LIVEदिल्ली NCR में हल्की ठंड का दौर, राजस्थान में येलो अलर्ट; जानें आज के मौसम का अपडेट
Aaj ka Mausam 03 November 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड, महाराष्ट्र में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: दिल्ली-एनसीआर में मौसम की चाल बदल गई है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, आज शहर में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है और हवाएं भी चलेंगी। तापमान में कमी आएगी। दिल्ली के साथ यूपी, बिहार, हरियाणा और राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत का मौसम बदलने लगा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है।

दिल्ली NCR में हल्की ठंड का दौर, राजस्थान में येलो अलर्ट; जानें आज के मौसम का अपडेट
Aaj ka Mausam 03 November 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloud Burst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates: ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में मौसम बदलने लगा है। यहां ठंड का स्तर बढ़ रहा है और तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-यूपी और बिहार में सर्द हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड और बढ़ेगी। साथ ही दिल्ली में कहीं-कहीं बारिश होने की उम्मीद की जा रही है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए माना जा रहा है कि कुछ दिनों में उत्तर भारत में भीषण सर्दी की शुरुआत होगी। तापमान गिरने और ठंड बढ़ने के साथ लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। दिल्ली-एनसीआर और यूपी समेत अन्य जिलों में सुबह-शाम के दौरान लोगों को गर्म कपड़ों में देखा जा रहा है।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान का हाल
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: राजस्थान के इन जिलों में येलो अलर्ट
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: बहु मौसम संबंधी चेतावनी
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम की स्थिति
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: IMD का वेदर अलर्ट
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: गाजियाबाद में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मौसम ठंडा हो गया है। धुंध की परत देखने को मिल रही है। सुबह-शाम होने वाली ठंड अब दिन में भी होने लगी है। धूप का असर कम हो गया है। आगामी दिनों में गाजियाबाद में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: लखनऊ का एक्यूआई
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसम साफ बना हुआ है। यहां सुबह शाम की ठंड हो रही है और प्रदूषण भी बढ़ने लगा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की 12 बजे की रिपोर्ट के अनुसार, शहर का एक्यूआई 167 जो कि मोडरेट श्रेणी में दर्ज किया गया है।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: बिहार के दानापुर में भारी बारिश के कारण फसलें हुई तबाह
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: दिल्ली के आया नगर में पारा 13.4 डिग्री तक पहुंचा
आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, 3 नवंबर 2025 की सुबह 8.30 बजे तक राजधानी दिल्ली के आया नगर में सबसे कम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सीजन का अब तक का सबसे ठंडा न्यूनतम तापमान है।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: दिल्ली का AQI 316 पहुंचा
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: नोएडा का एक्यूआई कितना है?
उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है। यहां प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा का AQI 308 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में पहुंच गया है।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: गाजियाबाद का एक्यूआई 300 के पार
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हवा जहरीली हो गई है। यहां प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद का AQI 330 दर्ज किया गया है, जो कि बेहद खराब श्रेणी में आता है।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: जहरीली हुई दिल्ली की हवा
दिल्ली का एक्यूआई खराब श्रेणी में बरकरार है। यहां एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण रिपोर्ट के अनुसार, लोधी रोड पर एक्यूआई 312, आनंद विहार का एक्यूआई 371, आईटीओ के पास का एक्यूआई 160 दर्ज किया गया है।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: उत्तराखंड में आज का मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदल गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जिसके चलते मैदानी इलाकों में मौसम ठंडा बना हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर चलने की संभावना जताई जा रही है।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: बिहार में बदली मौसम की चाल
मोंथा चक्रवात के चलते बिहार के अधिकांश जिलों में हुई झमाझम बारिश से तापमान पर असर देखने को मिल रही है। सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है। हवाओं की दिशा उत्तर-दक्षिण हो गई है, जिससे ठंड और बढ़ने लगी है।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल बदल गई है। मोंथा तूफान के चलते हुई झमाझम बारिश से प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। कोहरे की शुरुआत हो गई है और लोगों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े और कंबल निकाल लिए हैं।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में ठंड बढ़ने लगी है। तापमान गिरने लगा है और दिन के दौरान भी धूप का असर कम होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में जल्द ही कड़ाकी की ठंड की शुरुआत होगी। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम बना हुआ है।