LIVE
आज का मौसम, 24 October 2024: चक्रवाती तूफान 'दाना' से बदलेगा मौसम का मिजाज, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में आज बारिश का अलर्ट
Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 24 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान दाना सक्रिय हो रहा है। जिसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल और बिहार समेत कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आज पश्चिम बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बिहार में भी कहीं-कहीं आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भी आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देश के अन्य शहरों और राज्यों में आज के मौसम का हाल इस प्रकार है:
OCT 24, 2024 14:36 IST
झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका
चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के प्रभाव से झारखंड के कई हिस्सों में गुरुवार रात से भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के अधिकारी ने बताया कि कोल्हान क्षेत्र (पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिला) में शुक्रवार के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारी ने बताया कि इस श्रेणी की चेतावनी 24 घंटों में 115 मिलीमीटर से 204 मिलीमीटर तक भारी वर्षा का संकेत देती है।
OCT 24, 2024 13:05 IST
ओडिशा के तटीय इलाकों में हुई भारी बारिश
ओडिशा के तटीय इलाकों में गुरुवार की सुबह भारी बारिश हुई और तूफानी हवाएं चलीं तथा समुद्र की स्थिति भी खराब रही क्योंकि चक्रवाती तूफान ‘दाना’ राज्य के तट के करीब पहुंच गया है।
OCT 24, 2024 11:48 IST
चक्रवात ‘दाना' को लेकर झारखंड में अलर्ट
चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के प्रभाव से झारखंड के कई हिस्सों में गुरुवार रात से भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोल्हान क्षेत्र (पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिला) में शुक्रवार के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारी ने बताया कि इस श्रेणी की चेतावनी 24 घंटों में 115 मिलीमीटर से 204 मिलीमीटर तक भारी वर्षा का संकेत देती है।
OCT 24, 2024 10:57 IST
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी की विदाई
दिल्ली एनसीआर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, दिन के दौरान धूप खिली रहती है, लेकिन तापमान में गिरावट की वजह से मौसम का मिजाज बदला है और गर्मी की विदाई के साथ ही सर्दी की दस्तक हुई है।
OCT 24, 2024 09:21 IST
बिहार में दाना तूफान का असर
मौसम विभाग ने बिहार के जमुई, बांका, शेखपुरा, नवादा और लखीसराय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 24 और 25 अक्टूबर को इन जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात, तेज हवाएं और बारिश होने की संभावना है।
OCT 24, 2024 07:52 IST
यूपी में आज बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी हिस्सें में कहीं-कहीं हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। 25 अक्टूबर को भी यूपी में ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।
OCT 24, 2024 05:55 IST
दिल्ली में दिन में हो रहा गर्मी का अहसास
दिल्ली-एनसीआर में दिन के तापमान में भी अब हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन अभी भी गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आसमान साफ रहने वाला है। सुबह के समय हल्की धुंध भी देखने को मिल सकती है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं।
OCT 24, 2024 05:54 IST
बिहार में आज से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'दाना' सक्रिय हो रहा है। जिसकी वजह से बिहार के मौसम में बदलाव होने वाला है। 24 से 25 अक्टूबर के बीच पूर्वी बिहार समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती है। इस चक्रवाती तूफान का प्रभाव बिहार के 13 जिलों में देखने को मिल सकता है। जिनमें भागलपुर, लखीसराय, पूर्णिया, कटिहार, बांका, मुंगेर, शेखपुरा, जहानाबाद, नालंदा, किशनगंज आदि जिले शामिल हैं।
OCT 24, 2024 05:54 IST
दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी
मौसम विभाग के अनुसार आज दक्षिण भारत के केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही आज झारखंड में भी तेज बारिश हो सकती है। इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
OCT 24, 2024 05:54 IST
नॉर्थ ईस्ट के इन राज्यों में आज होगी बारिश
नॉर्थ ईस्ट के कुछ राज्यों आज भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को असम, मेघालयय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
OCT 24, 2024 05:54 IST
ओडिशा और पश्चिम बंगाल में रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार 24 अक्टूबर को ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जिसको लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य में चक्रवाती तूफान दाना बन रहा है। जिसकी वजह से कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बारिश हो सकती है।
