LIVE

आज का मौसम, 24 September 2024 Highlight: यूपी-बिहार में फिर लौटेगा मानसून, झारखंड में जारी भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके शहर में मौसम का हाल

Varsha KushwahaUpdated Sep 24, 2024, 18:06 IST

आज का मौसम, 24 September 2024 Highlight: यूपी-बिहार में फिर लौटेगा मानसून, झारखंड में जारी भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके शहर में मौसम का हाल
आज का मौसम, 24 September 2024 Highlight: यूपी-बिहार में फिर लौटेगा मानसून, झारखंड में जारी भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके शहर में मौसम का हाल

आज का मौसम, Aaj Barish Hogi ki Nhi, 24 September 2024, Aaj Ka mausam Kaisa Rahega, IMD Weather Rain Forecast Today: भारत के कई राज्यों में बीते दिनों मानसून कमजोर पड़ गया था। लेकिन अब उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड व अन्य कई राज्यों में मानसून विदाई से पहले एक बार फिर एक्टिव हो रहा है। इस दौरान कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है। जहां एक तरह राजस्थान, यूपी और बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है, वहीं झारखंड और कर्नाटक के कई जिलों में भारी बारिश से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा आइए जानें आपके शहर में मौसम का हाल -

SEPT 24, 2024 17:00 IST

Delhi Weather Forecast Today: दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 25 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे। वहीं 26 से 27 को सितंबर को मौसम बिगड़ने का पूर्वानुमान है। दिल्ली में मंगलवार के बाद लगातार 4 दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना है।
SEPT 24, 2024 16:16 IST

राजस्थान में कुशलगढ़ में सबसे ज्यादा हुई बारिश

राजस्थान में पिछले 24 घंटों में में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस बीकानेर में रहा। वहीं सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस बीकानेर में दर्ज किया गया। इस दौरान सर्वाधिक वर्षा कुशलगढ़ (जिला बांसवाडा) में 74 मिलीमीटर दर्ज की गई।
SEPT 24, 2024 14:55 IST

पूर्वी राजस्थान में गरज-चमक के साथ हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर बादल गरजनेऔर वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी। इस दौरान कहीं-कहीं पर भारी बारिश भी दर्ज की गयी। वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा।
SEPT 24, 2024 13:41 IST

पटना में आज कैसा रहेगा मौसम

पटना में आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही हल्की-फुल्की बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज पटना का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तामपान 28 डिग्री तक रह सकता है। सोमवार को पटना में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज हुआ था।
SEPT 24, 2024 12:07 IST

हिमाचल प्रदेश मे 15 सितंबर से बदलेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश से इस बार मानसून की वापसी कुछ देरी से होगी। प्रदेश में 25 से 27 सितंबर तक कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल में पिछले 3-4 दिनों से धूप खिली हुई है। जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। 25 सितंबर के बाद बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आएगी।
SEPT 24, 2024 10:33 IST

तमिलनाडु में येलो अलर्ट


मौसम विभाग ने तमिलनाडु राज्य के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें से कुछ जिलों में हल्की बारिश होगी और कुछ जिलों में वज्रपात की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
SEPT 24, 2024 09:10 IST

राजस्थान में 25 सिंतबर से बदलेगा मौसम

राजस्थान में 25 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बदलते इस मौसम में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा। 25 -26 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक भारी बारिश होने की संभावना है।
SEPT 24, 2024 07:42 IST

दिल्ली में इस दिन से शुरू होगा बारिश का अलर्ट



दिल्ली का मौसम फिर करवट लेने को तैयार है। शहर में 25 सितंबर से बारिश का दौर फिर शुरू होगा। इस दौरान मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
SEPT 24, 2024 06:53 IST

मध्य प्रदेश में येलो अलर्ट



एमपी की राजधानी समेत कई हिस्सों में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों भोपाल, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, बुरहानपुर, खरगोन, हरदा, बैतूल, होशंगाबाद, सिवनी, बालाघाट, मंडल, अनूपपुर, डिंडोरी और शहडोल शामिल हैं। यहां वज्रपात के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
SEPT 24, 2024 05:38 IST

राजस्थान के 4 जिलों में हल्की बारिश की संभावना



मौसम विभाग ने राजस्थान के 4 जिलों बंसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रयागराज और झालावाड़ में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इससे इन जिलों के लोगों को हल्की बारिश से या हो राहत मिलेगी या उमस और बढ़ जाएगी। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। इन जिलों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।
SEPT 24, 2024 05:38 IST

बिहार में कल से शुरू होगा बारिश का दौर



बिहार में विदाई से पहले मानसून एक बार फिर एक्टिव होगा। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने राजधानी पटना समेत 25 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।


SEPT 24, 2024 05:38 IST

यूपी में फिर बरसेंगे मेघ



उत्तर प्रदेश के श्रावास्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, अजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज, वाराणसी, चित्रकूट, फतेहपुर, बांदा, कौशांबी, प्रतापगढ़, जौनपुर और संत रविदास नगर जिले में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

SEPT 24, 2024 05:38 IST

झारखंड में एक्टिव हुआ मानसून


झारखंड में मानसून फिर एक्टिव हो गया है। यहां झमाझम बारिश का दौर शुरू एक बार फिर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने झारखंड की राजधानी रांची समेत पश्चिम सिंहभूमि, खूंटी, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूमि, धनबाद, बोकारो और रामगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य शेष जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।


SEPT 24, 2024 05:38 IST

कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कर्नाटक में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कन्नड़, उडुपी, दक्षिण कन्नड़ में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बेलगम, शिमोगा, चिकमंगलूर, बेंगलुरु ग्रामीण, कोप्पल, रायपुर, यादगीर, गुलबर्गा और बीदर जिले में मौसम विभाग ने भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।