LIVE

आज का मौसम, 16 October 2024 Highlight: दिल्ली में सुबह-रात में घुली ठंडक, आज तमिलनाडु समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Pooja KumariUpdated Oct 16, 2024, 17:23 IST

आज का मौसम, 16 October 2024 Highlight: दिल्ली में सुबह-रात में घुली ठंडक, आज तमिलनाडु समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
आज का मौसम, 16 October 2024 Highlight: दिल्ली में सुबह-रात में घुली ठंडक, आज तमिलनाडु समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 16 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार आज तमिलनाडु, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में बहुत अधिक बारिश होने की संभावना है। जिसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, कोंकण और गोवा में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के मौसम की बात करें तो दिल्ली में सुबह और रातें ठंडी होने लगी है। साथ ही न्यूनमत तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। आज दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि आसमान में हल्के बादल देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि अन्य राज्यों या शहरों में मौसम का क्या हाल है?

OCT 16, 2024 17:22 IST

बेंगलुरु में भारी बारिश की संभावना

बेंगलुरु में भारी बारिश के अनुमान के बाद आपदा मोचन बल के कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बेंगलुरु में बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में 66.1 मिलीमीटर बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश के कारण मंगलवार को शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए और यातायात बाधित होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को कर्नाटक के तटीय, उत्तरी आंतरिक और दक्षिणी आंतरिक भागों में बहुत भारी बारिश, गरज के साथ तूफान आने, बिजली कड़कने का पूर्वानुमान लगाया गया है। आईएमडी ने 18 अक्टूबर तक बेंगलुरु और आसपास के तटीय, उत्तरी आंतरिक तथा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना है।

OCT 16, 2024 17:19 IST

तमिलनाडु में बारिश थमने से राहत

मिलनाडु के चेन्नई सहित उत्तरी क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को बारिश थम गई जिससे लोगों को राहत मिली। वहीं, मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जारी है। स्टालिन ने घोषणा की कि गरीब और आम लोगों की मदद करने के लिए चेन्नई की अम्मा कैंटीन में 16 और 17 अक्टूबर को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मंगलवार को भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जोर-शोर से जारी है। मौसम विभाग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दबाव के क्षेत्र के पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने तथा 17 अक्टूबर की सुबह चेन्नई के निकट पुडुचेरी और नेल्लोर के बीच उत्तरी तमिलनाडु-दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों को पार करने की संभावना है।’’

OCT 16, 2024 14:51 IST

दिल्ली में आज कैसा रहा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को मौसम शुष्क रहा। दोपहर तक आसमान पूरी तरह से साफ रहा। इससे पहले आईएमडी ने बताया था कि दिल्ली में दिन के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि, दिनभर धूप खिली रही।
OCT 16, 2024 13:15 IST

कर्नाटक में बारिश से बिगड़े हालात

कर्नाटक में मंगलवार सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण राजधानी बेंगलुरु समेत राज्य के मध्य और दक्षिणी भागों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में लोगों को जलभराव और यातायात जाम का भी सामना करना पड़ा।
OCT 16, 2024 11:40 IST

मुंबई में आज बारिश की संंभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज मुंबई में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही मध्यम स्तर की बारिश होने की भी संभावना है। आज मुंबई में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
OCT 16, 2024 10:07 IST

बिहार में आज बौछार पड़ने के आसार

बिहार में आज ज्यादातर हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 12 जिलों में एक या दो जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
OCT 16, 2024 08:28 IST

यूपी में आज मौसम शुष्क रहने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि आज तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
OCT 16, 2024 05:51 IST

दिल्ली में सुबह-रात में घुली ठंडक


दिल्ली की फिजाओं में ठंड का अहसास घुलने लगा है। साथ ही तापमान में भी गिरवाट देखने को मिल रही है। राजधानी में सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
OCT 16, 2024 05:51 IST

तमिलनाडु में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट


मौसम विभाग के अनुसार आज तमिलनाडु, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में बहुत अधिक बारिश होने की संभावना है। जिसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कोंकण और गोवा में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
OCT 16, 2024 05:51 IST

बेंगलुरु में अगले दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी


बेंगलुरु में लगातार हो रही बारिश के कारण मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि छात्रों के हित में एहतियाती उपाय के तहत बेंगलुरु शहर के सभी तालुक आंगनवाड़ी केंद्र, निजी/सहायता प्राप्त प्राथमिक और उच्च विद्यालय बुधवार को बंद रहेंगे।
OCT 16, 2024 05:51 IST

बेंगलुरु सहित कई हिस्सों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित


कर्नाटक में मंगलवार सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण राजधानी बेंगलुरु समेत राज्य के मध्य और दक्षिणी भागों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में लोगों को जलभराव और यातायात जाम का भी सामना करना पड़ा। भारी बारिश के कारण शहर की ज्यातार सड़कों पर वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वरथुर, हेब्बल, कडुबीसनहल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश के कारण कई सड़कें जलमग्न हो गईं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से यह वर्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के उत्तरी भागों के शुष्क क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान इसी तरह का मौसम रहेगा। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘यह स्थिति अगले तीन से चार दिनों तक रहेगी।’’
OCT 16, 2024 05:51 IST

राजस्थान में आज बारिश के आसार नहीं


मंगलवार को पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदबांदी दर्ज की गई। वहीं पश्चिमी राजस्थान में इस दौरान मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक बारिश प्रतापगढ़ में 2 मिमी हुई। वहीं सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।