LIVE
आज का मौसम, 30 August 2024 Highlight यूपी-बिहार में धीमी हुई मॉनसून की रफ्तार, दिल्ली-राजस्थान में बारिश देती रहेगी तसल्ली
Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 30 August 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और बिहार में नॉर्थ इंडिया के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। कहीं मूसलाधार तो कहीं मध्यम बारिश की अलर्ट है। बिहार-एमपी, गुजरात और महाराष्ट्र में तेज बारिश देखने को मिल रही है। उधर, पहाड़ों में भारी बारिश से उत्तराखंड-हिमाचल में बारिश से लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। इधर, यूपी में भी कई नदियां उफान पर हैं, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। उधर, गुजरात में बाढ़ से त्राहिमाम मची पड़ी है। इसी प्रकार मॉनसून और बारिश से जुड़ी खबरें जानने के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े रहिए-
Gujarat Cyclone Asna Live Tracker News Updates
AUG 30, 2024 17:38 IST
बिहार में आज हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून कमजोर पड़ने से अगले तीन दिनों तक यहां के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। विभाग के मुताबिक आज 3 बिहार में मौसम में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया जाएगा। लेकिन, कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्जी की जा सकती है।
AUG 30, 2024 17:34 IST
हरियाणा के 13 जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार आज भी हरियाणा में झमाझम बारिस के आसार हैं। विभाग ने आज भी 13 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या तूफान आएगा? इन सभी मौसम से जुड़े प्रश्नो का आंसर के लिए देखें पल पल का अपडेट
AUG 30, 2024 10:19 IST
केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव, यातायात जाम
केरल के कई जिलों में शुक्रवार सुबह भारी बारिश हुई, जिससे राज्य के कई हिस्सों में सड़कों पर जलभराव और यातायात जाम हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल के कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है।
AUG 30, 2024 09:12 IST
बिहार में धीमा पड़ा मॉनसून, इन 4 जिलों में हल्की बारिश के आसार
Bihar Weather: बिहार में मॉनसून की बारिश धीमी पड़ने लगी है। मॉनसून की बारिश में कमी होने से यहां तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज भी यहां कई जगहों पर बारिश का अलर्ट लगाया है। आइए जानें बिहार के मौसम का हाल-
AUG 30, 2024 08:42 IST
बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बदला तो बिहार में कमजोर पड़ा मानसून
गाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र कमजोर पड़ गया है और इसका प्रभाव बिहार पर पड़ना शुरू हो गया है. एक तरफ बारिश में कमी देखी जा रही है और मानसून के कमजोर पड़ जाने की बात मौसम विभाग बता रहा है।
AUG 30, 2024 07:00 IST
आज पानी-पानी होगा दिल्ली-एनसीआर
राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में आज भारी से मध्यम बारिश हो सकती है। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर
AUG 30, 2024 05:42 IST
गुजरात के बाढ़ग्रस्त शहरों में भारतीय वायुसेना का राहत अभियान शुरू
गुजरात के बाढ़ग्रस्त शहरों में भारतीय वायुसेना ने राहत अभियान शुरू किया। बहुमूल्य जिंदगियों को बचाने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर, भारतीय वायुसेना ने मानवीय सहायता और आपदा राहत के लिए विभिन्न एसी तैनात किए, जिसमें परिवहन विमान राहत सामग्री को निकटतम हवाई क्षेत्रों में ले गए, और हेलीकॉप्टर भी तैनात किए गए।
AUG 30, 2024 05:33 IST
दिल्ली-NCR में बारिश में तापमान में कमी
राजधानी समेत समूचे एनसीआर में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
AUG 30, 2024 05:33 IST
दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहावना
राजधानी दिल्ली में कई दिनों ने झमाझम बारिश से मौसम सुहावना है। शुक्रवार को हल्की बारिश का अंदेशा जताया है। इस दौरान पूरे दिन आसमान में काले बादल छाए रहेंगे।
AUG 30, 2024 05:33 IST
बिहार में भारी बारिश की संभावना
आईएमडी ने मॉनसून को देखते हुए बिहार में भारी बारिश की संभावना जताई है। कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश कर बादल छाए रहेंगे।
AUG 30, 2024 05:32 IST
राजस्थान में यहां 24 घंटे में तेज बारिश का अलर्ट
राजस्थान के उदयपुर, जोधपुर के कुछ भागों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेंगी और कई इलाकों में बारिश भी होने की संभावना है।
AUG 30, 2024 05:32 IST
यूपी में यहां बारिश के अधिक आसार
अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर, अंबेडकर नगर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कौशांबी, चित्रकूट, लखनऊ, हाथरस, बुलंदशहर, बलिया, प्रतापगढ़, इलाहाबाद और जौनपुर समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है।
AUG 30, 2024 05:32 IST
यूपी में लय में मॉनसून
उत्तर प्रदेश में मानसून अपनी पूरी लय में है। 2 सितंबर तक कुछ जिलों में बारिश का दौर रह सकता है।
AUG 30, 2024 05:32 IST
उत्तर भारत के कई राज्यों में 31 अगस्त तक बारिश के आसार
उत्तर भारत के कई राज्यों में 29 से लेकर 31 अगस्त तक बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका है। कहीं हल्की से मध्यम तो कहीं भारी से भारी बारिश हो सकती है।
