LIVE

आज का मौसम, 30 September 2024 Highlights: यूपी में भारी बारिश के बाद तेज धूप, बिहार की कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

Pushpendra KumarUpdated Sep 30, 2024, 20:34 IST

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 30 September 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार में समेत कई राज्यों में भारी का दौर जारी है। यूपी में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। बिहार-एमपी, गुजरात और महाराष्ट्र में तेज बारिश देखने को मिल रही है। उधर, पहाड़ों में भारी बारिश से उत्तराखंड-हिमाचल में बारिश से लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। इधर, बिहार-गुजरात में कई नदियां उफान पर हैं, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इसी प्रकार मॉनसून और बारिश से जुड़ी खबरें जानने के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े रहिए-

आज का मौसम, 30 September 2024 Highlights: यूपी में भारी बारिश के बाद तेज धूप, बिहार की कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर
आज का मौसम, 30 September 2024 Highlights: यूपी में भारी बारिश के बाद तेज धूप, बिहार की कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 30 September 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार में समेत कई राज्यों में भारी का दौर जारी है। यूपी में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। बिहार-एमपी, गुजरात और महाराष्ट्र में तेज बारिश देखने को मिल रही है। उधर, पहाड़ों में भारी बारिश से उत्तराखंड-हिमाचल में बारिश से लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। इधर, बिहार-गुजरात में कई नदियां उफान पर हैं, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इसी प्रकार मॉनसून और बारिश से जुड़ी खबरें जानने के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े रहिए-

SEPT 30, 2024 19:33 IST

यूपी में बारिश के बादल छट गए, आसमान हुआ साफ



उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर अब थम गया है। आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। बारिश न होने से शहर के तापमान में फिर वृद्धि होने लगी है। हालांकि अभी सुबह-शाम का मौसम सुहावना बना हुआ है।
SEPT 30, 2024 17:22 IST

दिल्ली में कैसा रहा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को बादल छाए रहे। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने के आसार हैं। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
SEPT 30, 2024 16:40 IST

दिल्ली-एनसीआर में थमा बारिश का दौर



दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर थम गया है। बीते कई दिनों से शहर में बारिश नहीं हो रही है। बारिश की कमी के कारण यहां उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। दिल्ली में मानों अब मानसून की विदाई हो गई है।
SEPT 30, 2024 14:45 IST

राजस्थान के इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले तीन घंटों के लिए राजस्थान के उदयपुर, डूंगरपुर, भीलवाड़ा और टोंक बारिश का येलो अलर्ट है। इन जिलों में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
SEPT 30, 2024 13:15 IST

राजस्थान में कहीं बारिश, कहीं मौसम शुष्क

SEPT 30, 2024 11:00 IST

यूपी में भारी बारिश के बाद तेज धूप

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के तीन दिन बाद आज मौसम साफ है। सूरज की तेज चमक से उमस बढ़ गई है।
SEPT 30, 2024 06:31 IST

दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता 66 प्रतिशत रही।
SEPT 30, 2024 06:11 IST

य़ूपी में देर रात से भारी बारिश

उत्तर प्रदेश में मॉनसून सक्रिय है। पिछले तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित है। रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि से कई शहरों में तेज बारिश दर्ज की गई।
SEPT 30, 2024 05:29 IST

देश में 2024 में सामान्य से आठ फीसदी ज्यादा बारिश


देश में 2020 की अपेक्षाकृत इस वर्ष आठ फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई।मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूरे देश में 1 जून से 29 सितंबर के बीच औसत बारिश 932.2 मिमी रही। जबकि, दीर्घावधि औसत 865 मिमी है। इस प्रकार यह सामान्य से 7.8 प्रतिशत अधिक है। साल 2020 के बाद यह सबसे अच्छा मानसून रहा है। खासकर पिछले साल सामान्य से कम बारिश के कारण जलाशयों में पानी की कमी इस बार दूर हो गई है।
SEPT 30, 2024 05:29 IST

2020 के बाद इस साल सबसे अच्छा रहा मानसून


देश में इस साल मानसून में सामान्य से लगभग आठ फीसदी अधिक बारिश हुई। एक तरफ जहां उत्तर पश्चिमी भारत, मध्य भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप में सामान्य से अधिक वर्षा हुई, वहीं पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई।
SEPT 30, 2024 05:29 IST

केरल में मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया


केरल में भारी बारिश से और समुद्री लहरों की वजह से मछुआरों को समुद्र में जाने से परहेज करने की सलाह दी गई है, क्योंकि 30 सितंबर तक केरल-लक्षद्वीप तटों पर तूफानी मौसम रहने की संभावना है। हवा की गति 35-45 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।
SEPT 30, 2024 05:29 IST

केरल में 5 अक्टूबर तक भारी बारिश का पूर्वानुमान


केरल में 5 अक्टूबर तक भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने एक अक्टूबर तक राज्य के नौ जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। आईएमडी ने रविवार को एक बयान में कहा कि आने वाले दिनों में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक भारी बारिश होने का अनुमान है। 30 सितंबर को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर में येलो अलर्ट है। वहीं, 1 अक्टूबर को पथानामथिट्टा, एर्नाकुलम और इडुक्की में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
SEPT 30, 2024 05:29 IST

गुजरात में विश्वामित्री नदी का जलस्तर बढ़ा


भारी बारिश से विश्वामित्री नदी का जलस्तर बढ़ गया। अधिकारियों के मुताबिक शहर में महज दो घंटे में 76 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया और सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। विश्वामित्री नदी और अजवा झील में जलस्तर बढ़ने से स्थानीय प्रशासन चिंतित है, जो लगभग एक महीने पहले आई बाढ़ की याद दिलाता है, जब हजारों लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था। विश्वामित्री नदी 20.30 फुट पर बह रही थी, जो खतरे के निशान 25 फुट से कम है, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि वे बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
SEPT 30, 2024 05:28 IST

वडोदरा में भारी बारिश से निचले इलाकों में पानी भरा


गुजरात के वडोदरा शहर में भारी बारिश के कारण रविवार शाम निचले इलाकों में पानी भर गया और विश्वामित्री नदी का जलस्तर बढ़ गया।
SEPT 30, 2024 05:28 IST

गंडक नदी पर तटबंध क्षतिग्रस्त


सीतामढ़ी जिले के मधकौल गांव में बागमती नदी के तटबंध में रविवार को जहां दरार की खबर आई, वहीं पश्चिमी चंपारण में गंडक नदी पर पानी के अत्यधिक दबाव के कारण बगहा-1 प्रखंड में नदी के बाएं किनारे पर स्थित तटबंध शाम 4.50 बजे क्षतिग्रस्त हो गया जिससे बाढ़ का पानी पश्चिमी चंपारण जिले के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) में भी प्रवेश कर गया। इससे वहां के वन्यजीवों को खतरा उत्पन्न हो गया है।
SEPT 30, 2024 05:28 IST

बिहार में बाढ़ से कई स्थानों पर तटबंध टूटे, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में पानी घुसा


बिहार में रविवार को भी बाढ़ की स्थिति चिंताजनक बनी रही। कई स्थानों पर नदियों के तटबंध टूट गए हैं और वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाढ़ का पानी घुस गया है जिसका असर भारत-नेपाल सीमा से लगते जिलों पर सबसे अधिक पड़ा है।