LIVE

Aaj ka Mausam 04 November 2025 LIVE: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के आसार, जानें दिल्ली-यूपी में कैसा रहेगा वेदर

Pooja KumariUpdated Nov 4, 2025, 15:12 IST

Aaj ka Mausam 04 November 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिलने लगा है। साथ ही हवा में प्रदूषण का जहर भी घुला हुआ है। एक्यूआई भी बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से पहाड़ी राज्यों में मौसम बदलने की संभावना है। यहां बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ सकती है। आज पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बारिश होने की संभावना है।

Aaj ka Mausam 04 November 2025 LIVE: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के आसार, जानें दिल्ली-यूपी में कैसा रहेगा वेदर
Aaj ka Mausam 04 November 2025 LIVE: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के आसार, जानें दिल्ली-यूपी में कैसा रहेगा वेदर

Aaj ka Mausam 04 November 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) IMD Alert Live News Today Updates: मौसम विभाग के अनुसार 4 नंवबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और म्यांमार तट पर एक लो प्रेशर सिस्टम बनने की संभावना है। जिसके प्रभाव से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। जिससे मैदानी राज्यों में भी तापमान में कमी आने और ठंड बढ़ने की संभावना है।

NOV 04, 2025 15:12 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना

पहाड़ी राज्यों में जल्द ही मौसम बदलने वाला है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में 4 और 5 नवंबर को बर्फबारी होने की संभावना है। साथ ही शीत लहर चलने के भी आसार हैं। जिससे ठंड में भी बढ़ोत्तरी होगी। वहीं मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से ठंड में इजाफा हो सकता है।
NOV 04, 2025 14:05 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में आगामी दिनों में तापमान में गिरावट के आसार

मौसम विभाग ने राजस्थान में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने व तापमान में गिरावट आने का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकतर भागों में पांच नवंबर से आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की पूरी संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, आज वायुमंडल के ऊपरी स्तरों में पश्चिमी विक्षोभ के रूप में उत्तरी पाकिस्तान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है, एक और परिसंचरण तंत्र हरियाणा व आसपास के क्षेत्र के ऊपर स्थित है।
NOV 04, 2025 12:58 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में आज बारिश का अलर्ट

राजस्थान में पिछले 24 घंटों में उदयपुर, जोधपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ हल्की मध्यम बारिश दर्ज हुई। सर्वाधिक बारिश देवली, टोंक में 55 मिलीमीटर दर्ज की गई। आज 4 नवंबर को उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में गरज के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। जोधपुर बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।
NOV 04, 2025 11:12 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश की संभावना

चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने मंगलवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में गरज के साथ मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है। हालांकि उत्तर-पूर्वी मानसून आधिकारिक तौर पर सक्रिय हो गया है, लेकिन कमजोर पूर्वी और पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के कारण इसका पूरा प्रभाव अभी महसूस नहीं हुआ है। सोमवार सुबह तक के 24 घंटे के वर्षा आंकड़ों के अनुसार रानीपेट जिले के मलाई, तिरुवन्नामलाई जिले के सेतुपट्टू और विल्लुपुरम जिले के वलाथी में 3-3 सेमी बारिश हुई।
NOV 04, 2025 10:42 IST

दिल्ली में प्रदूषण (Delhi Pollution) Live Updates: दिल्ली के जहांगीरपुरी और अलीपुर में एक्यूआई 400 पार

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में आईटीओ और उसके आसपास के इलाकों में एक्यूआई 347 दर्ज किया गया, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है। आनंद विहार और उसके आसपास के इलाके में एक्यूआई 392 बना हुआ है। कर्तव्य पथ इलाके में एक्यूआई 278 दर्ज किया गया, जो भी 'खराब' श्रेणी में आता है। हालांकि, दिल्ली के जहांगीरपुरी और अलीपुर इलाके में हालात और बिगड़ गए। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार दर्ज किया गया।
NOV 04, 2025 10:41 IST

दिल्ली में प्रदूषण (Delhi Pollution) Live Updates: दिल्ली में आज भी आबोहवा खराब

दिल्ली की आबोहवा लगातार बिगड़ी हुई है। मंगलवार सुबह भी आसमान में धुंध की परत छाई रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया। यह स्थिति दिल्ली के लगभग 19 इलाकों में बनी हुई है।
NOV 04, 2025 08:55 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में आज साफ रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में आज मौसम शुष्क बना रहा सकता है। इस दौरान बारिश या तेज हवाओं को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। फिलहाल यूपी में सुबह-शाम को ठंड का एहसास हो रहा है। दिन में धूप निकल रही है।
NOV 04, 2025 07:21 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: आज से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार 4 नवंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसके से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। जिसकी रफ्तार 40–50 किमी/घंटा तक रह सकती है।
NOV 04, 2025 06:40 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पूर्वोत्तर भारत में आज भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में आज मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। जिनमें अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में शामिल हैं।
NOV 04, 2025 06:40 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने दिल्ली में मंगलवार सुबह धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है। साथ ही अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 1.9 डिग्री अधिक है। शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता 58 प्रतिशत दर्ज की गई।
NOV 04, 2025 06:41 IST

दिल्ली में प्रदूषण (Delhi Pollution) Live Updates: दिल्ली में सोमवार को 309 रहा एक्यूआई

दिल्ली में सोमवार को धुंध छाई रही और वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में शाम चार बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 309 दर्ज किया गया जो प्रदूषण के लगातार बने रहने का संकेत देता है। सीपीसीबी के ‘समीर ऐप’ के अनुसार, बुराड़ी में एक्यूआई 400 रहा जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है और उसके बाद वजीरपुर में यह 390 दर्ज किया गया। इसके अलावा 23 निगरानी केंद्रों ने एक्यूआई 300 से ऊपर दर्ज किया है जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (एक्यूईडब्ल्यूएस) के अनुसार, शाम और रात के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे से कम हो गई और इससे प्रदूषण कम हुआ।
NOV 04, 2025 06:40 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के लिए चक्रवात का अलर्ट


आईएमडी ने सोमवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बनने के बाद अंडमान निकोबार द्वीप समूह के लिए 'चक्रवात की चेतावनी' जारी की। इसके 4 नवंबर से गति पकड़ने का अनुमान है। 2 नवंबर को सुबह 8:30 बजे बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और उससे सटे म्यांमार तट पर कम दबाव का क्षेत्र बनना शुरू हुआ। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। अगले 48 घंटों के दौरान इसके उत्तर और फिर उत्तर-पश्चिम दिशा में म्यांमार-बांग्लादेश तटों के पास बढ़ने का अनुमान है।