LIVE

कुल्लू में भारी बारिश से भयंकर तबाही, दिल्ली-एनसीआर, यूपी-राजस्थान में आंधी-तूफान बारिश के संकेत, जानें मौसम का हाल

Varsha KushwahaUpdated Mar 9, 2025, 05:44 IST

कुल्लू में भारी बारिश से भयंकर तबाही,  दिल्ली-एनसीआर, यूपी-राजस्थान में आंधी-तूफान बारिश के संकेत, जानें मौसम का हाल
कुल्लू में भारी बारिश से भयंकर तबाही, दिल्ली-एनसीआर, यूपी-राजस्थान में आंधी-तूफान बारिश के संकेत, जानें मौसम का हाल

यूपी, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर भारत में मौसम की चाल एक बार फिर बदलने लगी है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और भारी बारिश का असर इन राज्यों पर भी देखने को मिल रहा है। यहां आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इससे तापमान में कमी आने की संभावना है, जिससे लोगों को एक बार फिर ठंडक का एहसास होगा। मार्च की शुरुआत तेज हवाओं और हल्की बारिश के साथ हो सकती है। ऐसा लग रहा है जाती हुई ठंड एक बार फिर वापसी करने की फिराक में है। फिलहाल जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में ताजा बर्फबारी देखने को मिल रही है। आइए अब आपको बताएं अन्य शहरों में कैसा रहेगा मौसम का हाल -

MAR 01, 2025 16:23 IST

कुल्लू के पहनाला गांव में भारी बारिश से भयंकर तबाही

कुल्लू के पहनाला गांव में भारी बारिश से भयंकर तबाही हुई है। हम यहां 10 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे हैं कुल्लू जिला मुख्यालय से गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क ही पूरी तरह से खत्म हो गई है । बहुत बड़े-बड़े पत्थर और पेड़ सड़क पर पड़े हुए हैं जिसको देखकर अंदाजा भी लगाना मुश्किल है कि कभी यहां पर सड़क हुआ करती थी सड़क पर पत्थरों में कई गाड़ियां अभी भी दबी हुई हैं। प्रशाशन से अभी तक कोई यहां नहीं पहुंचा है।
MAR 01, 2025 13:41 IST

कुल्लू में भारी बारिश

ल्लू जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार देर रात हुई भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। गांधी नगर इलाके में नाले में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और भारी मात्रा में मलबा भी आ गया। इस मलबे के कारण नाले के किनारे स्थित मकानों को आंशिक रूप से नुकसान हुआ।
MAR 01, 2025 11:40 IST

दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, गिरा पारा

मौसम ने एक बार फिर करवट ली और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार को भारी बारिश हुई, जिससे दिल्लीवासियों को फरवरी के महीने में पड़ रही गर्मी से राहत मिली। इस साल फरवरी में दिल्ली में मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहा। दिल्ली में फरवरी का औसत अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से अधिक था। भारतीय मौसम विभाग ने 28 फरवरी को दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, बिजली और तेज हवाओं के साथ मौसम बिगड़ने को लेकर अलर्ट किया था। 1 मार्च को भी दिल्ली, एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
MAR 01, 2025 10:29 IST

यूपी के इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी के गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, महामाया नगर, मैनपुरी, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बहराइच, श्रावस्ती, कांशीराम नगर, बदायूं, शाहजहांपुर, संभल, बरेली, हरदोई, सीतापुर, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महराजगंज में आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
MAR 01, 2025 09:09 IST

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बर्फ हटाने का काम जारी

MAR 01, 2025 08:32 IST

बर्फ की सफेद चादर से ढका जम्मू-कश्मीर का भद्रवाह, डोडा

MAR 01, 2025 07:11 IST

ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग कर्णप्रयाग के पास पहाड़ों से मलबा गिरने से मार्ग अवरुद्ध

MAR 01, 2025 07:10 IST

दिल्ली में सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई

MAR 01, 2025 05:47 IST

यूपी में इन जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी



मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, ज्योतिबाफुले, मुरादाबाद और रामपुर में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें से कुछ शहरों में देर रात भी बारिश दर्ज की गई है।
MAR 01, 2025 05:47 IST

उत्तराखंड में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट



मौसम विभाग द्वारा पूरे उत्तराखंड में ही भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवाएं भी चलेंगी। पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा।



MAR 01, 2025 05:47 IST

हिमाचल में भारी बारिश और कोल्ड डे का अलर्ट



मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की रिपोर्ट के अनुसार, आज हिमाचल के चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही किन्नौर, हमीरपुर, उन्ना और बिलासपुर में कोल्ड डे और तेज हवाओं की येलो अलर्ट जारी किया गया है।


MAR 01, 2025 05:47 IST

राजस्थान में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट



मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, नागौर, जयपुर, अजमेर, टोंक,सवाई माधोपुर, दौसा, भरतपुर और अलवर में मौसम विभाग द्वारा आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।


MAR 01, 2025 05:47 IST

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में ताजा बर्फबारी