LIVE
दिल्ली-यूपी में फिर सुहावना हुआ मौसम, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश की संभावना, जानें मौसम का हाल
आज का मौसम, 04 April 2025, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Today Forecast, Mausam Ki Jankari: उत्तर भारत में मौसम की चाल बदलने लगी है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश के बाद दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान और अन्य राज्यों में मौसम सुहावना हो गया है। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: उत्तर भारत में बीते दिनों तापमान बढ़ने लगा था और गर्मी का एहसास हो रहा था। इस बीच गर्मी से राहत देने के लिए उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली, यूपी, बिहार और अन्य राज्यों में तेज हवाओं के साथ में गिरावट दर्ज की जाएगी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन की राहत के बाद तापमान फिर बढ़ेगा और 40 डिग्री के पार होने की आशंका है। इस बीच पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर अभी भी जारी है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -
APR 04, 2025 13:40 IST
नोएडा में तापमान
नोएडा में मौसम साफ बना हुआ है। यहां तेज धूप खिली हुई है। तपति इस घूप में लोग कम से कम बाहर जाने का प्रयास कर रहे हैं। शहर के तापमान की बात करें तो आज नोएडा का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिक 36 डिग्री दर्ज किया गया है।
APR 04, 2025 12:00 IST
गाजियाबाद का तापमान
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में तेज धूप खिली हुई है। दोपहर के समय गर्मी का एहसास हो रहा है। तापमान की बात करें तो शहर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस है और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में शहर का तापमान और बढ़ने की संभावना है।
APR 04, 2025 10:14 IST
यूपी में गर्मी का सितम
उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम बढ़ रहा है। यहां तेज खिली धूप के कारण लोग बाहर नहीं जाना चाहते हैं। प्रदेश के कई जिलों का अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना जताई जा रही है।
APR 04, 2025 06:32 IST
हिमाचल में बरसेंगे मेघ
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति, कुल्लू, कांगड़ा और किन्नौर जिले में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जिससे ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में 2 से 3 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
APR 04, 2025 06:32 IST
उत्तराखंड में मौसम
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश की कमी होगी, जिससे तापमान में वृद्धि के साथ गर्मियों की शुरुआत होगी। आज के मौसम की बात करें तो उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश की संभावना है।
APR 04, 2025 06:32 IST
यूपी में आज मिलेगी गर्मी से राहत
मौसम विभाग की मानें तो बीते दिनों हुई गर्मी के बाद आज तपती गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 24 घंटे के दौरान प्रदेश में हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं। यूपी के कानपुर देहात, मथुरा, हाथरस और एटा समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
APR 04, 2025 06:32 IST
राजस्थान का मौसम
राजस्थान में फिर मौसम बदलने लगा है। राज्य में तापमान बढ़ने के बाद अब फिर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के कोटा संभाग में हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे प्रदेश का मौसम सुहावना बना रहेगा।
APR 04, 2025 06:31 IST
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में मौसम फिर बदलने लगा है। यहां तेज हवाओं के कारण तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। सुबह और देर रात में ठंडक का एहसास हो रहा है। लेकिन आने वाले दिनों में तापमान बढ़कर 40 डिग्री के पार जा सकता है।
