LIVE

आज का मौसम, 18 October 2024 LIVE: दिल्ली-यूपी में गुलाबी ठंड की दस्तक, कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट; जानें कैसा रहेगा अन्य शहरों में मौसम का हाल

Varsha KushwahaUpdated Oct 18, 2024, 15:08 IST

आज का मौसम, 18 October 2024 LIVE: दिल्ली-यूपी में गुलाबी ठंड की दस्तक, कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट; जानें कैसा रहेगा अन्य शहरों में मौसम का हाल
आज का मौसम, 18 October 2024 LIVE: दिल्ली-यूपी में गुलाबी ठंड की दस्तक, कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट; जानें कैसा रहेगा अन्य शहरों में मौसम का हाल

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 18 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-यूपी में बारिश का दौर थमने के बाद से मौसम में बदलाव देखे जा रहे हैं। यहां सुबह-शाम की हल्की ठंड महसूस की जा रही है। दिल्ली-यूपी में अब गुलाबी ठंड की दस्तक हो रही है। वहीं एमपी और झारखंड के कई जिलों में मौसम विभाग ने वज्रपात और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर चल रहा है। कर्नाटक के 10 से अधिक जिलों में आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा तमिलनाडु और केरल में भी कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। यहां झमाझम बारिश से मौसम सुहावना और ठंडा बना रहेगा। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज अन्य शहरों/राज्यों में मौसम का हाल -

OCT 18, 2024 15:08 IST

दिल्ली में आज आसमान रहा साफ

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज आसमान साफ रहा। इस वजह से धूप खिली रही, जिससे लोगों को थोड़ी गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
OCT 18, 2024 13:15 IST

मुंबई में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। आईएमडी ने बताया कि आज मुंबई में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।
OCT 18, 2024 11:02 IST

यूपी में दिवाली के बाद होगी ठंड की शुरुआत

उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। दोपहर के समय तेज धूप खिल रही है, लेकिन शाम होते-होते तापमान में गिरावट हो रही है। दिन में गर्म और रातें सर्द हो रही हैं। इस बीच मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि यूपी में दिवाली के बाद ठंड की शुरुआत होगी।
OCT 18, 2024 09:51 IST

प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली में पानी का छिड़काव

OCT 18, 2024 09:17 IST

मेघालय के 3 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट



मेघालय में कुल 9 जिले हैं। इसमें से 3 जिलों में मौसम विभाग ने वज्रपात और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में वेस्ट गारो हिल्स, साउथ गारो हिल्स, साउथ-वेस्ट खासी हिल्स शामिल है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज इन जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना भी है।
OCT 18, 2024 08:13 IST

दिल्ली के आंनद विहार में एक्यूआई 339 पहुंचा

OCT 18, 2024 07:29 IST

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान करीब 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अनंतपुर, नंद्याल, एलोरा, श्रीकाकुलम, विजयनगर, विशाखापत्तनम, अनकापल्ली, काकीनाडा और कुरनूल शामिल हैं।
OCT 18, 2024 06:47 IST

असम में हल्की बारिश की संभावना


मौसम विभाग ने असम के कुछ जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में लखीमपुर, धेमाजी, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, चराइदेव, धुबरी, दक्षिण सलमारा मंचावर शामिल है। इस दौरान आईएमडी ने इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना भी जताई है।
OCT 18, 2024 05:40 IST

कर्नाटक के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक के बेलगाम, धारवाड़, गदग, बेल्लारी, उत्तर कन्नड़, हावेरी, दावणगेरे, चित्रदुर्ग, तुमकुर और उडुपी में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन जिलों में दिन भर रुक-रुक कर बारिश होगी और मौसम ठंडा बना रहेगा।
OCT 18, 2024 05:40 IST

तमिलनाडु में येलो अलर्ट


मौसम विभाग ने तमिलनाडु के सभी जिलों में वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान प्रदेश में कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जाएगी। बारिश से यहां मौसम सुहावना और ठंडा बना रहेगा।


OCT 18, 2024 05:40 IST

मुंबई में येलो अलर्ट


मौसम विभाग ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में वज्रपात और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शहर में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई है। बारिश से लोगों को यहां राहत मिलेगी और शहर का मौसम सुहावना बना रहेगा।

OCT 18, 2024 05:40 IST

MP के 10 जिलों में येलो अलर्ट


मध्य प्रदेश के खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर में मौसम विभाग ने वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। वज्रपात के अलावा इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

OCT 18, 2024 05:40 IST

झारखंड के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी


मौसम विभाग ने झारखंड की राजधानी रांची समेत , खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, हज़ारीबाग, रामगढ़, बोकारो, गिरधि, धनबाद, शाेबगंज, गुडा, पाकुड़, दुमका, देवगढ़, जामताड़ा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम,, सरायकेला में येलो अलर्ट जारी किया है। यहां वज्रपात की आशंका के साथ बारिश की संभावना भी है।