LIVE
दिल्ली-एनसीआर में थमा हवाओं का दौर, अब बढ़ेगा तापमान, झेलनी पड़ेगी गर्मी
उत्तर भारत में मौसम का दौर फिर बदलने लगा है। यहां सर्द हवाओं का दौर थम गया है और गर्मी वापस बढ़ने लगी है। हवाओं के बंद होने से तापमान में फिर इजाफा देखा जा रहा है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान के कई जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। अप्रैल की शुरुआत अधिकतर क्षेत्रों में गर्मी के साथ हुई है। वहीं कई स्थान ऐसे भी हैं, जहां आज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के कई जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश का दौर अभी भी जारी है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा अन्य राज्यों/शहरों में मौसम का हाल -
APR 01, 2025 18:07 IST
APR 01, 2025 16:49 IST
राजस्थान में बारिश के आसार
राजस्थान के कई हिस्सों में अगले दो दिन बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में दो और तीन अप्रैल को बादल छाए रह सकते हैं जबकि जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में तीन अप्रैल को गरज के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। विभाग ने बताया कि इस दौरान कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अचानक तेज हवाएं चल सकती हैं।
APR 01, 2025 15:50 IST
बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना
मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में आज दोपहर से रात के समय गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसके अलावा ओलावृष्टि का भी अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने इन जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
APR 01, 2025 13:06 IST
गुरुग्राम का तापमान
गुरुग्राम में मौसम अभी सुहावना बना हुआ है। यहां धूप खिली हुई है। लेकिन न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री पहुंच गया है। आने वाले दिनों में शहर का न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में वृद्धि होगी।
APR 01, 2025 12:09 IST
गाजियाबाद में तापमान
गाजियाबाद में मौसम शुष्क बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री पहुंच गया है। शहर में आज हवाएं चलने का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बदलते इस मौसम में के साथ गर्मी और बढ़ रही है।
APR 01, 2025 09:40 IST
नोएडा में कैसा रहेगा मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश के नोएडा में आज आसमान साफ बना रहेगा। तेज हवाओं का दौर थम गया है। आज शहर का मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान शहर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
APR 01, 2025 08:29 IST
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने जलगांव, पुणे, जालना, अहिल्या नगर, नासिक, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और धुले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें 2 अप्रैल तक मुंबई में समेत इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
APR 01, 2025 06:27 IST
उत्तराखंड में बारिश के आसार
एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का मौसम बना हुआ है। यहां ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है और निचले हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है।
APR 01, 2025 06:27 IST
राजस्थान में बरसेंगे मेघ
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज राजस्थान के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। जानकारी के अनुसार, उदयपुर-कोटा संभाग में 2 अप्रैल और अजमेर-कोटा संभाग में तीन अप्रैल को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
APR 01, 2025 06:27 IST
एमपी बढ़ेगा तापमान
पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं का दौर चल रहा था, जिसके चलते तापमान 39 से ऊपर नहीं पहुंच पाया। लेकिन अब अप्रैल महीने की शुरुआत और हवाओं के दौर के थमने के बाद तापमान के 40 के पार जाने की आसार बढ़ गए हैं। एमपी के लोगों को भी आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
APR 01, 2025 06:27 IST
यूपी में गर्मी का प्रकोप
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। यहां दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। मार्च के महीने में ही प्रदेश के कई जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार चला गया था। अब अप्रैल महीने की शुरुआत हो गई है। ऐसी स्थिति में आने वाले दिनों में प्रदेश का तापमान और बढ़ने की संभावना है।
APR 01, 2025 06:27 IST
दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क
बीते दिनों चली तेज हवाओं के बाद अब दिल्ली में मौसम शुष्क बना रहेगा। तेज धूप खिली रहेगी। अप्रैल महीने की शुरुआत हो गई है। मौसम की स्थिति को देखते हुए अप्रैल में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
