LIVE
दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं से बढ़ने लगी ठंड, तमिलनाडु-केरल में झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें यूपी-बिहार में मौसम का हाल
यूपी, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर भारत में मौसम की चाल एक बार फिर बदलने लगी है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और भारी बारिश का असर इन राज्यों पर भी देखने को मिल रहा है। यहां आंधी-तूफान के साथ कहीं-कहीं बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाओं के कारण शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिससे रात के समय ठंडक बढ़ने लगी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इस बीच दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश दर्ज की जा रही है। तमिलनाडु के कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। आइए अब आपको बताएं अन्य शहरों में कैसा रहेगा मौसम का हाल -
MAR 03, 2025 16:00 IST
MAR 03, 2025 14:46 IST
MAR 03, 2025 13:02 IST
कश्मीर में बारिश और हिमपात
कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई जिससे पूरे क्षेत्र में तापमान गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार इस बारिश से वर्षा की कमी 80 प्रतिशत से घटकर 40 प्रतिशत रह गई। वहीं दक्षिण कश्मीर के पहलगाम और बारामूला समेत पहाड़ी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में भी ताजा बर्फबारी हुई। लद्दाख के कारगिल जिले में भी हिमपात हुआ।
MAR 03, 2025 12:16 IST
MAR 03, 2025 10:50 IST
इस दिन से दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 7 मार्च से गर्मी बढ़नी शुरू होगी। 7 और 8 मार्च के दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
MAR 03, 2025 08:23 IST
MAR 03, 2025 09:27 IST
उत्तराखंड के चमोली में बर्फबारी और भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड के चमोली में भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 28 फरवरी को माणा में एवलांच की घटना के बाद यहां अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
MAR 03, 2025 06:59 IST
यूपी में चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम साफ बना रहेगा। यहां बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन 5 मार्च से प्रदेश में तेज हवाएं चलने का सिलसिला शुरू होगा।
MAR 03, 2025 05:43 IST
बिहार के दो जिलों में येलो अलर्ट
बिहार में मौसम की चाल फिर बदलने लगी है। यहां प्रदेश के दो जिलों औरंगाबाद और बांका में आईएमडी ने आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की भी संभावनाएं है।
MAR 03, 2025 05:43 IST
दिल्ली में आज चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह के दौरान राजधानी में कहीं-कहीं धुंध देखने को मिल सकती है। दिन के दौरान यहां तेज हवाएं चलने की संभावनाएं है, जिससे शहर का मौसम सुहावना बना रहेगा और लोगों को ठंडक का एहसास होगा।
MAR 03, 2025 05:43 IST
तमिलनाडु के दो जिलों में भारी बारिश
आज मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी और तिरुनेलवेली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
MAR 03, 2025 05:43 IST
केरल में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने केरल के कोलाम, तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यहां तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावनाएं है। इसके अलावा अन्य जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां हल्की बारिश होने की संभावना है।
MAR 03, 2025 05:43 IST
हिमाचल प्रदेश में मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा कई इलाकों में हल्की बारिश या बारिश की बौछार हो सकती है। दो दिन तक प्रदेश में मौसम का हाल ऐसा ही बना रह सकता है।
