LIVE

आज का मौसम, 12 September 2024: दिल्ली-एनसीआर में हो रही झमाझम बारिश, यूपी-बिहार और राजस्थान में भी जमकर बरसेंगे बदरा; IMD का Rain Alert

Varsha KushwahaUpdated Sep 12, 2024, 18:03 IST

आज का मौसम, 12 September 2024: दिल्ली-एनसीआर में हो रही झमाझम बारिश, यूपी-बिहार और राजस्थान में भी जमकर बरसेंगे बदरा;  IMD का Rain Alert
आज का मौसम, 12 September 2024: दिल्ली-एनसीआर में हो रही झमाझम बारिश, यूपी-बिहार और राजस्थान में भी जमकर बरसेंगे बदरा; IMD का Rain Alert

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 12 September 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग द्वारा मौसमी गतिविधियों को देखते हुए विभिन्न राज्यों और जिलों में भारी बारिश और अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है। बुधवार देर रात से दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश हो रही है। बारिश से शहर का मौसम सुहावना और कूल-कूल बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड व अन्य राज्यों में भी झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। एक तरफ बारिश होने से उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ बरसात से जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। बारिश के अलर्ट के बीच आइए जानें आपके शहर में मौसम का हाल -

SEPT 12, 2024 17:04 IST

यूपी और उत्तराखंड में तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

मध्य भारत में उत्पन्न दबाव क्षेत्र के कारण अगले दो से तीन दिन उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। अपराह्न एक बजे जारी आईएमडी की नवीनतम जानकारी के अनुसार, यह दबाव क्षेत्र आगरा से लगभग 50 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व और ग्वालियर से 50 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व में स्थित है। उम्मीद है कि यह उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा की ओर बढ़ना जारी रखेगा और शुक्रवार को धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाएगा। आईएमडी ने कहा कि उत्तराखंड में 12 से 14 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार है, इसके साथ ही कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है।
SEPT 12, 2024 15:02 IST

उत्तराखंड में भारी बारिश से कोसी और शिप्रा नदी उफान पर

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण कोसी और शिप्रा नदियां उफान पर हैं। आधी रात से शुरू हुई बारिश से इन नदियों का बहाव तेज हो गया। खैरना में आबादी के पास कोसी नदी का पानी पहुंच गया है। जिसके कारण लोगों को अपने घरों की छतों पर चढ़ना पड़ गया है। है। बाढ़ के कारण 30 से ज्यादा परिवार खतरे में हैं।
SEPT 12, 2024 14:26 IST

बारिश के कारण पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 9 बंद

SEPT 12, 2024 13:02 IST

इन राज्यों में अगले 24 घंटे में चलेंगी तेज हवाएं

अगले 24 घंटे में उत्तरी मध्यप्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों, खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी और पश्चिमी मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में अचानक बाढ़ आने को लेकर मध्यम से भारी खतरे की चेतावनी दी है।
SEPT 12, 2024 10:52 IST

हरियाणा के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट



मौसम विभाग ने हरियाणा के 9 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात शामिल हैं। इस दौरान इस जिलों में झमाझम बारिश होगी ।
SEPT 12, 2024 10:37 IST

पुणे में भारी बारिश का अलर्ट



मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के पुणे जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया शहर के अधिकतर हिस्सों में आज झमाझम बारिश होगी। बरसात से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
SEPT 12, 2024 09:06 IST

मध्य प्रदेश में बारिश का रेड का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने विभिन्न प्रकार के अलर्ट जारी किए हैं। मौसम विभाग ने 11 जिलों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने श्योपुर कलां, शिवपुरी, दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर और रायसेन में रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को घर में सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।
SEPT 12, 2024 07:45 IST

राजस्थान के इन जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी


मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मौसम विभाग ने झालावाड़, बारां, कोटा, सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि धौलपुर में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
SEPT 12, 2024 06:57 IST

यूपी के इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के हापुड़, बुलंदशहर, संभाल, ज्योतिबाफुले नगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बाराबंकी, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी और प्रयागराज में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में झमाझम बारिश होगी और मौसम सुहावना हो जाएगा।
SEPT 12, 2024 05:47 IST

दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना


मौसम विभाग ने पूरे दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है।
SEPT 12, 2024 05:38 IST

उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट


उत्तर प्रदेश के खीरी, सीतापुर, हरदोई, अलीगढ़, कांशीराम नगर, एटा, महामाया नगर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, कानपुर, कानपुर देहात, हमीरपुर, जालौन, महोबा, ललितपुर, झांसी और औरैया में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा आगरा और मथुरा में रेड अलर्ट के बाद अन्य शेष जिलों में येलो अलर्ट जारी है।


SEPT 12, 2024 05:38 IST

बिहार में हल्की बारिश के आसार


बिहार के कैमूर, रोहतास, बक्सर, पटना, भोजपुर, औरंगाबाद, नालंदा, अरवल, लखीसराय, शेखपुरा, जहानाबाद, गया, गोपालगंज, सिवान, सारण, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।


SEPT 12, 2024 05:38 IST

मथुरा में भारी बारिश का कई हिस्सों में जलभराव

SEPT 12, 2024 05:37 IST

राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में तेज बारिश

SEPT 12, 2024 05:37 IST

गाजियाबाद में बारिश

गाजियाबाद में बुधवार देर रात शुरू हुई बारिश अभी तक हो रही है। रात करीब 10:30 बजे से गाजियाबाद में बारिश शुरू हुई थी, जो अभी तक कई इलाकों में जारी है। बारिश से कई हिस्सों में जलजमाव हो गया है। बता दें कि मौसम विभाग ने गाजियाबाद में आज बारिश की संभावना जताई है।
SEPT 12, 2024 05:36 IST

आंध्र प्रदेश में बाढ़ के पानी में जक्कमपुडी YSR कॉलोनी के कई इलाके डूबे

SEPT 12, 2024 05:35 IST

राजस्थान के धौलपुर में भारी बारिश के बाद जलजमाव