LIVE

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्से में हल्की बारिश, 41 सड़कें बंद, यूपी में भारी बारिश के आसार

Pooja KumariUpdated Aug 26, 2024, 19:06 IST

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्से में हल्की बारिश, 41 सड़कें बंद, यूपी में भारी बारिश के आसार
हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्से में हल्की बारिश, 41 सड़कें बंद, यूपी में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गाजीपुर, हमीरपुर, आगरा, नोएडा, इटावा, मिर्जापुर, चंदौली, जौनपुर, उन्नाव और सोनभद्र में भारी बारिश होने के आसार हैं। सोमवार को महाराष्ट्र, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्र, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

AUG 26, 2024 19:05 IST

राजस्थान में कई जगह बहुत भारी बारिश की चेतावनी

राजस्थान में मानसून का दौर जारी है जहां बीते चौबीस घंटे में प्रतापगढ़ जिले में भारी से अति भारी श्रेणी की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज (सोमवार) व कल (मंगलवार) कई जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
AUG 26, 2024 18:39 IST

हिमाचल में 27 जून से वर्षाजनित घटनाओं में अबतक 143 लोगों की मौत

राज्य आपातकालीन अभियान केंद्र के अनुसार, 27 जून को राज्य में मानसून के आगमन के बाद से वर्षाजनित घटनाओं में अबतक 143 लोगों की मौत हो चुकी है और राज्य को 1,217 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मंडी जिले में सबसे अधिक 14 सड़कें बंद हैं, इसके बाद कांगड़ा में नौ, शिमला में आठ, कुल्लू में छह और चंबा, किन्नौर, लाहौल एवं स्पीति तथा ऊना जिलों में एक-एक सड़क बंद है।
AUG 26, 2024 18:38 IST

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्से में हल्की बारिश, 41 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्से में हल्की बारिश हुई है और वर्षा के कारण राज्य में 41 सड़कें बंद हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। राज्य आपातकालीन अभियान केंद्र के अनुसार, 27 जून को राज्य में मानसून के आगमन के बाद से वर्षाजनित घटनाओं में अबतक 143 लोगों की मौत हो चुकी है और राज्य को 1,217 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
AUG 26, 2024 18:01 IST

दिल्ली में अगले 5 दिनों तक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार राजधानी दिल्ली में अगले पांच दिनों तक बारिश दर्ज की जा सकती है। विभाग ने बारिश को लेकर दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या तूफान आएगा? इन सभी मौसम से जुड़े प्रश्नो का आंसर के लिए देखें पल पल का अपडेट
AUG 26, 2024 16:08 IST

हरियाणा में अगले 2 दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान

हरियाणा में मौसम विभाग ने आज फिर मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। कल 27 अगस्त मंगलवार को भी हरियाणा के कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं। वहीं 28 अगस्त बुधवार को भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, करनाल, इज्जर, पलवल और रेवाड़ी में भारी बारिश हो सकती है।
AUG 26, 2024 13:47 IST

एमपी के 3 जिलों में ऑरेंज 11 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट


मौसम विभाग ने एमपी के अलीराजपुर,धार, बड़वानी में भार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, उज्जैन, इंदौर, छतरपुर, पन्ना, सतना, सीधी, सिंगरौली में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
AUG 26, 2024 13:14 IST

मुंबई में बारिश का येलो अलर्ट



मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज मुंबई के कई इलाकों में झमाझम बारिश होगी। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
AUG 26, 2024 12:18 IST

राजस्थान के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट



मौसम विभाग ने राजस्थान के 11 जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बाड़मेर, जालौर, पाली, अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, कोटा, झालावाड़, सवाई माधोपुर और बारां शामिल हैं।
AUG 26, 2024 11:29 IST

महाराष्ट्र के 6 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

मुंबई विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, आज महाराष्ट्र के 6 जिलों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में नंन्दुबार, पालघर, रायगढ़, पुणे, सतारा और रत्नागिरी शामिल है। बारिश से इन जिलों में रहने वाले लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
AUG 26, 2024 10:42 IST

छत्तीसगढ़ में मॉनसून एक्टिव

छत्तीसगढ़ में अगस्त के आखिरी सप्ताह में एक्टिव हुए मानसून के कारण झमाझम बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने बारिश का यलो से लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
AUG 26, 2024 09:57 IST

बिहार के कई जिलों में वज्रपात के साथ भारी बारिश का अलर्ट

बिहार के कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर और वैशाली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं नवादा, गया, औरंगाबाद, बेगूसराय और समस्तीपुर जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा दक्षिण बिहार के लगभग सभी जिलों में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है। उत्तर पश्चिम बिहार के सारण, गोपालगंज और मोतिहारी में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है।
AUG 26, 2024 08:23 IST

एमपी में तेज बारिश होने का अनुमान

मध्य प्रदेश में सोमवार को तेज बारिश होने का अनुमान जताया गया है। आज ग्वालियर-चंबल, सागर, भोपाल, जबलपुर, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं अति भारी बारि होने के भी आसार बन रहे हैं। प्रदेश में अभी दो-तीन दिन तक रुक-रुककर बारिश का सिलसिला बना रह सकता है।
AUG 26, 2024 06:57 IST

दिल्ली में आज हल्की बारिश होने की संभावना

दिल्ली में आज आसमान में बादल मौजूद रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज धूल भरी आंधी भी चलने के आसार हैं। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
AUG 26, 2024 05:34 IST

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


उत्तर प्रदेश में आज कई जिलों में रुक-रुककर हल्की बारिश होने की संभावना है। मौमस विभाग के अनुसार सोमवार को लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गाजीपुर, हमीरपुर, आगरा, नोएडा, इटावा, मिर्जापुर, चंदौली, जौनपुर, उन्नाव और सोनभद्र में भारी बारिश होने के आसार हैं।
AUG 26, 2024 05:34 IST

उत्तराखंड में अगले पांच दिन बारिश का अलर्ट


उत्तराखंड में इस सप्ताह भी बारिश का कहर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन कुछ जिलों में हल्की और कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही लोगों को सलाह दी गई है कि वे इस दौरान नदियों और पहाड़ों से दूर रहें।
AUG 26, 2024 05:34 IST

राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश के आसार


राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है। रविवार को भी कई जिलों में भारी बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग ने सोमवार तक कोटा, उदयपुर और जोधपुर संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार 27 अगस्त से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की प्रबल संभावना है।
AUG 26, 2024 05:33 IST

ओडिशा में भारी बारिश का पूर्वानुमान


आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार 26 अगस्त तक ओडिशा के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार रात से सोमवार सुबह तक, मयूरभंज और क्योंझर जिलों में कुछेक स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
AUG 26, 2024 05:33 IST

इन राज्यों में आज बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को महाराष्ट्र, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्र, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश के आसार जताए गए हैं।