LIVE
दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं से लुढ़का पारा, होने लगा ठंडक का एहसास, जानें यूपी-बिहार में मौसम का हाल
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला अभी भी जारी है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का मैदानी इलाकों पर भी असर देखने को मिल रहा है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, बिहार और राजस्थान में मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिल रही है। जहां दिल्ली का मौसम ठंडा बना हुआ है वहीं यूपी में तापमान बढ़ना शुरू हुआ हो गया है। यहां बिहार कई जिलों में ठंड और कई जिलों में गर्मी का एहसास हो रहा है, वहीं राजस्थान में कहीं बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच दक्षिण भारत में कहीं-कहीं बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक उत्तर भारत में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। उसके बाद लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा अन्य शहरों/राज्यों में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -
MAR 04, 2025 15:21 IST
MAR 04, 2025 14:35 IST
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज
दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई। विभाग ने दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
MAR 04, 2025 11:56 IST
MAR 04, 2025 10:35 IST
MAR 04, 2025 09:24 IST
MAR 04, 2025 08:47 IST
MAR 04, 2025 08:02 IST
केरल में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने पूरे केरल में येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। यहां आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश और हवाओं के कारण केरल का मौसम और सुहावना हो गया है।
MAR 04, 2025 05:42 IST
यूपी में मौसम हुआ साफ
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पूरा उत्तर प्रदेश ग्रीन जोन में है। यानी की यहां किसी भी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। अब प्रदेश में तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
MAR 04, 2025 05:42 IST
बिहार का मौसम
बिहार में मौसम की चाल बदल रही है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी का एहसास हो रहा है तो कुछ हिस्सों में हल्की ठंड महसूस की जा रही है। आने वाले दिनों में प्रदेश का तापमान और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
MAR 04, 2025 05:42 IST
राजस्थान में बारिश की संभावना
मौसम विभाग की मानें तो आज राजस्थान में कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं भी चलेंगी। बारिश और हवाओं से तापमान पर मामूली असर देखने को मिलेगा।
MAR 04, 2025 05:42 IST
कश्मीर में मौसम का हाल
कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। डोडा समेत कई क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर में ढके हुए हैं। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिल रहा है।
MAR 04, 2025 05:42 IST
दिल्ली में कल का मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 4 और 5 मार्च को तेज हवाएं चलने से मौसम सुहावना बन रहेगा और तापमान में कमी आएगी। बीते कुछ दिनों से दिल्ली में वापस एक बार फिर ठंडक का एहसास होने लगा है।
