LIVE

आज का मौसम, 22 September 2024 Highlight: दिल्ली में आज नहीं बरसेंगे बादल, बारिश की कमी से यूपी में बढ़ी उमस और गर्मी

Pooja KumariUpdated Sep 22, 2024, 17:13 IST

आज का मौसम, 22 September 2024 Highlight: दिल्ली में आज नहीं बरसेंगे बादल, बारिश की कमी से यूपी में बढ़ी उमस और गर्मी
आज का मौसम, 22 September 2024 Highlight: दिल्ली में आज नहीं बरसेंगे बादल, बारिश की कमी से यूपी में बढ़ी उमस और गर्मी

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 22 September 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे. लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला थमा हुआ है। बारिश की कमी से धूप और उमस अपना सितम दिखा रही है। चिपचिपी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है।

SEPT 22, 2024 16:30 IST

Haryana Weather Forecast Today: हरियाणा के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

हरियाणा में फिर से एक बार मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर तक यहां मौनसून कमजोर रहेगा। लेकिन, आज यहां विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। विभाग के अनुसार आज हरियाणा के 8 जिलों में बारिश होगी। जिनमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, उत्तरी कुरुक्षेत्र, कैथल, उत्तरी जींद, उत्तरी फतेहाबाद, उत्तरी सिरसा शामिल हैं।
SEPT 22, 2024 16:25 IST

Bihar Weather Forecast Today: बिहार के 5 जिलों में आज झमाधम बारिश का अलर्ट

बिहार में मौसम का मिजाज फिर से बदलता हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 23 से 27 सितंबर के बीच बिहार के पटना सहित अलग-अलग जिलों में बारिश होने के आसार हैं। इन दौरान 5 जिलों में हल्की से बारिश होगी। इनमें पटना, गोपालगंज, सीवान, सारण, छपरा, और पूर्वी चंपारण शामिल हैं।
SEPT 22, 2024 14:58 IST

Andhra Pradesh Weather: आंध्र प्रदेश में येलो अलर्ट



मौसम विभाग ने पूरे आंध्र प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम और कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई जा रही है।
SEPT 22, 2024 14:14 IST

तमिलनाडु में येलो अलर्ट



मौसम विभाग ने तमिलनाडु के सभी जिलों में हल्की बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में कमी आएगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।
SEPT 22, 2024 12:40 IST

कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग ने कर्नाटक के 8 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों मेंगुलबर्गा, बीजापुर, रायचूर, बागलकोट, बेलगाम, धारवाड़, गदग और कोप्पल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होगी।
SEPT 22, 2024 11:47 IST

Delhi Weather Update: दिल्ली में फिर शुरू होगा बारिश का दौर

मौसम विभाग ने दिल्ली को ग्रीन जोन में शामिल किया गया है। इस बीच बारिश की कमी से गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो 25 सितंबर से दिल्ली में एक बारिश बारिश का दौर शुरू होगा। मानसून की विदाई से पहले यहां एक बार फिर झमाझम मेघ बरसेंगे।
SEPT 22, 2024 11:02 IST

Chhattisgarh Weather Forecast: छत्तीसगढ़ के 27 जिलों में येलो अलर्ट



मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ राज्य के 27 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी रायपुर, दुर्ग, बीजापुर, बस्तर, सूरजपुर, बलरामपुर आदि जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
SEPT 22, 2024 10:25 IST

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में दो दिन बाद बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आने वाले एक सप्ताह में किसी भी जिले में तेज बारिश के आसार नही हैं। आज पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। कल भी ऐसा ही मौसम रहेगा। 24 सितंबर को दक्षिण राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
SEPT 22, 2024 08:31 IST

Bihar Weather Forecast: बिहार में फिर होगी बारिश की वापसी

बिहार में 23 सितंबर से बारिश की वापसी होने की संभावना है। 23 से 26 सितंबर के बीच पूरे प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं।वहीं उत्तर बिहार में अगले दो से तीन दिन पछिया हवा और उसके बाद पूरवा हवा चलने का अनुमान है।
SEPT 22, 2024 07:13 IST

उत्तराखंड में धीमी पड़ी बारिश की रफ्तार

उत्तराखंड में भी बारिश का सिलसिला धीमा पड़ गया है। जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। शनिवार को देहरादून में चटख धूप निकली। जिससे तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पिछले 24 घंटों में देहरादून में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा पंतनगर में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और टिहरी में 25.9 डिग्री रहा। इन जगहों पर न्यूनतम तापमान क्रमश: 25.2 डिग्री और 18.3 डिग्री दर्ज किया गया।
SEPT 22, 2024 05:49 IST

Delhi Weather Forecast: दिल्ली में आज नहीं बरसेंगे बादल


दिल्ली -NCR में अब बारिश की गतिविधियों में कमी आ गई है। मॉनसून भी अपने आखिरी दौर में चल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
SEPT 22, 2024 05:47 IST

UP Weather Forecast Today: यूपी में आज शुष्क रहेगा मौसम


उत्तर प्रदेश में आज पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान दोनों हिस्सों में बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। आने वाले दिनों में प्रदेश में हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है। लेकिन कहीं भी भारी बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
SEPT 22, 2024 05:47 IST

UP Weather Forecast: बारिश की कमी से यूपी में बढ़ी गर्मी


उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला थमा हुआ है। बारिश की कमी से धूप और उमस अपना सितम दिखा रही है। चिपचिपी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। वहीं मौसम में लगातार बदलाव के चलते बीमारियां भी जोर पकड़ रही हैं। कहीं जुखाम तो कहीं तेज बुखार से लोग परेशान है। मौसम विभाग के अनुसार अले कुछ दिनों तक मौसम में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है।
SEPT 22, 2024 05:47 IST

Bihar Weather Forecast: बिहार में आज बारिश के आसार नहीं


बिहार में आज बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। बारिश की कमी के चलते बिहार के कई जिलों में तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान मधुबनी में 38.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा सुपौल, मुजफ्फरपुर, बेगुसराय, गया, औरंगाबाद, भोजपुर, पटना, गोपालगंज, मोतीहारी, किशनगंज और नालंदा में भी तापमान में इजाफा हुआ है।
SEPT 22, 2024 05:47 IST

Rajasthan Weather Forecast: हफ्तेभर शुष्क रहेगा मौसम


राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में बारिश संबंधी गतिविधियों में पिछले कुछ दिन में कमी दर्ज की गई है, लिहाजा अब हफ्ते भर मौसम शुष्क रहने व आमतौर पर बारिश नहीं होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा पूर्वी राजस्थान में कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश होने और बादल गरजने का अनुमान है। विभाग के अनुसार 27 सितंबर से शुरू होने वाले हफ्ते के दौरान राज्य के पूर्वी भागों में बारिश संबंधी गतिविधियां बढ़ने की संभावना है और पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं।