आज का मौसम, 05 November 2024 IMD Winter Weather Forecast: दिल्ली-यूपी में सर्द हुई रातें, ठिठुरन वाली सर्दी की शुरुआत, तमिलनाडु और केरल में बारिश का दौर जारी
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। कई जिलों में सुबह-शाम की ठंड महसूस हो रही है तो वहीं कुछ स्थानों पर रातें सर्द होने लगी हैं। राजधानी दिल्ली और यूपी के मौसम के मिजाज बदलते नजर आ रहे हैं। यहां ठंड की शुरुआत होने लगी है। कई स्थानों पर ठंड इतनी बढ़ गई है कि रात के समय पंखे भी बंद होने लगे हैं। मौसम विभाग के एक वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान गिरने से ठंड और बढ़ेगी। इस साल पिछले सालों की तुलना में अधिक ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ दक्षिण भारत की बात करें तो यहां तमिलनाडु और केरल के कई जिलों में भारी बारिश का दौर अभी भी जारी है। आइए इस बीच आपको बताएं कैसा रहेगा अन्य शहरों/राज्यों में मौसम का हाल -
बेंगलुरु में आज कैसा रहा मौसम?
मुंबई में कैसा रहा मौसम का हाल?
दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में कब होगी सर्दियों की शुरुआत
मौसम विभाग ने बताया कि 15 नवंबर के बाद से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। बता दें कि फिलहाल बिहार में न्यूनतम तापमान में कमी आने से सुबह-शाम का मौसम ठंडा बना हुआ है। कई इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।
नोएडा-गाजियाबाद में ठंड का अहसास
दिल्ली से सटे और एनसीआर क्षेत्र में आने वाले नोएडा और गाजियाबाद जिले में भी मौसम ठंडा बना हुआ है। दिन से समय धूप खिली होने पर हल्की गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन सुबह और रात के समय हल्की ठंडक का अहसास हो रहा है।
दिल्ली में सर्द हुई रातें
दिल्ली में न्यूनतम तापमान के गिरने से रातें सर्द होने लगी हैं। देर रात और सुबह के समय हल्की ठिठुरन महसूस की जा रही है। आने वाले दिनों में मौसम और ठंडा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
तमिलनाडु में जमकर बरसेंगे मेघ
मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु के कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी, थूथुकुडी, विरुधुनगर, थेनी, डिंडीगुल, तिरुपुर, कोयंबटूर, नीलगिरी में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
केरल में भारी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने केरल राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इनमें तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा, कोझिकोड, कन्नूर शामिल है। शेष जिलों में आंधी-वज्रपात और कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं।
कर्नाटक में मौसम का हाल
मौसम विभाग ने कर्नाटक के केवल 2 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। रिपोर्ट के अनुसार, आज उत्तर कन्नड़ और दक्षिण कन्नड़ में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
