LIVE

गुजरात में बारिश संबंधी घटनाओं में सात की मौत, दिल्ली-राजस्थान में भारी से बारिश की चेतावनी

Pooja KumariUpdated Aug 27, 2024, 18:56 IST

  गुजरात में बारिश संबंधी घटनाओं में सात की मौत, दिल्ली-राजस्थान में भारी से बारिश की चेतावनी
गुजरात में बारिश संबंधी घटनाओं में सात की मौत, दिल्ली-राजस्थान में भारी से बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने दिल्ली में मंगलवार के लिए ‘येलो एलर्ट’ जारी किया है और मामूली से हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके अनुसार कल 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। राजस्थान में मानसून का दौर जारी है। मंगलवार को कई जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनके अलावा राज्‍यों के मौसम के समाचार ये हैं :

AUG 27, 2024 18:56 IST

जामनगर में बाढ़ में उतराकर चल पड़ी पुलिस चेक पोस्ट

जामनगर में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ के पानी में पुलिस चेक पोस्ट बह गई। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें चेक पोस्ट नाव की तरह बहती हुई प्रतीत हो रही है।
AUG 27, 2024 15:31 IST

गुजरात में बारिश संबंधी घटनाओं में सात की मौत

जरात के विभिन्न हिस्सों में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि गुजरात में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भारी बारिश का दौर जारी रहा, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और निचले इलाकों में बाढ़ आ गई।
AUG 27, 2024 13:55 IST

दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास

दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे शहर में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत रहा। दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार, सोमवार रात साढ़े 11 बजे से रात के ढाई बजे के बीच राष्ट्रीय राजधानी के लिए आंकड़े उपलब्ध कराने वाली सफदरजंग वेधशाला ने 16.4 मिलीमीटर, पालम में 8.6 मिमी और नजफगढ़ में 2.5 मिमी बारिश दर्ज की।
AUG 27, 2024 13:54 IST

दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिन में बारिश होने की भी संभावना है।
AUG 27, 2024 13:37 IST

मध्य प्रदेश के चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट



मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।
AUG 27, 2024 13:07 IST

अहमदाबाद में भारी बारिश के बाद जलभराव

AUG 27, 2024 12:32 IST

अजमेर के आनासागर झील का जलस्तर बढ़ा, शहर में आया सैलाब

AUG 27, 2024 11:36 IST

राजस्थान के इन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट



मौसम विभाग ने राजस्थान के 5 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने सिरोही, जालोर, उदयपुर, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में तेज हवाओं के साथ अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
AUG 27, 2024 10:46 IST

Mumbai में भारी बारिश का अलर्ट



मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शहर में तेज बारिश होगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। बता दें कि मुंबई में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते यहां जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।
AUG 27, 2024 10:12 IST

बारिश के चलते दिल्ली की आबोहवा साफ

मौसम की मौजूदा गतिविधियों के चलते दिल्ली में आबोहवा लगातार साफ बनी हुई है। इस पूरे हफ्ते दिल्ली में प्रदूषण से राहत बनी रहेगी।
AUG 27, 2024 09:02 IST

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस अवधि में पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की भी हो सकती है। इस दौरान दोनों हिस्सों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। मंगलवार को गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, अंबेडकर नगर, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर, और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
AUG 27, 2024 07:09 IST

बिहार के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दक्षिण बिहार के कई जिलों में कुछ एक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। अगले दो से तीन दिन तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। हालांकि इस दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आइएमडी पटना के अनुसार आज रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद ,गया, भोजपुर,बक्सर और नवादा में भारी बारिश होने की आशंका है। इस दौरान बादल भी गरजने की संभावना है।
AUG 27, 2024 05:33 IST

दिल्ली में आज बारिश का येलो अलर्ट


दिल्ली में सोमवार को धूप और बादलों की आंखमिचौली के बीच अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य स्तर से एक डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए ‘येलो एलर्ट’ जारी किया है और मामूली से हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके अनुसार कल 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सापेक्ष आर्द्रता 83 प्रतिशत से 73 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश 33 एवं 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
AUG 27, 2024 05:33 IST

राजस्थान में कई जगह बहुत भारी बारिश का अलर्ट


राजस्थान में मानसून का दौर जारी है। मंगलवार को कई जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार एक नए मौसमी तंत्र के प्रभाव से राज्य के दक्षिणी व पूर्वी भागों में आगामी एक-दो दिन भारी से अधिक भारी बारिश होने व कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश की प्रबल संभावना है। केंद्र के अनुसार इससे 27 अगस्त को दक्षिणी राजस्थान के कुछ भागों में 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
AUG 27, 2024 05:32 IST

गुजरात में दो दिन भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट


गुजरात के कई हिस्सों में सोमवार को भारी बारिश हुई जिससे निचले इलाके जलमग्न हो गए और वर्षाजनित घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई तथा सात अन्य लापता हो गए। सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। आईएमडी ने गुरुवार सुबह तक राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ ही कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। राज्य शिक्षा विभाग ने मंगलवार को राज्य भर के प्राथमिक विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।
AUG 27, 2024 05:32 IST

हिमाचल में अब तक बारिश में 25 फीसदी की कमी


मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 27 जून को मानसून के आगमन के बाद से अब तक बारिश में 25 प्रतिशत की कमी रही है और 584.2 मिमी औसत बारिश के मुकाबले 439.9 मिमी बारिश हुई है।
AUG 27, 2024 05:32 IST

30 अगस्त तक समुद्र तट की स्थित बहुत खराब रहने के आसार


गुजरात, उत्तर महाराष्ट्र और उत्तरपूर्वी अरब सागर में 27 और 28 अगस्त को 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में 30 अगस्त तक समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहने के आसार है। आईएमडी ने मछुआरों को 30 अगस्त तक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी, खासकर गुजरात और महाराष्ट्र के तटों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी है। छोटे जहाजों और अन्वेषण और उत्पादन ऑपरेटरों को मौसम के घटनाक्रम पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने को कहा गया है। आईएमडी ने खासकर शहरी इलाकों में बाढ़, सड़क बंद होने और जलभराव की भी चेतावनी दी है। भूस्खलन और बागवानी फसलों को नुकसान पहुंचने का भी खतरा है।