LIVE

आज का मौसम, 17 October 2024 Highlight: तमिलनाडु में बारिश का दौर, एमपी-झारखंड में वज्रपात और वर्षा का अलर्ट; IMD ने बताया अन्य शहरों में मौसम का हाल

Varsha KushwahaUpdated Oct 17, 2024, 17:10 IST

आज का मौसम, 17 October 2024 Highlight: तमिलनाडु में बारिश का दौर, एमपी-झारखंड में वज्रपात और वर्षा का अलर्ट; IMD ने बताया अन्य शहरों में मौसम का हाल
आज का मौसम, 17 October 2024 Highlight: तमिलनाडु में बारिश का दौर, एमपी-झारखंड में वज्रपात और वर्षा का अलर्ट; IMD ने बताया अन्य शहरों में मौसम का हाल

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 17 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-यूपी, बिहार व उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर पूरी तरह से थम चुका है। इस बीच मध्य प्रदेश और झारखंड के कुछ जिलों में वज्रपात की आशंका के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के तमिलनाडु, कर्नाटक आदि राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट है तो कहीं अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां झमाझम बारिश से मौसम सुहावना और ठंडा बना रहेगा। उत्तर-पूर्वी भारत के कई जिलों में भी मौसम विभाग ने बारिश संभावना जताई है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज अन्य शहरों/राज्यों में मौसम का हाल -

OCT 17, 2024 17:09 IST

बिहार के 12 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मॉनसून की विदाई के बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना है जताई गई है। तापमान में गिरावट होने से सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने 18 अक्टूबर को 12 जिलों में बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या तूफान आएगा? इन सभी मौसम से जुड़े इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए देखें पल-पल का अपडेट
OCT 17, 2024 16:21 IST

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का क्षेत्र गुरुवार सुबह पुडुचेरी और नेल्लोर के बीच के तट को पार कर गया। इस कारण दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा इलाकों में आज भारी बारिश जारी रही। भारी बारिश से रायलसीमा क्षेत्र और नेल्लोर, प्रकाशम, गुंटूर, पूर्वी गोदावरी और विशाखापत्तनम के तटीय जिलों में कुछ स्थानों पर सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
OCT 17, 2024 14:57 IST

कोलकाता में आज कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज हल्की बारिश होने के आसार है। आईएमडी ने बताया कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
OCT 17, 2024 13:31 IST

मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं दिखेगा। आईएमडी ने बताया कि मुंबई में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही मुंबई में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
OCT 17, 2024 11:02 IST

दिल्ली में तापमान में आएगी गिरावट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम बदलने वाला है और ठंड दस्तक देने वाली है। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
OCT 17, 2024 10:19 IST

गाजियाबाद-नोएडा में बढ़ा प्रदूषण का स्तर

दिल्ली से सटे गाजियाबाद और नोएडा में राजधानी की तरह मानसूनी बारिश रुकने के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। शहर की आबोहवा खराब होने लगी है। सर्दियों में प्रदूषण और बढ़ने की आशंका है।
OCT 17, 2024 09:47 IST

दिल्ली में बदले मौसम के मिजाज

दिल्ली में मौसम के मिजाज बदलने लगे हैं। यहां सुबह-शाम की ठंड से मौसम सुहावना बना हुआ है। न्यूनतम तापमान में आई कमी से लोगों को उमस से राहत मिल रही है। आने वाले दिनों में शहर के तापमान में और कमी आएगी।
OCT 17, 2024 08:36 IST

हुबली के कई हिस्सों में बारिश

OCT 17, 2024 07:49 IST

कर्नाटक में भारी बारिश का येलो अलर्ट


मौसम विभाग ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग, चिकमंगलूर, शिमोगा, उडुपी, उत्तर कन्नड़, धारवाड़, बेलगाम, बागलकोट, रायचुर, कोपल, बेल्लारी, यादगीर, गुलबर्गा, हावेरी में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
OCT 17, 2024 06:54 IST

मुंबई में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आंधी-वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है।
OCT 17, 2024 05:48 IST

असम में वज्रपात का येलो अलर्ट


मौसम विभाग ने असम के 7 जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कोकराझार, बोंगाईगांव, बारपेटा, गोलपारा, धुबरी, दक्षिण सलमारा मनकाचर, पश्चिम कार्बी आंगलोंग और धेमाजी शामिल है। यहां वज्रपात के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना भी है। बारिश से शहरों का मौसम ठंडा हो जाएगा।
OCT 17, 2024 05:47 IST

कर्नाटक में अति भारी बारिश


मौसम विभाग ने कर्नाटक में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट दोनो ही जारी किए हैं। प्रदेश के 5 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तुमकुर, चिक्काबल्लापुर, कोलार, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु शहर शामिल है। यहां रुक-रुककर भारी बारिश होगी।


OCT 17, 2024 05:47 IST

मध्य प्रदेश में येलो अलर्ट


मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। उन जिलों में शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, बैतूल, हरदा, खंडवा, देवास, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी, धार, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर शामिल है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यहां आंधी और वज्रपात का अलर्ट है। साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश की भी संभावना है।


OCT 17, 2024 05:47 IST

झारखंड में बारिश की संभावना


झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, खूंटी, रांची, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा में मौसम विभाग ने वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही हल्की बारिश की संभावना भी जताई है।


OCT 17, 2024 05:47 IST

तमिलनाडु में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट


मौसम विभाग ने तमिलनाडु में बारिश के विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। इस दौरान प्रदेश के वेल्लोर, रानीपेट, तिरुवल्लुवर, चेन्नई, चैंगलपट्टू, तिरुवन्नामलाई, कांचीपुरम में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की जाएगी।