LIVE
आज का मौसम, 01 December 2024 IMD Winter Weather Forecast Highlight: कश्मीर में माइनस पहुंचा तापमान; यूपी-बिहार समेत दिल्ली में सर्दी ढाएगी सितम
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: चक्रवात फेंगल तमिलनाडु तट से टकराया, पश्चिम-दक्षिणपश्चिम की ओर बढ़ेगा। उत्तर प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कई जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है। उधर, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। इसी तरह मौसम से जुड़ी ताजा तरीन खबरों के लिए टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़े रहिए।
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: चक्रवात फेंगल तमिलनाडु तट से टकराया, पश्चिम-दक्षिणपश्चिम की ओर बढ़ेगा। उत्तर प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कई जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है। उधर, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। इसी तरह मौसम से जुड़ी ताजा तरीन खबरों के लिए टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़े रहिए।
DEC 01, 2024 15:01 IST
UP के 24 जिलों में कोहरे का अलर्ट
यूपी का मौसम इन दिनों बदल गया है। सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहता है। मौसम विभाग के मुताबिक 1 दिसंबर रविवार को कई इलाकों में कोहरा छाए रहने के आसार हैं। वहीं राज्य के गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर, अयोध्या, अंबेडरकर नगर, सहारनपुर, शामली, बिजनौर, अलरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, महाराजागंज सहित कुल 24 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।में
DEC 01, 2024 13:16 IST
बिहार के कई जिलों में कड़ाके की सर्दी
बिहार में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के मौसम में 2 दिसंबर से फिर से बदलाव होने की संभावना है। इस दौरान कई जगहों पर घना कोहरा छाया रह सकता है। जिससे राज्य में ठंड में बढ़ोतरी होने के आसार जताए गए हैं।
DEC 01, 2024 12:07 IST
विल्लुपुरम में 50 सेंटीमीटर बारिश
तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के मैलम में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से रविवार सुबह साढ़े पांच बजे तक 50 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि पुडुचेरी में 46 सेंटीमीटर बारिश हुई। पुडुचेरी में हुई यह सबसे अधिक बारिश है। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर 2004 को केंद्र शासित प्रदेश में 21 सेमी बारिश हुई थी।
DEC 01, 2024 09:02 IST
चक्रवात ‘फेंगल' पुडुचेरी के पास स्थिर, अगले तीन घंटे में कमजोर पड़ने की संभावना: आईएमडी
पुडुचेरी के निकट शनिवार को पहुंचा चक्रवात ‘फेंगल’ केंद्र शासित प्रदेश के पास स्थिर बना हुआ है और अगले तीन घंटे में इसके धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि चेन्नई हवाई अड्डे पर निलंबित हवाई सेवाएं शनिवार आधी रात के बाद फिर से शुरू हो गईं लेकिन कई उड़ानें रद्द कर दी गईं या उनमें देर हुई।
DEC 01, 2024 08:31 IST
बिहार में लगातार बदल रहा मौसम, कई जिलों में कड़ाके की ठंड
बिहार में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि आज आसमान साफ रहेगा। हालांकि, सुबह के वक्त कोहरा छाया रहेगा, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
DEC 01, 2024 08:23 IST
फेंगल तूफान की वजह से चेन्नई एयरपोर्ट पर परिचालन बंद
चक्रवात फेंगल की वजह से चेन्नई एयरपोर्ट पर रात 1 बजे से परिचालन फिर से शुरू होगा। इससे पहले यह घोषणा की गई थी कि परिचालन सुबह 4 बजे तक बंद रहेगा, लेकिन चेन्नई के मौजूदा मौसम पूर्वानुमान के आधार पर इसे संशोधित किया गया है और परिचालन 1 दिसंबर की रात एक बजे से फिर से शुरू होगा।
DEC 01, 2024 08:09 IST
कानपुर में सर्द के साथ आसमान में छाई धुंध
उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में तापमान तेजी से गिर रहा है। कानपुर में कोहरे और प्रदूषण की धुंध के साथ सर्दी का एहसास हो रहा है।
DEC 01, 2024 07:26 IST
दिल्ली में 5 साल बाद नवंबर गर्म रहा
इस साल नवंबर पिछले पांच साल में सबसे गर्म रहा। पूरे माह दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा।नवंबर में औसत न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो लंबी अवधि के औसत तापमान 13 डिग्री से लगभग दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी तरह, औसत अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो लंबी अवधि के औसत तापमान से 1.1 डिग्री अधिक है। ऐसे में 2019 के बाद से इस साल नवंबर सबसे गर्म रहा।
DEC 01, 2024 06:12 IST
आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होने की आशंका
आज प्रकाशम, एसपीएसआर-नेल्लोर, वाईएसआर कडप्पा, अन्नामय्या, तिरुपति और चित्तूर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चल सकती हैं।
DEC 01, 2024 05:41 IST
कमजोर होकर गहरे दबाव में बदल जाएगा चक्रवाती तूफान फेंगल
चक्रवाती तूफान फेंगल कल 30 नवंबर को 2230 बजे IST से 2330 बजे IST के बीच 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा की गति के साथ 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर तमिलनाडु और पुदुचेरी के तटों को 12.05 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 79.9 डिग्री पूर्वी देशांतर के पास पुदुचेरी के करीब पार कर गया। यह कल 30 नवंबर को 2330 बजे IST के समय पुदुचेरी के करीब अक्षांश 12.0 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 79.8 डिग्री पूर्वी देशांतर के पास तमिलनाडु और पुदुचेरी के उत्तरी तटीय क्षेत्र में केंद्रित था। यह धीरे-धीरे पश्चिम-दक्षिणपश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखेगा और अगले 3 घंटों के दौरान धीरे-धीरे कमजोर होकर गहरे दबाव में बदल जाएगा:
DEC 01, 2024 05:37 IST
बिहार के बदल रहा मौसम का मिजाज
बिहार के मौसम में कई बदलाव देखे गए हैं। घने कोहरे के साथ सर्द हवाएं बिहार के कई इलाकों में चल रही हैं। आज प्रदेश के दक्षिण जिलों में बादल छाए रह सकते हैं।
DEC 01, 2024 05:37 IST
यूपी में गिरेगा पारा
उत्तर प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटों में अयोध्या में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
DEC 01, 2024 05:37 IST
यूपी में छाया रहेगा घना कोहरा
यूपी के कई जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है। IMD के अनुसार, आज गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, शामली और सहारनपुर जैसे जिलों में कोहरा छाने संभावना है।
DEC 01, 2024 05:37 IST
कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। गुलमर्ग और सोनमर्ग सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर भी बर्फबारी हुई। अधिकारियों के मुताबिक, गुरेज, जोजिला अक्ष और कुछ अन्य ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी की खबर है। उन्होंने बताया कि जोजिला अक्ष पर बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग अवरुद्ध हो गया।
DEC 01, 2024 05:37 IST
गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज
पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और यह घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा। अधिकारियों के मुताबिक, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कुपवाड़ा में यह शून्य से 3.4 डिग्री नीचे रहा। उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
DEC 01, 2024 05:37 IST
तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश
क्रवात ‘फेंगल’ के प्रभाव से शनिवार को उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं। उन्नतीस नवंबर की रात को तटीय क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश शुरू हुई, जो धीरे-धीरे लगातार तेज होती चली गई और कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया।
DEC 01, 2024 05:36 IST
DEC 01, 2024 05:36 IST
चक्रवात फेंगल के असर से आंध्र प्रदेश बारिश
दक्षिणी तटीय और रायलसीमा क्षेत्रों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है, जबकि आंध्र प्रदेश के एसपीएसआर-नेल्लोर, तिरुपति और चित्तूर जिलों में एक या दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
