LIVE
गुजरात में भारी बारिश का सिलसिला जारी, दिल्ली में आज भी बारिश का येलो अलर्ट
गुजरात में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार को लगातार चौथे दिन राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। आईएमडी ने गुरुवार को गुजरात में सौराष्ट्र के जिलों के अलग-अलग हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया है। दिल्ली में गुरुवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की भी संभावना है। इनके अलावा राज्यों के मौसम से जुड़े समाचार ये हैं :
AUG 29, 2024 17:21 IST
दिल्ली में बारिश से जगह-जगह जलभराव, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया
दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है। गुरुवार को राजधानी के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम तो सुहाना हो गया है, लेकिन लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। इस बीच मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
AUG 29, 2024 15:42 IST
राजस्थान के 4 जिलों में बारिश का अलर्ट
विभाग के अनुसार इस बार राजस्थान में मॉनसून की बारिश सामान्य से अधिक हुई है। मौसम विभाग ने आज अलवर, धौलपुर, दौसा, करौली में आज झमाझम बारिश के आसार जताए हैं। आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या तूफान आएगा? इन सभी मौसम से जुड़े प्रश्नो का आंसर के लिए देखें पल पल का अपडेट
AUG 29, 2024 14:31 IST
उत्तराखंड के 5 जिलों में भारी बारिश के आसार
उत्तराखंड में मौसम बदलता नजर आ रहा है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है तो कहीं धूप खिली हुई है। मौसम विभाग ने आज भी यहां के 5 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। इनमें चमोली, अल्मोड़ा, उधम सिंह नगर और हरिद्वार में भारी बारिश होने की संभावना है।
AUG 29, 2024 12:02 IST
हरियाणा के 4 जिलों में आज बारिश का अलर्ट
हरियाणा में इनदिनों बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी यहां बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। जिसके अनुसार आज सोनीपत, जींद, फरीदाबाद और पानीपत में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम के देखते हुए मौसम विभाग ने यहां अलर्ट भी जारी कर दिया है। आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या तूफान आएगा? इन सभी मौसम से जुड़े प्रश्नो का आंसर के लिए देखें पल पल का अपडेट
AUG 29, 2024 10:31 IST
मध्य प्रदेश में आज मौसम का चाल
मध्य प्रदेश में कहीं धूप तो कहीं बारिश का मौसम देखने को मिलेगा। आज इंदौर, उज्जैन और निवाड़ी सहित कुछ संभागों में धूप खिलने की संभावना है। वहीं रीवा, चंबल, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, ग्वालियर और शहडोल संभागों में बिखरी हुई बारिश हो सकती है।
AUG 29, 2024 09:19 IST
गुजरात में बारिश से 19 और लोगों की मौत
गुजरात में बारिश से संबंधित घटनाओं में 19 और लोगों की मौत हो गई, जिससे ऐसी घटनाओं में तीन दिन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। वहीं, बाढ़ प्रभावित इलाकों में से 17,800 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जान गंवाने वालों में वे सात लोग शामिल हैं जो रविवार को मोरबी जिले के हलवद तालुका के धवना गांव के पास एक पुल को पार करते समय एक ट्रैक्टर ट्रॉली के बह जाने के बाद लापता हो गए थे। इस पुल से होकर पानी बह रहा था। उन्होंने बताया कि उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। वडोदरा में बारिश थमने के बावजूद, शहर से होकर बहने वाली विश्वामित्री नदी के अपने तटों को तोड़कर आवासीय इलाकों में प्रवेश कर जाने से निचले इलाकों में जलजमाव हो गया और इमारतें, सड़कें और वाहन पानी में डूब गए।
AUG 29, 2024 08:03 IST
AUG 29, 2024 08:26 IST
Delhi/NCR Weather Today, आज का मौसम समाचार लाइव: दिल्ली-एनसीआर में रात में जोरदार बारिश हुई
Delhi/NCR Aaj Ka Mausam Live: दिल्ली समेत एनसीआर के शहरों में देर रात जोरदार बारिश हुई। कई इलाकों में आज तड़के भी बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते मौसम में ठंडक महसूस हो रही है।
AUG 29, 2024 08:24 IST
AUG 29, 2024 08:23 IST
Gujarat IMD Rain Alert Today, गुजरात का मौसम समाचार लाइव: गुजरात में भारी बारिश का सिलसिला जारी
Gujarat Weather Forecast Today, Aaj Ka Mausam Live: आईएमडी ने गुरुवार को गुजरात में सौराष्ट्र के जिलों के अलग-अलग हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया है। बुधवार को सौराष्ट्र क्षेत्र के देवभूमि द्वारका, जामनगर, राजकोट और पोरबंदर जैसे जिलों में शाम 6 बजे तक 12 घंटे की अवधि में 50 मिलीमीटर से लेकर 200 मिलीमीटर तक बारिश हुई। इस अवधि के दौरान देवभूमि द्वारका जिले के भानवद तालुका में 185 मिलीमीटर बारिश हुई, जो राज्य में सबसे अधिक है।
AUG 29, 2024 08:21 IST
Delhi IMD Rain Alert Today, दिल्ली का मौसम समाचार लाइव: दिल्ली में आज भी बारिश का येलो अलर्ट
Delhi Weather Forecast Today, Aaj Ka Mausam Live: दिल्ली में गुरुवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की भी संभावना है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
AUG 29, 2024 05:30 IST
AUG 29, 2024 08:20 IST
Himachal IMD Rain Alert Today, हिमाचल प्रदेश का मौसम समाचार लाइव: हिमाचल में भारी बारिश का येलो अलर्ट
Himachal Pradesh Weather Forecast Today, Aaj Ka Mausam Live: स्थानीय मौसम विभाग ने गुरुवार को किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर हिमाचल प्रदेश के 12 में से 10 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, आंधी और बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में 27 जून को मानसून के आगमन के बाद से अब तक वर्षा में 23 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है तथा राज्य में 598.4 मिमी औसत बारिश के मुकाबले 461.1 मिमी वर्षा हुई है।
AUG 29, 2024 08:18 IST
Rajasthan IMD Rain Alert Today, राजस्थान का मौसम समाचार लाइव: राजस्थान में इन जगहों पर तेज बारिश के आसार
IMD Rajasthan Weather Forecast Today, Aaj Ka Mausam Live: मौसम केंद्र के अनुसार बीकानेर, भरतपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में भी अगले एक-दो दिन बादलों की गरज के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 31 अगस्त से फिर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा सितंबर के पहले सप्ताह में भारी बारिश होने की संभावना है।
