LIVE

पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी से बदला मौसम, तमिलनाडु में झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें यूपी-बिहार में मौसम का हाल

पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी से बदला मौसम, तमिलनाडु में झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें यूपी-बिहार में मौसम का हाल
पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी से बदला मौसम, तमिलनाडु में झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें यूपी-बिहार में मौसम का हाल

यूपी, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर भारत में मौसम की चाल एक बार फिर बदलने लगी है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और भारी बारिश का असर इन राज्यों पर भी देखने को मिल रहा है। यहां आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इससे शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिससे रात के समय ठंडक बढ़ने लगी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में ताजा बर्फबारी देखने को मिल रही है। इस बीच दक्षिण भारत के तमिलनाडु में भारी बारिश दर्ज की जा रही है। तमिलनाडु के कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। आइए अब आपको बताएं अन्य शहरों में कैसा रहेगा मौसम का हाल -

MAR 02, 2025 16:26 IST

जम्मू और हिमाचल में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जम्मू क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ आंधी तूफान और भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं पंजाब में ओलावृष्टि होने का अनुमान है। इन जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
MAR 02, 2025 15:19 IST

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 81 प्रतिशत रहा। विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।
MAR 02, 2025 13:25 IST

इस दिन से दिल्ली में होगी गर्मी की दस्तक

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 7 मार्च से दिल्ली में मौसम की चाल बदलने लगेगी। यहां तापमान में वृद्धि होगी, जिससे गर्मियों की शुरुआत होगी।
MAR 02, 2025 11:40 IST

केरल में बारिश का येलो अलर्ट



मौसम विभाग ने पूरे केरल राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टामें भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य जिलों में आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम सतर की बारिश होने की संभावना है।
MAR 02, 2025 10:23 IST

दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं

दिल्ली में बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां आज और आने वाले 4 से 5 दिनों तक तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। तेज हवाओं के कारण शहर का मौसम सुहावना बना रहेग। उसके बाद 7 मार्च से गर्मी दस्तक के देगी और तापमान में वृद्धि शुरू होगी।
MAR 02, 2025 09:01 IST

बिहार में मौसम का हाल



बिहार के 10 जिलों में मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ आंधी चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, बांका, भागलपुर और मुंगेर शामिल है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश की बौछार भी हो सकती है।
MAR 02, 2025 08:57 IST

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बर्फबारी

MAR 02, 2025 05:44 IST

तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, विरुधुनगर, तेनकासी और रामनाथपुरम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा शिवगंगई, मदुरै, थेनी, डिंडीगुल, पुदुक्कोट्टई, तिरुचिरापल्ली, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, कुड्डालोर, कोयंबटूर और नीलगिरी में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
MAR 02, 2025 05:44 IST

राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावनाएं


राजस्थान के झुंझुनू, बीकानेर, चुरू, सीकर, जयपुर, अलवर, दौसा, करौली, धौलपुर और सवाई माधोपुर में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो यहां तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।


MAR 02, 2025 05:44 IST

यूपी के इन जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट



मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा यूपी के रामपुर, संभल, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, बरेली, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, मिर्जापुर और सोनभद्र में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के मौसम सुहावना बना रहेगा।


MAR 02, 2025 05:44 IST

ताजा बर्फबारी के बाद बर्फ की सफेद चादर में ढका लेह

MAR 02, 2025 05:44 IST

तमिलनाडु के रामेश्वरम में बारिश