LIVE

आज का मौसम, 01 November 2024 IMD Winter Weather Forecast: मुंबई में गर्मी से हाल बेहाल, यूपी-बिहार में छठ तक ठंड की एंट्री; जानें आपके शहर का हाल

Pushpendra KumarUpdated Nov 1, 2024, 21:11 IST

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: उत्तर भारत के राज्यों में नवंबर माह शुरू होने के बावजूद अभी उस तरह सर्दी का एहसास नहीं हो रहा है। हालांकि, सुबह शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। दिन में सूरज की तपिश से गर्मी का भी एहसास हो रहा है। खासकर, शहरी इलाकों के तापमान में धीरे-धीरे तापमान कमी आ रही है तो ग्रामीण अंचल में सर्दी दस्तक देने लगी है। रबी की फसल की बुआई के लिए पलेवा इत्यादि होने से ग्रामीण इलाकों में सर्दी का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक दीपावली और छठ पर्व के बाद रातें और सुबह सर्द का अहसास कराएंगी। आने वाले दिनों में तेजी से तापमान के गिरने का दौर शुरू होगा। इस सीजन कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार जताए जा रहे है। आइए आपको बताएं समेत अन्य राज्यों के मौसम के हाल -

NOV 01, 2024 18:26 IST

तमिलनाडु में मदुरै के कई इलाकों में बारिश

NOV 01, 2024 17:22 IST

तमिलनाडु के दो जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने तमिलनाडु के दो जिलों कन्याकुमारी ओर तिरुनेलवेली में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यहां गरज-चमक के साथ तेज बारिश होगी और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
NOV 01, 2024 16:24 IST

दिल्ली में गिरेगा तापमान

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। बताया जा रहा है कि राजधानी का तापमान 2 से 3 डिग्री तक नीचे गिर सकता है। शहर के तापमान में कमी आने से ठंड भी बढ़ने लगेगी।
NOV 01, 2024 14:55 IST

मुंबई में आज कैसा रहा मौसम?

मुंबई में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर लोगों को उमस का एहसास हुआ। हालांकि, शनिवार से मुंबई में मौसम का मिजाज बदल सकता है और दिन में आसमान में बादल दिख सकते हैं।
NOV 01, 2024 13:22 IST

मुंबई में गर्मी से हाल बेहाल, तापमान में नहीं आ रही कमी

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में तापमान कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।
NOV 01, 2024 13:21 IST

दिल्ली में 2 से 3 डिग्री कम हो सकता है तापमान

दिल्ली में 15 नवंबर के बाद मौसम में दिल्ली और आसपास के शहरों में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है। अगर ऐसा हुआ तो दिल्ली में इसी के साथ सर्दी शुरूआत भी हो जाएगी।
NOV 01, 2024 10:11 IST

दिल्ली में एंटी-स्मॉग गन के जरिए पानी का छिड़काव

NOV 01, 2024 10:10 IST

बिहार में मौसम लेगा करवट

मौसम विज्ञानी एसके पटेल के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही शुष्क हवाओं के कारण दिन में धूप खिलने के बावजूद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही, रात के न्यूनतम तापमान में भी कमी आने की संभावना है। इन शुष्क हवाओं के कारण आसमान साफ रहेगा। हालांकि, सुबह के समय नदी किनारे के क्षेत्रों में धुंध छाने की संभावना है, जबकि ग्रामीण इलाकों में हल्का कुहासा छाया रह सकता है।
NOV 01, 2024 08:18 IST

यूपी में 24 घंटे मौसम साफ रहने की संभावना

उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, आज से मौसम में हल्का सा बदलाव हो सकता है। आईएमडी के अनुमान के मुताबिक, 1 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा और 2 नवंबर को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम साफ रह सकता है।
NOV 01, 2024 07:01 IST

दिल्ली-NCR में ठंड की एंट्री, प्रदूषण ने तोड़ी कमर

दिल्ली-NCR में ठंड की एंट्री से पहले ही प्रदूषण ने कोहराम मचा रखा है। दिल्ली हो या नोएडा दोनों ही जगह पर सुबह- सुबह धुंध की चादर दिखाई दे रही है।
NOV 01, 2024 07:01 IST

यूपी में बंद करना पड़ेगा कूलर-AC

उत्तर प्रदेश में नवंबर माह की शुरुआत मौसम के साफ रहने के साथ हो रही है। अब प्रदेश में ठंड बढ़ने के संकेत हैं पर मौसम शुष्क बना हुआ है।
NOV 01, 2024 05:38 IST

बिहार में न्यूनतम अधिकतम तापमान

बिहार में भी सर्दी का ज्यादा असर नहीं दिख रहा है। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य के हिसाब से अधिक है।
NOV 01, 2024 05:38 IST

बिहार में सुबह शाम ठंड का एहसास

बिहार में भी मौसम गर्म है, हालांकि, सुबह शाम हल्की सर्दी महसूस की जा रही है। कई हिस्सों में सर्दी का एहसास हो रहा है। आईएमडी के मुताबिक, छठ पर्व तक काफी हद तक ठंड होने लगेगी।
NOV 01, 2024 05:38 IST

यूपी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान इतना

यूपी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड होगा।
NOV 01, 2024 05:38 IST

तमिलनाडु में 2 नवंबर तक भारी बारिश

तमिलनाडु के 15 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान डिंडीगल, मदुरै, तिरुचि, करूर, धर्मपुरी, नमक्कल, इरोड, सलेम, बेल्लोर, तुरुपत्तूर, कल्लाकुरिची, पेरम्बलुर, कृष्णागिरी और अरियालुर जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
NOV 01, 2024 05:37 IST

यूपी के कुछ जिलों में बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश में पूर्वी इलाकों में आज भी हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर और प्रयागराज देवरिया, गोरखपुर में हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
NOV 01, 2024 05:37 IST

दिल्ली के तापमान में नहीं आ रही कमी

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.9 डिग्री अधिक है। सुबह आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत रहा। दिल्ली में दिन में आसमान साफ ​​रहने और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
NOV 01, 2024 05:37 IST

राजधानी दिल्ली में करवट लेगा मौसम

दिल्ली में दिवाली के बाद मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 1 नवंबर से ठंड शुरू होने की संभावना जताई थी। माना जा रहा था कि सुबह-शाम की ठंड और बढ़ेगी। 1 नवंबर के तापमान और कमी आएगी और तीसरे सप्ताह से कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी।