LIVE
यूपी-बिहार में सुबह-शाम ठंड की शुरुआत, केरल-कर्नाटक में झमाझम बारिश का अलर्ट; IMD ने बताया मौसम का हाल
दिल्ली-यूपी और उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर थमने के बाद से मौसम के मिजाज बजले-बदले देखने को मिल रहे हैं। यहां सुबह-शाम की हल्की ठंड महसूस की जा रही है। कई राज्यों में गुलाबी ठंड ने दस्तक दी है। वहीं झारखंड की राजधानी समेत 8 जिलों में मौसम विभाग ने वज्रपात और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर चल रहा है। कर्नाटक-आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं तमिलनाडु और केरल के सभी जिलों में वज्रपात और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज अन्य शहरों/राज्यों में मौसम का हाल -
OCT 19, 2024 17:48 IST
कर्नाटक के 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
कर्नाटक के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार सुबह से शुरू हुई बारिश ने पूरे बेंगलुरु में ट्रैफिक को बाधित कर दिया है। शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जबकि कई अन्य जगहों पर भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने रविवार को भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके चलते अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं और संभावित आपातकालीन स्थितियों के लिए व्यवस्था कर रहे हैं। बेंगलुरु में हाल ही में हुई भारी बारिश से रिहायशी और स्थानीय इलाकों में पानी भर गया था। बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने बाढ़ से प्रभावित अपार्टमेंट परिसर के निवासियों की मदद के लिए ट्रैक्टर की व्यवस्था की थी।
OCT 19, 2024 17:47 IST
बेंगलुरु में भारी बारिश से लोग परेशान
। बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भारी बारिश के चलते कर्नाटक की राजधानी समेत 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
OCT 19, 2024 15:30 IST
बेंगलुरु में बादलों की आवाजाही के बीच बारिश
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शनिवार को 12 बजे के बाद बारिश का दौर शुरू हो गई।
OCT 19, 2024 15:11 IST
OCT 19, 2024 15:10 IST
दिल्ली में यमुना नदी पर फैली झाग
दिल्ली में यमुना नदी में शुक्रवार को सफेद झाग की मोटी परत देखने को मिली। विशेषज्ञों का कहना है कि यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है विशेष रूप से तब, जब त्योहार का मौसम नजदीक आ गया है। विशेषज्ञों ने सरकार से यमुना में प्रदूषण के स्तर को कम करने का आग्रह किया है, खासकर तब जब छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहार नजदीक आ रहे हैं। पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, इस झाग में अमोनिया और फॉस्फेट की उच्च मात्रा होती है जिससे श्वसन और त्वचा संबंधी समस्याओं सहित स्वास्थ्य संबंधी गंभीर जोखिम पैदा होता है।
OCT 19, 2024 13:39 IST
राजस्थान में इस साल पड़ेगी कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के अनुसार इस साल राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। पिछले साल की तुलना में इस साल रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ने की संभावना है।
OCT 19, 2024 11:54 IST
राजस्थान में आज मौसम शुष्क
राजस्थान में आज मौसम शुष्क रहने वाला है। आसमान भी साफ रहेगा। इस दौरान बादलों की आवाजाही नहीं होगी। अगले 3-4 दिन मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं भी बारिश के आसार नहीं है।
OCT 19, 2024 10:21 IST
चेन्नई में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने चेन्नई में वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि चेन्नई शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है।
OCT 19, 2024 09:04 IST
OCT 19, 2024 07:41 IST
OCT 19, 2024 07:40 IST
OCT 19, 2024 06:33 IST
यूपी में कब होगी ठंड की शुरुआत?
यूपी में मौसम बदला हुआ है। न्यूनतम तापमान में कमी आने से प्रदेश में रात के समय ठंडक बढ़ने लगी है। सुबह-शाम मौसम में ठंड का अहसास होने लगा है। इस बीच अनुमान लगाया जा रहा है कि दिवाली तक प्रदेश में सर्दियों की शुरुआत होगी।
OCT 19, 2024 05:36 IST
केरल में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने केरल के सभी जिलों में आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जिलों में तेज तो कुछ जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।
OCT 19, 2024 05:36 IST
कर्नाटक के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने कर्नाटक के 4 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बेल्लारी, दावणगेरे, चित्रदुर्ग और तुमकुर शामिल हैं। यहां दिन भर रुक-रुक कर झमाझम बारिश होगी, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।
OCT 19, 2024 05:36 IST
तमिलनाडु में हल्की बारिश
आईएमडी ने तमिलनाडु के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। आंधी-वज्रपात के साथ कुछ जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। बारिश से मौसम सुहावना और ठंडा बना रहेगा।
OCT 19, 2024 05:35 IST
झारखंड में हल्की बारिश
मौसम विभाग ने झारखंड की राजधानी रांची समेत 8 जिलों में हल्की बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला शामिल हैं।
OCT 19, 2024 05:35 IST
आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में एनटीआर, अनकापल्ली, एलोरा, पालनाडु, अनंतपुरामु, श्रीसत्यसाई, चित्तूर और तिरुपति शामिल हैं। यहां पूरे दिन लगातार रुक-रुक कर बारिश होने के संभावना जताई गई है।
