LIVE
आज का मौसम, 21 July 2024 Highlights: उत्तराखंड और हिमाचल में कल भारी बारिश के आसार, मुंबई में झमाझम बारिश से मौसम बदला
Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 21 July 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी-बिहार में मानसून की चाल बदलने लगी है। यहां बारिश का दौर अब थमने लगा है। यूपी के 19 जिलों में और बिहार के 10 जिलों में आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की बौछार होने की उम्मीद जताई गई है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में 21 जुलाई यानी आज से अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। इससे गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिलेगी। इसके अलावा मौसम के मुख्य समाचार इस प्रकार है -
JUL 21, 2024 19:18 IST
छत्तीसगढ़ में कल बहुत भारी बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में कल बहुत भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर 11.5 से 204.4 मिमी की भारी बारिश होने की संभावना है।
JUL 21, 2024 19:15 IST
कोंकण और गोवा में 21 से 24 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
कोंकण और गोवा में 21 से 24 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इस दौरार अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं मध्य महाराष्ट्र में भी 21 से 24 जुलाई तक बहुत भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
JUL 21, 2024 19:13 IST
उत्तराखंड और हिमाचल में कल होगी भारी बारिश
उत्तराखंड में 22 जुलाई को अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश में 22 और 23 जुलाई को बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।
JUL 21, 2024 17:56 IST
JUL 21, 2024 16:12 IST
यूपी में तीन दिनों तक होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 23 से 25 जुलाई के बीच भारी बारिश होने के आसार जताए हैं। विभाग के मुताबिक इन दिनों में यूपी के अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
JUL 21, 2024 16:08 IST
उत्तराखंड के इन जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है। बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। वहीं लोगों से नदी और तटीय इलाकों से दूर रहने की चेतावनी भी दी गई है। यहां गढ़वाल क्षेत्र में 23 और 24 जुलाई को बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।
JUL 21, 2024 12:45 IST
मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट
एमपी के 24 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें अगर-मलवा, शहाजापुर, उज्जैन, राजगढ़, भोपाल, विदिशा, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, सिवनी, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, देवास और हरदा शामिल हैं, जहां भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
JUL 21, 2024 11:44 IST
दिल्ली में कई स्थानों पर हल्की बारिश
राजधानी दिल्ली में कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम का मिजाज बदल गया। हल्की बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
JUL 21, 2024 10:06 IST
JUL 21, 2024 09:47 IST
झारखंड में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने पूरे झारखंड में येलो अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ वज्रपात और आंधी की संभावना जताई है। साथ ही कई जिलों में हल्की बारिश और बारिश की बौछार होने की संभावना है।
JUL 21, 2024 08:53 IST
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई सहित कई जिलों में भारी बारिश के विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। इसमें कई जिलों में रेड तो कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रपुर,नागपुर, वर्धा में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं अमरावती, यवतमाल, बांद्रा, गोंदिया, गढ़चिरौली सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
JUL 21, 2024 07:56 IST
उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने पूरे उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं।
JUL 21, 2024 06:55 IST
मध्य प्रदेश में के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश के करीब 24 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें अगर-मलवा, शहाजापुर, उज्जैन, राजगढ़, भोपाल, विदिशा, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, सिवनी, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, देवास और हरदा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि सीहोर, रायसेन, होशंगाबाद, बैतूल, छिंदवाड़ा, बालाघाट, बुरहानपुर में भारी बारिश का ऑरेंड अलर्ट जारी किया है।
JUL 21, 2024 05:49 IST
नागपुर में दो दिन तक भारी बारिश
महाराष्ट्र के कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच नागपुर में दो दिन तक अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को नागपुर में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। इस बीच मौसम विभाग ने लोगों को आवश्यकता न होने पर घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
JUL 21, 2024 05:49 IST
राजस्थान में कुछ जिलों में भारी बारिश
मौसम विभाग ने चूरू और झुंझुनू जिले को छोड़कर बाकी सभी में मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इसमें कोटा, बारां, झालावाड़, सिरोही जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
JUL 21, 2024 05:49 IST
दिल्ली में आज होगी बारिश
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में आज से 2 दिन तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने हाल ही में 21 जुलाई के 23 जुलाई तक दिल्ली में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई थी।
JUL 21, 2024 05:49 IST
पटना के इन जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना
बिहार में मानसून की चाल कुछ कमजोर पड़ने लगी है। इस बीच मौसम विभाग में बिहार के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इसमें पूर्वी चंपारण, कैमूर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया,कटिहार, सहरसा, मधेपुरा और जमुई शामिल है।
JUL 21, 2024 05:49 IST
उत्तर प्रदेश में आंधी और वज्रपात का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में झांसी, ललितपुर, प्रतापगढ़, हमीरपुर, महोबा, जालौन, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, बदायूं, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर शामिल है।
