LIVE
आज का मौसम, 28 September 2028 Highlight: यूपी-बिहार में लौटा मानसून, झमाझम बारिश के बीच मौसम हुआ सुहावना; जानें अन्य शहरों का मौसम का हाल
Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 28 September 2028, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: भारत के कई राज्यों में बीते दिनों मानसून कमजोर पड़ गया था। लेकिन अब उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड व अन्य कई राज्यों में मानसून विदाई से पहले फिर एक्टिव हो गया है। इस दौरान इन राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश के विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। कहीं रेड तो कहीं ऑरेंज और येलो अलर्ट है। इस दौरान उत्तर और दक्षिण भारत के अधिकतर जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। यहां मौसम एक बार फिर सुहावना हो गया है। इसके अलावा आइए जानें आपके शहर में मौसम का हाल -
SEPT 28, 2024 16:44 IST
Himachal Weather Forecast Today: हिमाचल प्रदेश में बारिश से 27 सड़कों पर यातायात अवरुद्ध
हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण कुल 27 सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हुआ है। इसी के साथ नैना देवी में सबसे अधिक 84.2 मिमी बारिश हुई। इसके बाद रायपुर मैदान में 51.2 मिमी, ओलिंडा में 28.6 मिमी और ऊना में 23.4 मिमी में बारिश हुई। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार कांगड़ा में सबसे अधिक 10 सड़कों पर यातायात अवरुद्ध है जबकि मंडी और सिरमौर में सात-सात, कुल्लू में दो और शिमला जिले में एक सड़क पर यातायात अवरुद्ध है।
SEPT 28, 2024 16:01 IST
Bihar Weather Forecast Today: बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के बिहार के कई जिलों में आज 28 सितंबर को बारिश होने का अनुमान जताते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य के विभिन्न भागों में अचानक हल्के से मध्यम स्तर की बाढ़ आने की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार पश्चिम और पूर्वी चंपारण, सीतामढी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, पटना, जहानाबाद, मधुबनी और भोजपुर जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है।
SEPT 28, 2024 14:05 IST
Delhi Weather Forecast Today: दिल्ली में बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को शाम तक मौसम बदल सकता है। आईएमडी ने बताया कि शाम तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है और दिन के दौरान बादल छाए रहेंगे।
SEPT 28, 2024 11:45 IST
Rajasthan Weather Forecast Today: राजस्थान में अगले 24 घंटों में कई जगह हुई भारी बारिश
राजस्थान में बीते 24 घंटे में डूंगरपुर तथा झालावाड़ में कई जगह भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ इलाकों में और बारिश हो सकती है। जयपुर के मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार सुबह से पहले 24 घंटे में पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं तथा पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गयी, पूर्वी राजस्थान के डूंगरपुर तथा झालावाड़ में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है।
SEPT 28, 2024 10:52 IST
हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना
हिमाचल प्रदेश के मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा और ऊना में भारी बारिश का संभावना जताई गई है। इस दौरान हमीरपुर, सिरमौर, चंबा, सोलन, शिमला, कुल्लू में हल्की बारिश की संभावना है।
SEPT 28, 2024 09:55 IST
उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने पूरे उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश की राजधानी देहरादून, चंपावत, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और टिहरी गढ़वाल भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना है।
SEPT 28, 2024 08:42 IST
मध्य प्रदेश के इन 4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 4 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में झाबुआ, धार, अलीराजपुर और बड़वानी शामिल हैं। भारी 41 से 61 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज बारिश हुई थी।
SEPT 28, 2024 08:02 IST
यूपी के इन जिलों में जारी भारी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, रायबरेली, फतेहपुर, प्रतापगढ़, आजमगढ़, मऊ, बलिया, ललितपुर, झांसी, जालौन, हमीरपुर, महोबा और बांदा भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश में 20 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
SEPT 28, 2024 06:39 IST
दिल्ली में बूंदाबांदी की संभावना
मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को ग्रीन जोन में रखा हुआ है। इस दौरान शहर में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। शहर में हल्की बारिश से या तो मौसम सुहावना हो जाएगा या फिर उमस और बढ़ जाएगी।
SEPT 28, 2024 05:35 IST
झारखंड में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान झारखंड के पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहेबगंज में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
SEPT 28, 2024 05:35 IST
राजस्थान में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने राजस्थान के जालोर, सिरोही, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, कोटा, राजसमंद, भीलवाड़ा, पाली, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, बूंदी, बारां और झालावाड़ में वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
SEPT 28, 2024 05:35 IST
उत्तर प्रदेश के इन जिलों बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। कहीं रेड तो कहीं ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बस्ती, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, संतकबीरनगर, गोरखपुर, कुशीनगर और देवरिया शामिल हैं। इन जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है।
SEPT 28, 2024 05:35 IST
बिहार में मानसून मेहरबान
विदाई से पहले बिहार में मानसून मेहरबान होने लगा है। यहां मौसम विभाग ने रेड, ऑरेंज और येलो तीनों अलर्ट जारी किए हैं। इस दौरान प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश से अति भारी बारिश की संभावना है। रेड अलर्ट जोन में लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
SEPT 28, 2024 05:35 IST
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान महाराष्ट्र के नंदुरबार, धुले, नासिक, पालघर, रायगढ़, मुंबई, पुणे, सतारा, रत्नागिरी, ठाणे, जलगांव, अकोला, अमरावती, गोंदिया में भारी बारिश से अति भारी बारिश होगी।
