभावना है। अभी राजस्थान में ठंड फिर से बढ़ने लगी है।
MAR 06, 2025 06:37 IST

एनसीआर में मौसम



दिल्ली के जैसे ही एनसीआर क्षेत्रों में मौसम बना हुआ है। यहां ठीकठाक ठंड का एहसास हो रहा है। तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश का तापमान ऐसा ही बना रहेगा।


MAR 06, 2025 06:37 IST

दिल्ली में मौसम का हाल



दिल्ली में बीते कुछ दिनों से तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज भी तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। हवाओं के कारण दिल्ली में वापस ठंड पड़ने लगी है। दोपहर में खिली धूप का असर भी कम होने लगा है। लोगों को सुबह और शाम के दौरान ठिठुरता हुआ देखा जा रहा है।



MAR 06, 2025 06:36 IST

यूपी में मौसम का हाल



उत्तर प्रदेश में मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां वापस ठंड पड़ने लगी है। तेज हवाओं के कारण मौसम ठंडा और सुहावना बना हुआ है। दोपहर के समय खिली रही है। लेकिन आने वाले दिनों में मौसम फिर बदलेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। फिलहाल प्रदेश में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं।


MAR 06, 2025 06:36 IST

बिहार में इस दिन बारिश की संभावना



मौसम विभाग की मानें तो 8 और 9 मार्च को बिहार में बादल छाए रहेंगे। बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी और बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बिहार में फिर बदले मौसम की वजह हाल ही में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है। इस दौरान वज्रपात होने की संभावना भी है।