LIVE

आज का मौसम, 13 October 2024 LIVE: उत्तर भारत से छंटे काले बादल, दक्षिण भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट; IMD ने बताया अन्य राज्यों में मौसम का हाल

Varsha KushwahaUpdated Oct 13, 2024, 18:59 IST

आज का मौसम, 13 October 2024 LIVE: उत्तर भारत से छंटे काले बादल, दक्षिण भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट; IMD ने बताया अन्य राज्यों में मौसम का हाल
आज का मौसम, 13 October 2024 LIVE: उत्तर भारत से छंटे काले बादल, दक्षिण भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट; IMD ने बताया अन्य राज्यों में मौसम का हाल

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 13 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-यूपी, बिहार व उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर पूरी तरह से थम चुका है। उत्तर भारत के बाद मानसून दक्षिण भारत और उत्तर-पूर्वी भारत में झमाझम बरस रहा है। बारिश से इन राज्यों का मौसम ठंडा बना हुआ है और गर्मी से राहत मिल रही है। इस बीच राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है, जिसके चलते कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के 19 जिलों में आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच आइए आपको बताएं कैसा रहेगा आज अन्य शहरों/राज्यों में मौसम का हाल -

OCT 13, 2024 18:59 IST

मुंबई में कल बारिश होने के आसार

मुंबई में सोमवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं शाम या रात के समय बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
OCT 13, 2024 17:51 IST

इन राज्यों में सोमवार को बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 14 अक्टूबर को केरल, रायलसीमा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके में भारी बारिश की संभावना जताई है। जिसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं तमिलनाडु में बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
OCT 13, 2024 16:01 IST

कोलकाता का कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज बारिश की संभावना काफी कम है। हालांकि, वज्रपात को लेकर आशंका व्यक्त की गई है। आईएमडी ने कहा कि इस दौरान लोगों को सचेत रहने की जरूरत है, ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो।
OCT 13, 2024 13:36 IST

गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी

गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि गुजरात के कई हिस्सों में आज यानी कि रविवार को भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने बताया कि इस दौरान वज्रपात होने की भी संभावना है।
OCT 13, 2024 11:32 IST

मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम?

मुंबई में आज हल्की बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा कि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं, गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
OCT 13, 2024 10:19 IST

तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने पूरे तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी किया है। कहीं भारी बारिश की संभावना है तो कहीं हल्की बारिश की। बारिश से प्रदेश का मौसम सुहावना बना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
OCT 13, 2024 09:33 IST

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर, धुले, नंदुरबार और सतारा जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उसके अलावा ठाणे, पुणे, नासिक, अहमदनगर, रत्नागिरी, रायगढ़, सोल्हापुर, पालघर आदि जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है।
OCT 13, 2024 08:21 IST

बिहार में 18 अक्टूबर को बरसेंगे मेघ

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में 18 अक्टूबर को फिर बारिश का होने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के 11 जिलों यानी सुपौल, किशनगंज, मधेपुरा, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, अररिया, मुंगेर, बांका, जमुई और भागलपुर में बारिश होगी।
OCT 13, 2024 07:08 IST

मेघालय के 4 जिलों में येलो अलर्ट



आईएमडी ने मेघालय के री भोई, ईस्ट खासी हिल्स, वेस्ट जयंतिया हिल्स, ईस्ट जयंतिया हिल्स में येलो अलर्ट जारी किया है। यहां आंधी-तूफान के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई है।
OCT 13, 2024 06:49 IST

दिल्ली में गिरा सुबह शाम का पारा

दिल्ली में सुबह-शाम का मौसम ठंडा बना हुआ है। इस दौरान शहर के तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में शहर के तापमान में और कमी आएगी। दिल्ली में गुलाबी ठंड की शुरुआत हो गई है।
OCT 13, 2024 05:38 IST

मुंबई में बारिश की संभावना


मौसम विभाग ने आज मुंबई में येलो अलर्ट जारी किया है। ये अलर्ट आंधी और वज्रपात की स्थिति को देखते हुए जारी किया गया है। आईएमडी ने बताया कि इस दौरान तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
OCT 13, 2024 05:37 IST

कर्नाटक में भारी बारिश का येलो अलर्ट


मौसम विभाग ने बेलगाम धारवाड़, हावेरी, शिमोगा, चिकमगलूर, तुमकुर और रामनगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।


OCT 13, 2024 05:37 IST

राजस्थान में फिर शुरू हुआ बारिश का दौर


मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान में बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। इस दौरान बाड़मेर, जालौर, सिरोही, पाली, राजसमंद, जयपुर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक और अजमेर में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है।


OCT 13, 2024 05:37 IST

केरल में भारी बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग ने पूरे केरल में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है तो वहीं कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार,कासरगोड, कन्नूर, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, त्रिशूर, तिरुवनंतपुरम और कोल्लम में भारी बारिश होगी।


OCT 13, 2024 05:37 IST

असम के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग ने असम के 8 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सोनितपुर, विश्वनाथ, लखीमपुर, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, ग्वालपाड़ा, बोंगाईगांव और बारपेटा शामिल है। यहां गरज-चमक के साथ तेज झमाझम बारिश होगी।