LIVE
दिल्ली-यूपी में ठिठुरन भरी ठंड की शुरुआत, तमिलनाडु-कर्नाटक में भारी बारिश का येलो अलर्ट; IMD ने बताया मौसम का हाल
उत्तर भारत में सर्दियों की शुरुआत हो रही है, वहीं दक्षिण भारत में बारिश का दौर अभी भी जारी है। दिल्ली में सुबह के समय हल्की ठिठुरन महसूस होने लगी है। यूपी में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के कारण सुबह-शाम ठंडक का अहसास हो रहा है। इस बीच कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। जहां राज्यों के कुछ जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है वहीं कुछ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण इन जिलों का मौसम कूल-कूल बना हुआ है। आइए इस बीच आपको बताएं कैसा रहेगा अन्य शहरों/राज्यों में मौसम का हाल -
NOV 04, 2024 19:46 IST
दिल्ली में कल छाई रहेगी धुंध
दिल्ली में कल धुंध छाई रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
NOV 04, 2024 19:45 IST
मुंबई में अगले कई दिनों तक साफ रहेगा मौसम
मुंबई में कल मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में 10 नवंबर तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान अधिकमत तापमान 34 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
NOV 04, 2024 17:57 IST
अंडमान निकोबार में कल बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार कल यानी मंगलवार को अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
NOV 04, 2024 16:31 IST
मुंबई में आज मौसम साफ
मुंबई में आज मौसम साफ रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मुंबई का अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक रह सकता है।
NOV 04, 2024 15:12 IST
बेंगलुरु में दिखा मिलाजुला मौसम
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सोमवार को मिलाजुला मौसम दिखा। दिन में आसमान में बादल छाए रहे और जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं, शहर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
NOV 04, 2024 14:02 IST
मुंबई में आज कैसा रहा मौसम का हाल?
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज आसमान साफ रहा। दिन में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
NOV 04, 2024 11:50 IST
हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने 123 साल में तीसरी बार रिकॉर्ड तोड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 123 साल में तीसरा सबसे शुष्क अक्टूबर रहा, जिसमें 97 फीसदी बारिश की कमी रही। वहीं, हिमाचल में अगले अगले सात दिनों तक मौसम साफ रहने की भी संभावना व्यक्त की है। साथ ही मौसम शुष्क रहेगा, जिससे अधिकतम तापमान में और वृद्धि होगी। हिमाचल में तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा चल रहा हैं। कांगड़ा और भुंतर में तापमान ने पिछले 20 सालों का रिकॉर्ड टूटा है।
NOV 04, 2024 09:56 IST
राजस्थान में मौसम ने ली करवट
राजस्थान में मौसम ने करवट ली है। दीपावली के बाद से ठंड बढ़ रही है और मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के अंत से कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। राज्य के लोग जल्द ही सर्दी की ठंडक महसूस करेंगे।
NOV 04, 2024 08:26 IST
बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना
बिहार में छठ से पहले ठंड बढ़ने लगी है। तापमान में गिरावट देखी जा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने किशनगंज, अररिया और सुपौल में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
NOV 04, 2024 06:46 IST
NOV 04, 2024 05:43 IST
यूपी में ठंड की शुरुआत
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इन दिनों यूपी के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना जताई गई थी। यूपी के बरेली में न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। माना जा रहा है कि छठ तक प्रदेश में ठिठुरन भरी ठंड की शुरुआत होगी।
NOV 04, 2024 05:43 IST
दिल्ली में बढ़ने लगी ठंड
दिल्ली में न्यूनतम तापमान के गिरने के साथ रात में ठंड बढ़ने लगी है। सुबह-सुबह हल्की ठिठुरन महसूस होने लगी है। इसके अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली में कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी।
NOV 04, 2024 05:43 IST
तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने आज तमिलनाडु के कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, तेनकासी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, मदुरै, शिवगंगई, थेनी और डिंडीगुल में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने राज्य के अन्य जिलों में वज्रपात-आंधी के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना भी जताई है।
NOV 04, 2024 05:42 IST
कर्नाटक में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के फोरकास्ट के अनुसार, आज कर्नाटक के उत्तर कन्नड़, शिमोगा, उडुपी, चिकमगलूर, हसन, मैसूर, कोडागु और दक्षिण कन्नड में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश से यहां मौसम कूल-कूल बना रहेगा।
NOV 04, 2024 05:42 IST
केरल में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज केरल के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, इडुक्की, पलक्कड़ और त्रिशूर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में वज्रपात और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हल्की बारिश होने की संभावना है।
